Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » Homeगेवरारोड -पेंड्रारोड रेल कॉरिडोर परियोजना : 140 परिवारों के मकानों के अधिग्रहण की अनदेखी ,नाराज कृष्णानगरवासियों ने घेरा कलेक्टोरेट ,रखी यह मांग,देखें वीडियो में प्रभावितों का दर्द,जानें पूरा मामला …. कोरबा गेवरारोड -पेंड्रारोड रेल कॉरिडोर परियोजना : 140 परिवारों के मकानों के अधिग्रहण की अनदेखी ,नाराज कृष्णानगरवासियों ने घेरा कलेक्टोरेट ,रखी यह मांग,देखें वीडियो में प्रभावितों का दर्द,जानें पूरा मामला ….
    Uncategorized

    Homeगेवरारोड -पेंड्रारोड रेल कॉरिडोर परियोजना : 140 परिवारों के मकानों के अधिग्रहण की अनदेखी ,नाराज कृष्णानगरवासियों ने घेरा कलेक्टोरेट ,रखी यह मांग,देखें वीडियो में प्रभावितों का दर्द,जानें पूरा मामला …. कोरबा गेवरारोड -पेंड्रारोड रेल कॉरिडोर परियोजना : 140 परिवारों के मकानों के अधिग्रहण की अनदेखी ,नाराज कृष्णानगरवासियों ने घेरा कलेक्टोरेट ,रखी यह मांग,देखें वीडियो में प्रभावितों का दर्द,जानें पूरा मामला ….

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल06/08/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गेवरारोड -पेंड्रारोड रेल कॉरिडोर परियोजना : 140 परिवारों के मकानों के अधिग्रहण की अनदेखी ,नाराज कृष्णानगरवासियों ने घेरा कलेक्टोरेट ,रखी यह मांग,देखें वीडियो में प्रभावितों का दर्द,जानें पूरा मामला …कोरबा । गेवरारोड -पेंड्रारोड रेल कॉरिडोर परियोजना में एसईसीएल दीपका गेवरा से संपर्क रेल लाइन में अधिग्रहण नहीं किए जाने से नाराज नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 7 के कृष्णा नगरवासियों ने मंगलवार को कलेक्टोरेट का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। नाराज प्रभावितों ने मांगे नहीं मानने पर 20 अगस्त को रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी ।

    यहां बताना होगा कि गेवरारोड -पेंड्रारोड रेल कॉरिडोर परियोजना में एसईसीएल दीपका गेवरा से संपर्क रेल लाइन के कारण नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 7 के कृष्णा नगरवासी काफी परेशान हैं। इस रेल पथ के प्रस्ताव आने के बाद से ही विरोध हो रहा है, क्योंकि कृष्णा नगर चारों दिशाओं से रेल पथ, कोयला से घिर रहा है, जिससे यहां के लोगों को आवागमन के साथ ही प्रदूषण की समस्याओं से जीना दूभर हो जाएगा। पूर्व में यहां के 42 मकानों का अर्जन किया जा चुका है और बस्ती से रेल लाइन गुजरने से अन्य 140 मकान में रहने वाले 3000 से ज्यादा की आबादी प्रभावित होगी। जिनका पूर्ण अर्जन व अन्य स्थान पर पुनर्वास की मांग पूरी न होने के बाद लोंगो को अब मजबूरी में आंदोलन की राह चुनने के लिए बाध्य होना पड़ा है। इस समस्या को लेकर पिछले दिनों दीपका नगर पालिका परिषद के वार्ड 7 कृष्णा नगर में ऊर्जाधानी भू विस्थापित किसान कल्याण समिति के मार्गदर्शन में एक बैठक आहुत की गई, जिसमें सर्व सम्मति से चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया । आंदोलन का आगाज करते विगत सप्ताह एसडीएम कार्यालय के घेराव और प्रदर्शन के बाद आज मंगलवार को कलेक्टोरेट कार्यालय का घेराव किया गया।

    135 किमी लम्बी रेल परिपथ का निर्माण

    एसईसीएल कोरबा कोल फील्ड्स के गेवरा, दीपका, कुसमुंडा और कोरबा क्षेत्र में विश्व का सबसे ज्यादा कोयला का भंडार मौजूद है और उत्पादन के लक्ष्य के साथ ही परिवहन की समस्या को दूर करने के लिए गेवरा रोड-पेंड्रा रोड रेल कॉरिडोर परियोजना तैयार की गई है, जिसमें 135 किमी लम्बी रेल परिपथ का निर्माण किया जाना है। इस रेल कॉरिडोर से दीपका गेवरा क्षेत्र से कोयला परिवहन करने के लिए संपर्क रेल मार्ग का निर्माण किया जा रहा है जो कि बस्ती से लगभग 30 फिट ऊंची और 9 रेल लाइन बनाई जा रही हैं। अभी भी दो रेल लाइन दूसरी तरफ से चल रही हैं जबकि एक ओर कोयला परिवहन और कोल वाशरी से घिरा हुआ है, जिससे पूरी बस्ती गड्ढे में तब्दील हो जाएगी और कृष्णा नगर सभी दिशाओं से घिर जाएगा और आने वाले समय में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

    तो 20 को करेंगे रेल रोको आंदोलन

    आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भूविस्थापित नेता सपूरन कुलदीप ने बताया है कि बात नहीं बनने पर 20 अगस्त को कृष्णा नगर से होकर गुजरने वाली लाइन पर रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि कृष्णा नगर के नागरिकों को अन्यत्र पुनर्वास देने की मांग को ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति ने समर्थन दिया है और यदि बस्ती वासियों की मांगों की अनदेखी की जाएगी तो उनके आंदोलन का विस्तार किया जाएगा।

    जानें प्रभावितों का दर्द 👇

    केवल सर्वे कर दस्तावेज संकलित कर चले जाते हैं रेलवे प्रशासन के अधिकारी, समस्या यथावत

    2016 से उक्त परियोजना में मांगो ,समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। रेलवे -जिला प्रशासन के जिम्मदार अधिकारी ,अमला समय समय पर सर्वे करने आते हैं ,नाप जोख कर हम लोगों से मकानों का दस्तावेज संकलित कर चले जाते हैं। समस्या यथावत है। रेलवे 42 लोगों के मकानों के अधिग्रहण के बाद चारों दिशाओं से घिरे हम 140 परिवारों के अधिग्रहण की मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। हमारी मांगों की अनदेखी की गई तो रेल लाईन रोकेंगे।

    सुनील शर्मा,प्रभावित वार्ड क्रमांक 7 ,कृष्णानगर दीपका

    चारों दिशाओं से घिरे कुंआ जैसे हालात,नहीं मानी मांगे तो करेंगे चक्काजाम

    हमारा कृष्णा नगर चारों दिशाओं से रेल पथ, कोयला से घिर रहा है, जिससे यहां के हमारा आवागमन के साथ ही प्रदूषण की समस्याओं से जीना दूभर हो गया है। रेल लाइन से 30 फीट नीचे कुंआ जैसे हालात में हम कैसे जीवन निर्वाह करेंगे। हमें उचित मुआवजा व बसाहट नहीं दिया तो रेल रोक चक्काजाम करेंगे।

    मीना थापा,प्रभावित ,वार्ड क्रमांक 7 , कृष्णानगर दीपका

    8 साल से संघर्ष कर रहे ,अब जारी रखेंगे आंदोलन

    8 साल से इस परियोजना में विसंगति को लेकर हम आवाज बुलंद कर रहे लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चारों दिशाओं से घिर गए हैं। आने वाले समय में बीमारी से भी जूझेंगे। हमारी भी मकान का अधिग्रहण कर विस्थापन दिया जाए अन्यथा हम रेल रोको आंदोलन करेंगे।

    धनेश्वरी बाई,मीना थापा,प्रभावित ,वार्ड क्रमांक 7 , कृष्णानगर दीपका

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.