कोरबा कटघोरा: इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कटघोरा के मेला ग्राउंड स्थित साईं मंदिर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। श्री साईं सेवा समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हर वर्ष आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता को इस साल भारी बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया है। इसके स्थान पर, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर ‘माँ सरस्वती जस जागरण’ के द्वारा एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।











