What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के लिए केन्द्रीय मंत्री से मिलीं कोरबा सांसद 0 कोरबा-गेवरा रोड तक पूर्व की तरह यात्री ट्रेन चलाने का आग्रह कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कोरबा जिला सहित संसदीय क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के संबंध में मांग पत्र सौंपा है। सांसद ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि करीब साल भर से कोरबा-गेवरा रोड के बीच यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। कोरबा-कुसमुंडा और गेवरारोड के बीच की सडक़ अत्यंत ही जर्जर है जिससे कुसमुंडा, गेवरा की ओर जाने वाले यात्रियों…
रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कहीं रुक-रुक कर तो कहीं लगातार तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सर्वाधिक दिक्कत निचले इलाकों के लोगों को हो रही है। इस बारिश में भी जल जमाव एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। भारी बारिश के मद्देनजर कोरिया, बैकुंठपुर जिले में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। राज्य के कोरबा, जांजगीर, सरगुजा समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। कोरबा में भी भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। दर्री डैम के गेट खोलकर…
कोरबा । छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक पोंड़ी के अध्यक्ष संजय कुमार राठौर के नेतृत्व में पोंडी ब्लॉक के शिक्षकों ने मंगलवार को पोंड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के नवपदस्थ बीईओ डी. लाल से सौजन्य भेंट मुलाकात की । इस अवसर पर बीईओ श्री लाल ने आश्वस्त किया कि उन्हें बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। इन्हीं आकांक्षाओं के साथ छ. ग. सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष संजय राठौर एवं अशोक साहू, रविंद्र सिंह, ओम प्रकाश तेलाषी, मंगल जगत, लालजी सोनवानी एवं अन्य शिक्षक साथियों ने पुष्पगुच्छ एवं हरा स्याही पेन भेंट कर उनका स्वागत किया,,
कोरबा कटघोरा : इस वर्ष जय देवा गणेशोत्सव समिति कटघोरा द्वारा कटघोरा का राजा के आगमन से लेकर विसर्जन तक के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है बतादें की समिति ने जिसके लिए अभी से तैयारियों में जुट गई है। जय देवा गणेशोत्सव समिति द्वारा 5 अगस्त को स्थापना स्थल की साफ सफाई के पश्चात भव्य प्रेम मंदिर पंडाल निर्माण को लेकर भूमिपूजन किया। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भी भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए ।और कलकत्ता से आये कारीगरों द्वारा प्रेम मंदीर के पंडाल बनाने का कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। पंडाल के साथ साथ आकर्षक…
नारायणपुर । कहते हैं न कि बेटियां बाप के ज्यादा करीब होती हैं। वह अपने पिता के लिए कुछ भी करने को तैयार होती हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है जिसमें एक 17 साल की बेटी अपने पिता के दुश्मनों से लड़ने के लिए काली के अवतार में आ गई। हथियारों से लैस आठ बदमाश रात के अंधेरे में उसके पिता को मारने आए थे तभी वह काली अवतार में आ गई। वह बिना किसी हथियार के ही उन बदमाशों से भिड़ गई। उसने अपने दम पर आठों बदमाशों को चित कर दिया। फिर, क्या था वे सभी बदमाश…
कोरबा। पोंडी उपरोड़ा से लगे तान नदी के किनारे लगभग डेढ़ किलोमीटर का मार्ग नदी में समाता जा रहा जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। ग्रामीण जान हथेली पर लेकर मार्ग में आवागमन कर रहे हैं । ग्रामीणों की मानें तो कुछ माह पहले हालातों से प्रशासन को अवगत कराया गया था। बावजूद इसके कोई पहल नहीं हुई । जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार अनजान बने रहे। जिसकी वजह से आज इस मार्ग पर जान हथेली में लेकर आवागमन करना पड़ रहा है। ख़ौफ़ के साए में करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण इसी तरह…
धमतरी । छत्तीसगढ़ में पीएससी घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर है। CBI की टीम ने बिलासपुर, दुर्ग और धमतरी में छापेमारी की है। बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, दुर्ग में पूर्व गवर्नर के सेक्रेटरी अमृत खालको और धमतरी में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के घर टीम पहुंची है। सभी से घोटाले के बारे में पूछताछ कर रही है। कुछ दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है। पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी के घर छापा जानकारी के मुताबिक यहां कुरूद, बिरेझर चौकी इलाके के सरबदा गांव पूर्व पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के निवास में सीबीआई की टीम…
जम्मूl नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को बांग्लादेश संकट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता के गुस्से का सामना करने वाले “हर तानाशाह” को एक सबक सीखना होगा। पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश में उभरते संकट का जिक्र करते हुए सुझाव दिया कि शेख हसीना दुनिया भर में मुसलमानों के उत्पीड़न के खिलाफ खड़ी नहीं हुईं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।एनसी सुप्रीमो, जिन्होंने हाल ही में संपन्न चुनावों में विपक्ष की जीत को “तानाशाही” के खिलाफ जीत बताया है, ने कहा कि यहाँ अत्यधिक रुचि है। उनकी अर्थव्यवस्था…
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनी प्रदूषण रोकथाम निर्देश दिये गये है उसी तारतम्य में जिला कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर थाना /चौकी यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड सायलेंसरो एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध एमवी एक्ट और धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जप्ती की कार्यवाही की गई है। राजसात कार्यवाही के पूर्व प्रदूषण नियंत्रण इंजीनियर के द्वारा मोडिफाईड सायलेंसरो का निरीक्षण किया जा रहा है तथा ध्वनी प्रदूषण पीड़ित लोगो का कथन लिया जा रहा है। डिजिटल साक्ष्य भी संकलित किया जा रहा है ताकि इस संबंध में बड़ी कार्यवाही किया जा सकें। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार…
छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के लिए आवेदन दिया था। जिसके बाद अब दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के नंबर बढ़ गए हैं। ऐसे में 10वीं की मेरिट लिस्ट में 4 और 12वीं की मेरिट लिस्ट में दो से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हो गए हैं। रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(CG Board) की ओर से दो से तीन दिन में 10वीं और 12वीं की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके लिए मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, मई में जारी हुए बोर्ड के परिणाम के दौरान…
