कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,
कोरबा कटघोरा—- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक दंपती के बीच सड़क पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा अब पुलिस की फाइलों में दर्ज हो गया है। आरोप है कि एक शिक्षिका ने अपने व्याख्याता पति को किसी अन्य युवती के साथ कार में देख लिया, जिसके बाद बीच सड़क पर ही दोनों के बीच तीखी बहस, गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कटघोरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
युवती को कार में देख भड़का विवाद, मारपीट तक पहुंची नौबत
जानकारी के अनुसार, पीड़िता शिक्षिका कटघोरा विकासखंड के ग्राम डुडगा स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ हैं, जबकि उनके पति चैतमा स्कूल में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षिका का आरोप है कि उन्होंने अपने पति को एक अज्ञात युवती के साथ कार में बैठे हुए देखा, जिससे वह हतप्रभ रह गईं। इस बात को लेकर जब उन्होंने पति से सवाल-जवाब किया, तो दोनों के बीच विवाद गहरा गया।
दोनों पक्षों के गंभीर आरोप:
-
पत्नी का पक्ष: शिक्षिका पत्नी का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उनके पति ने उनके साथ गाली-गलौज की, बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
-
पति का पक्ष: वहीं, व्याख्याता पति ने अपनी शिकायत में पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विवाद के दौरान पत्नी ने तैश में आकर उनके हाथ की उंगली काट ली, जिससे वह घायल हो गए।













