What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
मझवार समाज ने नशाबंदी को लेकर छेड़ी मुहिम, शराब पीने और बनाने पर लगा रहे जुर्माना कोरबा। जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली के मझवार समाज के लोग एसपी कार्यालय बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे। जिसमें लिखा हुआ था नशा मुक्ति अभियान, मझवार समाज ने ठाना है, नशे को जड़ से मिटाना है। ग्रामीणों ने एसपी के सामने अपनी समस्याएं रखी। गांव के पूर्व सरपंच शैलेश कुमार मंझवार ने बताया कि बुंदेली गांव में महुआ शराब की बिक्री जोरों पर चल रही है। अवैध रूप से महुआ की शराब बनाई जा रही है। जिसके चलते गांव का माहौल खराब…
रायपुर— इन दिनों प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। ऐसा मानों कि सावन की झड़ी लगी हुई। भारी बारिश की वजह से कई जिलों में नदी नाले उफान पर है। तो कई सड़कों पर जल जमाव की वजह से आवाजाही प्रभावित हो चुकी है। हालांकि भारी बारिश के बीच रविवार को प्रदेश वासियों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन पूरे प्रदेश में अभी भी बादल छाए हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती…
कोरबा– आप सभी अवगत ही है कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत मोबाईल app लॉन्च कर दिया गया है, जिसे Google Play स्टोर से (Mahtari Vandan yojna) टाइप कर प्रथम क्रम में दर्शित app ( Chips Communication) को डाउनलोड कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ● App का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय ● app प्रथमतः पब्लिकअर्थात आम लोगों के लिए है, सामान्य नागरिक अपना मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से रजिस्टर्ड होंगे। ● अन्य अधिकारी अभी सामान्य नागरिक की हैसियत से रजिस्टर्ड हो सकेंगे। ●app के माध्यम से हितग्राही अपने भुगतान की स्थिति देख सकेंगे ●…
पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन आज कलेक्टर ने पालकों से उपस्थित होने की अपील की,,, कोरबा 05 अगस्त 2024/ कोरबा जिले के 248 संकुलों में 06 अगस्त को संकुल स्तरीय मेगा पी टी एम (“मेगा पालक शिक्षक बैठक’’) का आयोजन पालको के बैठक क्षमता अनुसार हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों में बैठक निर्धारित की गई है। यह बैठक संकुल प्राचार्यो की अध्यक्षता में सम्पन्न होनी है, जिसके सतत मॉनिटरिंग हेतु जिले से टीम का गठन किया गया है। कलेक्टर कोरबा श्री अजीत वसन्त की ओर से सभी पालक/अभिभावक गणों से अपील की गई है कि उक्त बैठक में ज्यादा से ज्यादा पालक उपस्थित…
हाथियों की करंट से हो रही मौतों पर जनहित याचिका रायपुर/बिलासपुर। हाथियों की करंट से हो रही मौतों को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की युगल पीठ को बताया गया कि पिछले तीन सालों में 21 हाथियों की मौतें बिजली करंट से हुई है। कोर्ट ने पूछा कि क्या सब ऐसे ही खत्म हो जाएगा? सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा वाइल्डलाइफ को नहीं बचाएंगे तो गए काम से। 0 जून 2024 की घटना लाई गई कोर्ट के संज्ञान में याचिकाकर्ता की तरफ से बताया गया…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा साथ थे। मुख्यमंत्री ने आज भोरमदेव में सावन सोमवार के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये। मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों…
बेमेतरा/कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही हैं। सूबे के डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा कबीरधाम के रानीदहरा जलप्रपात में अपने 6 दोस्तों के साथ नहाने गया था। तभी वह अचानक लापता हो गया। युवक का नाम तुषार साहू है और उसकी उम्र 21 वर्ष है। मिली जानकारी के अनुसार, तुषार साहू अपने 6 दोस्तो के साथ रानी दहरा जलप्रपात घूमने गया था। तभी वह अचानक बह गया। युवक बेमेतरा जिले के नवापारा का रहने वाला बताया जा रहा है। मौके पर बोडला पुलिस मौजूद है और युवक को ढूढ़ने के लिए एनडीआरएफ…
छग /कोरबा। कटघोरा जायसवाल महिला सभा द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। जायसवाल महिला सभा द्वारा विगत 20 वर्षों से सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शकुंतला जायसवाल ने कहा कि जयसवाल महिला सभा द्वारा 20 वर्षों से सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अनेक प्रकार के कार्यक्रम संपन्न होते हैं। आज के दिन खेती किसानी का कार्यक्रम समाप्त किया जाता है। ललिता डिक्सेना किरण जायसवाल महिला सभा का अध्यक्ष एवं पूनम जायसवाल पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सावन महोत्सव का कार्यक्रम इसी माह हर्षोल्लास पूर्वक…
खबर का असर : रलिया मुआवजा मामले पर जिलाधीश ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश,, खबर का असर : रलिया मुआवजा मामले पर जिलाधीश ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश… कोरबा:जिला कोरबा के बहुचर्चित रलिया मुआवजे मामले पर कोरबा जिलाधीश ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं,जिलाधीश ने टीएल बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को रलिया में एसईसीएल के द्वारा भूमि अधिग्रहण को लेकर बनाये जा रहे मुआवजे की निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं।दरअसल सोशल मीडिया में रलिया की खबरे लगातार प्रकाशित हो रही है,वही खबरों को लेकर मुआवजा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।वही…
जनपद सीईओ कोरबा और बाबू की भूमिका संदिग्ध अभिरक्षा में रखे अहम दस्तावेज हुए गायब… आखिर क्या है CEO के पत्र क्र.561 का रहस्य! लदेर बाबू की भूमिका चर्चा में, इधर 3 और मामले उजागर….. दस्तावेज गायक जिम्मेदार कौन क्या होगी कार्यवाही, 0 कोरबा जनपद से हुई शिक्षाकर्मी भर्ती में गड़बड़ी का मुख्य सूत्रधार कौन…? चयन समिति कब आएगी लपेटे में…? 0 दस्तावेज गायब होने के मामलों में क्या तह तक जाएगा प्रशासन…? कोरबा। कोरबा जिले में जनपदों के माध्यम से की गई शिक्षाकर्मी वर्ग 3 की भर्ती में हुई गड़बड़ियां जनपद से लेकर शिक्षा विभाग के गलियारे तक…
