Author: विनोद जायसवाल

कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना को लेकर चला आ रहा विवाद आखिरकार उच्च न्यायालय के आदेश उपरांत नई पदस्थापना आदेश जारी होने के साथ थम गया है। यहां बीईओ और प्रभारी बीईओ को नए आदेश के तहत स्कूलों में पदस्थ कर दिया गया है। प्रभारी बीईओ (प्राचार्य )अशोक कुमार चंद्राकर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजगामार, विकासखंड कोरबा में पदस्थ किया गया है। इसी तरह प्रभारी बीईओ कुमदेश गोभिल (व्याख्याता अर्थशास्त्र) को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरगा ब्लॉक पोड़ी-उपरोड़ा में पदस्थ करने का आदेश अवर सचिव आरपी वर्मा स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन…

Read More

बिलासपुर। शिवसेना सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री स्वंतंत्र प्रभार और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण केंद्रीय बजट को समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय पर केंद्रित बताया है। श्री जाधव ने कहा कि यह बजट युवाओं पर रूपांतरकारी प्रभाव के लिए मंच तैयार करने वाला है। ‘GYAN’ (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारीशक्ति) आधारित केंद्र सरकार का दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करता है कि व्यक्तियों को बड़े पैमाने पर शैक्षिक और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से सशक्त बनाया जाए। बजट पर बुद्धिजीवियों से चर्चा…

Read More

वायनाड। केरल के वायनाड में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में बचाव कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) के एक स्वयंसेवक ने अपना प्राण न्योछावर कर दिया, जबकि एक अन्य लापता की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार पहली बार हुए भू स्खलन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) के स्वयंसेवक प्रभावित क्षेत्र से बुजुर्गों और बच्चों सहित अन्य लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान तक पहुचने के लिए मौके पर पहुंच गए थे। इनमें दो स्वयंसेवक प्रजिश और सारथ भी शामिल थे। एक काटेज से प्रभावितों को बाहर लाने के बाद वे दोनों काटेज में कोई…

Read More

विशाखापट्टनम: छत्तीसगढ़ के कोरबा से विशाखापट्टनम पहुंची कोरबा एक्सप्रेस (18517) ट्रेन की बोगियों में रविवार को अचानक से भीषण आग लग गई. यह ट्रेन कोरबा से तिरुमाला जा रही थी. जब ट्रेन स्टेशन पर रूकी तो तब आग लगने की यह घटना स्टेशन के चौथे नंबर के प्लेटफॉर्म पर हुई. आग लगने की इस घटना में तीन एसी बोगियां पूरी तरह जल गई हैं. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. रेलवे अधिकारियों ने शुरू में पाया कि यह दुर्घटना B7 बोगी के शौचालय में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई. नतीजतन, B7 बोगी पूरी तरह जल गई, जबकि…

Read More

Bhupendra Jaiswal’s biodata गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले के मरवाही वनमंडल में एक बार फिर भालुओं के हमले का गंभीर मामला सामने आया है।मरवाही वन परिक्षेत्र के बदरौड़ी गांव के पास जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर भालू के हमले से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। दरअसल, मरवाही रेंज के बदरौड़ी के रहने वाले छाबलाल गोंड़, संतलाल और सिवनी के रहने वाले घासीराम गोंड़ रविवार सुबह हरेली अमावस्या त्योहार मनाने के लिए तेंदू की…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली संग धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिजनों के साथ विधिवत रूप से तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों, गेड़ी की पूजा कर अच्छी फसल, किसानों और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रविवार को छत्तीसगढ़ की परंपराएं और संस्कृति मुख्यमंत्री निवास में से जीवंत हो उठीं। हरेली का त्यौहार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार और आमजन के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास की पारंपरिक सजावट की गई थी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी गीत – संगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक…

Read More

कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों की निविदा निरस्त करें:कलेक्टरज जल जीवन मिशन के कार्यों में लाने के निर्देश पी एच ई की समीक्षा बैठक में कार्यों को पूर्ण करने की समय सीमा की निर्धारित,, कोरबा 03 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों तथा ठेकेदारों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण किये जाये. उन्होंने कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों की निविदा निरस्त किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के…

Read More

पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन 06 अगस्त को कलेक्टर ने पालकों से उपस्थित होने की अपील की,, कोरबा 03 अगस्त 2024/ कोरबा जिले के 248 संकुलों में 06 अगस्त को संकुल स्तरीय मेगा पी टी एम (“मेगा पालक शिक्षक बैठक’’) का आयोजन पालको के बैठक क्षमता अनुसार हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों में बैठक निर्धारित की गई है। यह बैठक संकुल प्राचार्यो की अध्यक्षता में सम्पन्न होनी है, जिसके सतत मॉनिटरिंग हेतु जिले से टीम का गठन किया गया है। कलेक्टर कोरबा श्री अजीत वसन्त की ओर से सभी पालक/अभिभावक गणों से अपील की गई है कि उक्त बैठक में ज्यादा से ज्यादा…

Read More

सिर्फ हास्टल चलाना जरूरी नहीं, विद्यार्थियों का भविष्य संवारना भी है जरूरी-कलेक्टर कलेक्टर ने छात्रावास, आश्रम अधीक्षकों की ली बैठक हास्टल के विद्यार्थियों के मॉनिटरिंग के दिए निर्देश विद्यार्थियों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत बनाने के निर्देश कोरबा ~~ जिले मे संचालित आश्रम, छात्रावास अधीक्षक, अधीक्षिकाओं की बैठक लेते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शासन से प्रदत्त सुविधाओं को सभी छात्रावास, आश्रमों में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधीक्षक-अधीक्षिकाओं से कहा कि आपका काम सिर्फ हास्टल का संचालन करना नहीं है अपितु विद्यार्थियों का बेहतर भविष्य बनाना भी आपकी जिम्मेदारी है। शासन…

Read More

रायपुर: भारत कृषि प्रधान देश के नाम से जाना जाता है. ठीक इसी तरह छत्तीसगढ़ भी कृषि प्रदेश के नाम से जाना जाता है. श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या यानी हरेली तिहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. हरेली तिहार के दिन किसान अपने कृषि से संबंधित उपकरणों की पूजा-पाठ करने के साथ ही अपने पशुधन की भी पूजा करते हैं. हरेली के दिन प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाकर इस पर्व को मनाते हैं. इसके साथ ही आज के दिन ग्रामीण इलाकों में बांस से बनी गेड़ी चढ़ने की भी प्रथा…

Read More