Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    मडई में आंगन मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान,,

    07/10/2026

    कला के रंगों से गरिमा ने दिया सशक्त भारत का संदेश, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,,

    05/10/2026

    कटघोरा के पूछापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने की मंच निर्माण की घोषणा,,

    03/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » छग सहित पूरे देश में सडक़ों पर घुमंतु पशुओं का मुद्दा संसद में उठा,गौवंश के संरक्षण पर बोलीं कोरबा सांसद
    Uncategorized

    छग सहित पूरे देश में सडक़ों पर घुमंतु पशुओं का मुद्दा संसद में उठा,गौवंश के संरक्षण पर बोलीं कोरबा सांसद

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल05/08/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छग सहित पूरे देश में सडक़ों पर घुमंतु पशुओं का मुद्दा संसद में उठा,गौवंश के संरक्षण पर बोलीं  कोरबा सांसद

    कोरबा  : कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने सदन में पशुधन विकास पर अपनी बात प्रमुखता से रखी। उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की उन पंक्तियों से की जिसमें कहा गया कि – किसी राष्ट्र की महानता व उसकी नैतिक उन्नति 

    छ ग सहित पूरे देश में सडक़ों पर घुमंतु पशुओं का मुद्दा संसद में उठा,गौवंश के संरक्षण पर बोलीं  कोरबा सांसदरबा : कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने सदन में पशुधन विकास पर अपनी बात प्रमुखता से रखी। उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की उन पंक्तियों से की जिसमें कहा गया कि – किसी राष्ट्र की महानता व उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहाँ के पशुओं के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हंै।

    मिनीमाता बांगो बांध प्रभावितों को मत्स्य पालन से जोडऩे पर बात रखीं

    सांसद ने कहा कि भारत की 80 प्रतिशत आबादी पशु पालन के व्यवसाय पर निर्भर है किंतु इन पशुओं के संरक्षण और टीकाकरण के लिए जिस गति से कार्य होना चाहिए, वह नहीं हो रहा है। विभिन्न राज्यों में रोगों से बचाव के लिए पहले दौर में कोई टीकाकरण नहीं हुए।

    भारत में वर्ष 2021-22 में त्वचा रोग का प्रकोप से कई मवेशी मारे गए। विभाग द्वारा मवेशियों का शारीरिक टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ अनुवर्ती कार्यवाही करनी चाहिए और टीकाकरण के लिए पर्याप्त जनशक्ति की भर्ती व प्रशिक्षण के लिए कदम उठाने चाहिए।

    सांसद ने कहा कि विभाग ने 2024-25 में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत जो 700 करोड़ खर्च का बजट रखा है वह 2023-24 की तुलना में 19 प्रतिशत कम है जो लक्ष्य प्राप्ति के लिए काफी नहीं है। भारतीय गौवंश के विकास के लिए, गौवंश नस्ल सुधार करने के लिए नई टेक्नोलॉजी विकसित करने की जरूरत है।

    कृत्रिम गर्भाधान को प्रोत्साहित करने पर काम होना चाहिए। विलुप्ति के कगार पर पहुंचने वाले पशुओं के संरक्षण की आवश्यकता है, इस संदर्भ में बजट में कोई प्रावधान नहीं है।

     पशु चिकित्सालयों का उन्नयन व संसाधन जरूरी

    सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में पशु चिकित्सालयों की स्थिति कुछ बेहतर नहीं है। पशु चिकित्सालयों का उन्नयन और पशु चिकित्सकों की नियुक्ति के साथ पर्याप्त दवाईयां और संसाधन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दुग्ध उत्पादन में साल-दर-साल वृद्धि होने की बजाय यह घट रहा है।

    इससे प्रतीत होता है कि पशु आहारों की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में कमी आई है। विश्व गुरू कहलाने वाला भारत दूसरे देशों से पशुआहार ले रहा है जो आश्चर्यजनक है। सरकार को चाहिए कि पशुपालकों को उचित गुणवत्ता का पशुआहार, चारा और दाना उपलब्ध कराए।

     निराश्रित पशुओं के लिए शेल्टर का प्रावधान हो

    सांसद ने पूछा कि छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में सडक़ों पर घूमने वाले मवेशियों, किसानों के खेत-खलिहान को नुकसान पहंचा रहे पशुओं के लिए क्या प्रावधान किया गया है? सडक़ों पर घूम रहे पशुओं की वजह से मानव और पशुओं का जीवन संकट में आ गया है इसलिए सभी राज्यों में निराश्रित पशुओं के लिए शेल्टर का प्रावधान होना चाहिए।

    आये दिन गौ वंशों की तस्करी, उन्हें काट कर बेचने व बीफ कंपनियों से चंदा लेने वाली खबरें मन को विचलित करती हैं। गौवंश की रक्षा के लिए सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे करती हो लेकिन जमीनी हकीकत इन मामलों से बयां होती हैं। मेरा आग्रह है कि कानूनों का कठोरता से पालन कराया जाए।

    मिनीमाता बांगो बांध प्रभावितों को मत्स्य पालन से जोड़े

    सांसद ने कहा कि मत्स्य पालन कार्य कर रहे हितग्राहियों और छोटे-छोटे तालाबों में मत्स्य पालन कर जीविकोपार्जन कर रहे किसानों को लाभ और आर्थिक उत्थान, महिलाओं और पुरूषों को इन योजनाओं से जोडकऱ स्वावलंबी बनाने की दिशा में अधिकांश क्षेत्रों में कार्य नगण्य हैं।

     कोरबा लोकसभा अंतर्गत मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के पानी से विद्युत संयंत्रों की सांस तो चल रही है और छग ही नहीं अन्य प्रदेश भी रौशन हो रहे हंै लेकिन इनसे प्रभावित किसानों व ग्रामीणों के आर्थिक उन्नति नगण्य है। इसके लिए विशेष कार्ययोजना की जरूरत है जिससे प्रभावितों को मत्स्य पालन, झींगा पालन का लाभ मिल सके।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    मडई में आंगन मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान,,

    07/10/2026

    कला के रंगों से गरिमा ने दिया सशक्त भारत का संदेश, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,,

    05/10/2026

    कटघोरा के पूछापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने की मंच निर्माण की घोषणा,,

    03/10/2026

    गांधी जयंती पर पुष्प वाटिका चौपाटी में चला स्वच्छता अभियान,, मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन ने दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश, स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,,

    02/10/2026

    तहसील दुर्गा उत्सव समिति के 44वें वर्ष में नई कार्यकारिणी गठित देवेश यादव ‘गोलू’ अध्यक्ष, युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारियां,,

    02/10/2026

    गौवंशों की दुर्दशा को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का बड़ा आयोजन, 17 दिसंबर को रायपुर में जुटेंगे गौसेवक और गौप्रेमकटघोरा में हुई बैठक में सड़क पर बेसहारा गौवंश, दुर्घटनाओं और गौ संरक्षण को लेकर जताई गई चिंता; विशाल जनसभा के लिए प्रदेशभर के लोगों से रायपुर पहुंचने का आह्वान,,

    02/10/2026
    Editors Picks

    मडई में आंगन मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान,,

    07/10/2026

    कला के रंगों से गरिमा ने दिया सशक्त भारत का संदेश, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,,

    05/10/2026

    कटघोरा के पूछापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने की मंच निर्माण की घोषणा,,

    03/10/2026

    गांधी जयंती पर पुष्प वाटिका चौपाटी में चला स्वच्छता अभियान,, मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन ने दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश, स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,,

    02/10/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.