NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,
पेंड्रा मरवाही की रपोर्ट—- NH45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक
पेंड्रा/कोटमी। पेंड्रा–कोटमी क्षेत्र से जुड़े केवंची–रतनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त से 30 सितंबर तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रखने का निर्णय लिया गया है। निर्माण और सुधार कार्य में तेजी लाने के लिए करीब 40 दिन का समय बताया गया है।
👉 अब बड़ा सवाल यह है कि सड़क निर्माण और मरम्मत का काम तय समय में पूरा होगा या नहीं?
📍 पेंड्रा–कोटमी–मरवाही क्षेत्र की हर स्थानीय खबर के लिए जुड़े रहिए।













