What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
छत्तीसगढ़ में सड़कों पर मवेशी नहीं हटने और हादसों में कई मवेशियों की मौत के मामले को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सीएम को जांच कर चार सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। जनवरी से अब तक 73 हादसे हुए हैं, इसमें 55 लोगों की मौत हो गई। सड़कों पर मवेशी नहीं हटने और हादसों में कई मवेशियों की मौत के मामले को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सीएस को जांच कर इसके लिए कौन जिम्मेदार है, चार सप्ताह में बताने को कहा है। याचिकाकर्ता के वकील ने मवेशी मौत के आंकड़े…
गेवरारोड -पेंड्रारोड रेल कॉरिडोर परियोजना : 140 परिवारों के मकानों के अधिग्रहण की अनदेखी ,नाराज कृष्णानगरवासियों ने घेरा कलेक्टोरेट ,रखी यह मांग,देखें वीडियो में प्रभावितों का दर्द,जानें पूरा मामला …कोरबा । गेवरारोड -पेंड्रारोड रेल कॉरिडोर परियोजना में एसईसीएल दीपका गेवरा से संपर्क रेल लाइन में अधिग्रहण नहीं किए जाने से नाराज नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 7 के कृष्णा नगरवासियों ने मंगलवार को कलेक्टोरेट का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। नाराज प्रभावितों ने मांगे नहीं मानने पर 20 अगस्त को रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी । यहां बताना होगा कि गेवरारोड -पेंड्रारोड रेल कॉरिडोर परियोजना में एसईसीएल दीपका…
रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नागरिक आपूर्ति निगम (पीडीएस) घोटाला पर ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में आरोपी रिटायर्ड आईएएस के खिलाफ बड़ा आरोप लगाया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया की (पीडीएस) घोटाले में आरोपी दो आईएएस अनिल टूटेजा और आलोक शुक्ला को अक्टूबर 2019 में आलोक शुक्ला को जमानत देने वाले उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के संपर्क में थे। ईडी ने दावा किया है कि तत्कालीन महाधिवक्ता आरोपी आईएएस और न्यायाधीश के बीच संपर्क बनाए हुए थे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईडी की 1 अगस्त से संबंधित रिपोर्ट में न्यायधीश का नाम नहीं है। लेकिन व्हाट्सएप…
शिक्षा स्तर में सुधार होने पर ही बनेगा विकसित भारत : श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन विद्यालय के मेधावी छात्राओं को कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पालक ज्यादा से ज्यादा समय देवें : कलेक्टर,,, कोरबा 06 अगस्त 2024/ देश की शिक्षा बेहतर से बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई शिक्षा नीति लागू की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की भी सोच यही है कि हमारे प्रदेश के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त करके अच्छे नागरिक बनें और देश की सेवा करें। इसके लिए आज से…
स्वास्थ्य विभाग में भर्ती हेतु प्राप्त दावा-आपत्तियों का किया गया निराकरण सूची जिले की वेबसाइट एवं विभागीय सूचना पटल पर किया जा सकता है अवलोकन,, कोरबा 06 अगस्त 2024/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले के स्वास्थ्य विभाग में 27 प्रकार के रिक्त संविदा पदों की भर्ती हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के जारी पात्र-अपात्र सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। प्राप्त समस्त दावा-आपत्ति आवेदनों के निराकरण उपरांत सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी दावा-आपत्ति निराकरण की सूची जिले की वेबसाइट www.korba.gov.in पर एवं सीएमएचओ कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं। /सुरजीत/
बिलासपुर। देवभोग तहसील के 40 गांवों की पानी में 8 गुना ज्यादा फ्लोराइड है। इससे वहां रहने वालों के दांत समय से पहले पीले और बाल सफेद हो रहे है। गांव के लड़के लड़कियों के रिश्ते भी टूट रहे है। यही कारण है इस समस्या को लेकर प्रस्तुत जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सरकार नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी।देवभोग तहसील के नांगलदेही समेंत 40 गांव के पानी में सामान्य से 8 गुना ज्यादा फ्लोराइड फ्लोराइड होने से ग्रामीण और वहां के बच्चे गंभीर बीमारी से ग्रसित हो रहे…
सावन के तीसरे सोमवार भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालय, श्रद्धाभाव से दर्शन के बाद किया गया जलाभिषेक और पूजन, सुबह से जिले भर के शिव मंदिरों में रही भक्तों की भीड़ कोरबा। सावन के तीसरे सोमवार को दर्शन, पूजन, जलाभिषेक के लिए शहर के शिवालयों में शिवभक्त उमड़े। जुटे श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव से दर्शन के बाद जलाभिषेक और पूजन किया। शिवालयों से लेकर घरों तक में शिवार्चन के बाद शिव महिमा के गीत, भजन गाए गए। मंदिरों सहित घरों में भी महिलाओं की टोली ने गीतों, भजनों से शिव महिमा का बखान किया। इस मौके पर…
ऊर्जानगरी में फिर बड़ी वारदात , पेट्रोल पंप संचालक पर जानलेवा हमला कर ले उड़े 6 लाख,पुलिस अज्ञात आरोपियों की कर रही तलाश …. कोरबा। एक पेट्रोल पंप संचालक पर हमला कर अज्ञात लोगों ने लगभग 6 लाख रुपए की लूट की है। इस वारदात के बाद पुलिस सक्रिय हो कर आरोपी की पतासाजी में लग गई है। करतला थाना अंतर्गत आने वाले रामपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप से सक्ती निवासी संतोष गोयल करीब 5 से 6 लाख रुपये लेकर निकले व दोपहर बाद अपने घर बाइक से जा रहे थे तब रास्ते में अज्ञात लोगों ने हमला कर…
छग सहित पूरे देश में सडक़ों पर घुमंतु पशुओं का मुद्दा संसद में उठा,गौवंश के संरक्षण पर बोलीं कोरबा सांसद कोरबा : कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने सदन में पशुधन विकास पर अपनी बात प्रमुखता से रखी। उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की उन पंक्तियों से की जिसमें कहा गया कि – किसी राष्ट्र की महानता व उसकी नैतिक उन्नति छ ग सहित पूरे देश में सडक़ों पर घुमंतु पशुओं का मुद्दा संसद में उठा,गौवंश के संरक्षण पर बोलीं कोरबा सांसदरबा : कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने सदन में पशुधन विकास…
बांदा। यूपी के बांदा के अतर्रा क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को एक महिला की हत्या के आरोप में बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव के चक्की का पुरवा निवासी फूलचंद वर्मा की बेटी नीतू वर्मा के अवैध संबंध गांव के ही अतुल आरख नामक युवक से थे। फूलचंद की बीवी रजनिया ऊर्फ रजुलिया ने अपनी बेटी नीतू को प्रेमी अतुल आरख के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। एसएसपी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने 30 जुलाई को…
