What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
कोरबा। कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में दंतैल हाथी ने कुचल कर पहाड़ी कोरवा महिला को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही दो बैलों को भी मार डाला। घटना बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत माखुरपानी के ग्राम गढ़कटरा की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात की यह घटना है जहां पर हलाई बाई पहाड़ी कोरवा (75 वर्ष) अपने घर में सो रही थी कि इसी बीच दंतैल हाथी ने घर को तोड़ते हुए हमला कर वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही सुबह सरपंच एवं वन कर्मी घटनास्थल पहुंचे है। बताया जा रहा…
केजीबीवी कटघोरा की बालिकाओं पर अधीक्षिका का सितम ! मजदूर की तरह काम कराती हैं ,कहती हैं राक्षस ….. कोरबा केजीबीवी कटघोरा की बालिकाओं पर अधीक्षिका का सितम ! मजदूर की तरह काम कराती हैं ,कहती हैं राक्षस ….. कोरबाकटघोरा—। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कटघोरा की छात्राओं के साथ सितम ढाए जा रहे हैं। छात्राओं ने अधीक्षिका गायत्री खांडे पर खुद यह गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि अधीक्षिका उनसे मजदूर की तरह काम करवाती हैं। घास काटने के लिए फावड़ा चलाना, टाइल्स ढोना, अपने घर में झाड़ू-पोछा और बर्तन साफ करवाना जैसे काम करवाती है।…
देवपहरी में पीएम जनमन का शिविर का हुआ आयोजन 52 पीवीटीजी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किया गया लाभान्वित,, कोरबा 06 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा व बिरहोर बाहुल्य क्षेत्रों में शिविर का आयोजन कर लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया का रहा है। शिविर में विभिन्न विभागो द्वारा योजनाओं से वंचित ग्रामीणों का आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कर उन्हें प्राथमिकता से लाभांवित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवपहरी में जनमन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ कृषि विकास…
कोरबा/कटघोरा 6 सितम्बर 2024 : कटघोरा नगर में गणेश पर्व पर शांति व सौहाद्र बनाए रखने हेतु आज दिनांक 6 सितम्बर दिन शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे कटघोरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रोहित सिंह, तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी, कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, नगर पालिका परिषद कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कटघोरा ज्ञानपुंज कुलमित्र, बीएमओ कटघोरा रंजना तिर्की सहित कटघोरा नगर के सबसे प्रमुख जय देवा गणेशोत्सव समिति के सदस्यों के साथ साथ नगर के अन्य गणेशोत्सव समितियां व नगर के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधीगण एवं समाज प्रमुख शामिल…
कटघोरा– पोडीउरोडा ब्लाक के माचाडोली मे सरस्वती शिशु मंदिर संचालित विद्यालय में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें गुरुजनों का सम्मान करते हुए छात्राओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया, संस्था प्रमुख प्राचार्य अशोक कुमार साहू ने बताया कि फ्री में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को ड्रेस वितरण किया गया साथ ही सभी शिक्षिकाओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य भोला गोस्वामी, सरपंच धनेश्वरराज, बब्बू पाण्डे, को इस अवसर पर सभी को श्रीफल, गमछा व पुष्प गुच्छ से सम्मानित किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया डॉक्टर प्रीति शर्मा बागपत को सम्मानित – उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित हुई राजकीय कन्या इण्टर कालेज बागपत की प्रधानाचार्य और विज्ञान विषय की शिक्षक डॉक्टर प्रीति शर्मा – विज्ञान विषय के अच्छे अध्यापन, विद्यालय में छात्राओं की संख्या बढ़ाने, पठन-पाठन का माहौल बनाने, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान आदि के लिए मिला डॉक्टर प्रीति शर्मा को उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 बागपत, उत्तर प्रदेश, विवेक जैन। राजकीय कन्या इण्टर कालेज बागपत की प्रधानाचार्य और विज्ञान विषय की शिक्षक डॉक्टर प्रीति शर्मा को उत्तर प्रदेश…
शिक्षक दिवस पर शिक्षको के लिए सेमीनार जुबान से भी आचरण की शिक्षा तेज होती है—भगवान भाई रांझी, जबलपुर 6 सितम्बर शिक्षक के अंदर के जो संस्कार है उनका विद्यार्थी अनुकरण करते हे । शिक्षकेां को केवल पाठ पढाने वाला शिक्षक नही बनना है । उन्होंने कहा कि शिक्षक होने के नाते हमारे अंदर सदगुणों का आचरण होना आवश्यक है । शिक्षा मे भौतिक सुधार तो है लेकिन नैतिकता का हृास होता जा रहा है। अपने जीवन की धारणाओं के आधार से नैतिक पाठ भी आवश्यक पढाये। आचरण की शिक्षा जबान में भी तेज होती है । उक्त उदगार माउंट…
बिलासपुर । लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक -2 में लेखा अधिकारी का मोबाइल नंबर एनआइसी से बदलवाकर ठेकेदार को 30 लाख का भुगतान करने के मामले में शासन ने हाई कोर्ट डिवीजन में पदस्थ एसडीओ संजय श्रीवास्तव और सब इंजीनियर आरके मिंज को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट की खास बिंदु यह है कि ठेकेदार को भुगतान करने वाले ईई अरविंद चौरसिया और प्रभारी ईई वाईएनके शास्त्री के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। वर्तमान में चौरसिया रिटायर्ड हो चुके हैं, जबकि शास्त्री संभाग दो में ईई की कमान संभाल रहे हैं। संभाग क्रमांक दो के…
फैसले के बाद अब सरकार के रूख पर लगी नजर दिल्ली। प्राइमरी स्कूल में पदस्थ बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकाें ने याचिका दायर कर उनकी सेवाओं को यथावत रखने की मांग की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बीएड डिग्रीधारी प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों की याचिका को खारिज कर दिया है। फैसले के बाद अब यह तय हो गया है कि इनकी नौकरी जाएगी। वहीं अब इस फैसले के बाद राज्य सरकार की ओर शिक्षकों की निगाहें लगी हुई हैं कि राज्य सरकार अब क्या फैसला लेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा विभाग ने 2023 में 12489 पदों का विज्ञापन…
एन टी पी सी महाप्रबंधक को लिखा पत्र, धनरास राखड़ डेम में ट्रांसपोर्टर की मनमानी पर कार्रवाई का किया मा॑ग कोरबा कटघोरा– विधानसभा क्षेत्र कटघोरा भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल को राखड की समस्या को लेकर अवगत कराया की ग्राम धनराज में राखड ट्रांसपोर्टिंग का कार्य किया जा रहा है जिसमें प्रबंधन द्वारा ट्रैकों से परिवहन कराया जाता है जो की ओवरलोडिंग के कारण पूरे सड़क भर राखड गिरता हुआ जाता है जिसके कारण बाइक चालक एवं पद यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि नियम के अनुसार सभी वाहन में…
