What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य किया गया कार्यविभाजन,, कोरबा 31 अगस्त 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्रशासनिक व्यवस्था के मद्देनजर जिला कार्यालय में पदस्थ राज्य प्रशासन सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन कर आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्य आबंटित किया है। जिसके अंतर्गत संयुक्त कलेक्टर श्री श्रीकांत वर्मा को उप जिला निर्वाचन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सौपें गए अन्य कार्यो के निर्वहन की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे को परीक्षा शाखा, बैंक से सम्बंधित समस्त कार्य (लीड बैंक नोडल)…
जिले में पदस्थ संयुक्त/डिप्टी कलेक्टर के प्रभार में परिवर्तन करते हुए की गई नवीन पदस्थापना,, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज बने प्रभारी एसडीएम पोडीउपरोडा,, कोरबा 31 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ संयुक्त/डिप्टी कलेक्टर के प्रभार में परिवर्तन करते हुए नवीन पदस्थापना जारी की है। जिसके अंतर्गत एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा की नवीन पदस्थापना जिला कार्यालय कोरबा में की गई है। इसी प्रकार एसडीएम कटघोरा के पद पर पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज महिलांगे को एसडीएम कोरबा का प्रभार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री सीमा पात्रे को एसडीएम पाली का प्रभार, डिप्टी कलेक्टर…
सभी चिकित्सक अपने ड्यूटी टाइम में चिकित्सालय में उपस्थित रहकर मरीजों का करें उपचार: कलेक्टर पीवीटीजी के गंभीर बीमारियों के ईलाज पर होने वाले संपूर्ण खर्च का डीएमएफ द्वारा किया जाएगा वहन *मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु सतर्क रहने एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक तैयारियां रखने हेतु किया निर्देशित* *डेंगू के रोकथाम हेतु निगम की गाड़ियों द्वारा बचाव के संबंध में ऑडियो मैसेज से करें प्रचारित* *राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य का शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के दिए निर्देश* *कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित* कोरबा 31 अगस्त 2024/कलेक्टर श्री…
राजस्व अभिलेखों के सुधार कार्य में गंभीर अनियमितता का मामला पहुंचा मुख्यमंत्री जनदर्शन ,सीएम ने डीएम को लगाया फोन,तत्काल सस्पेंड किए गए राजस्व निरीक्षक,नायब तहसील बिना प्रभार कलेक्ट्रेट अटैच रायपुर/बिलासपुर। राजस्व अभिलेखों के सुधार कार्य में गंभीर अनियमितता बरतने के खिलाफ मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्राप्त शिकायत को संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर कलेक्टर को जांच करवा कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। बिलासपुर कलेक्टर ने मामले में जांच करवा आरआई को निलंबित कर दिया है। वहीं नायब तहसीलदार को भी हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री जनदर्शन में आवेदक में उपस्थित होकर तत्कालीन पटवारी के द्वारा राजस्व अभिलेखों में…
दूर हो जाती है उदासी, जब सास-बहू के खाते में आती है राशिमहतारी वंदन योजना से सास-बहू की आर्थिक समस्या हुई दूर कोरबा 28 अगस्त 2024/ शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर पहाड़ो से घिरा गाँव है कारीमाटी..। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले इस गाँव में खपरैल वाले कच्चे मकान में एक साथ रहने वाली सास-बहू मंगली बाई और प्रमिला बाई को बहुत ही विपरीत परिस्थितियों में रहना पड़ता है। इनके छोटे से गाँव से अन्य गाँव की दूरी अधिक होने और रास्ते में घना जंगल तथा पहाड़ होने की वजह से रोजी-मजदूरी का काम भी मिल नहीं…
कलेक्टर ने नवनिर्मित्त आयुष पॉली क्लीनिक का किया निरीक्षण केंद्र में पंचकर्म एवं क्षार सूत्र चिकित्सा की सभी विधाएँ विकसित करने हेतु किया निर्देशित आयुष चिक्तिसा पद्धति से अधिक से अधिक लोगों को करें लाभांवितः कलेक्टर,, कोरबा 29 अगस्त 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा आज जिला चिकित्सालय के समीप नवनिर्मित आयुष पॉली क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। उन्होंने केंद्र में ओपीडी सहित पूरे परिसर का अवलोकन करते हुए दी जाने वाली विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने आयुष अधिकारी को केंद्र में आयुष चिकित्सा अंतर्गत पंचकर्म एवं क्षारसूत्र चिकित्सा की सभी विधाएँ विकसित करने हेतु निर्देशित किया।…
छत्तीसगढ़ के माओवादी आतंक प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए मिलेगा ब्याज रहित ऋण: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शेष जिलों के विद्यार्थियों को 1 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा ऋण कमजोर आर्थिक स्थिति वाले विद्यार्थियों को मिलेंगे तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर *मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना: 2 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के विद्यार्थी होंगे पात्र* *डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के 35 तकनीकी एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल* *ब्याज अनुदान के लिए शिक्षा ऋण की अधिकतम सीमा 4 लाख रूपए* *कलेक्टरों को अभियान चलाकर अधिक से…
कोरबा जिले की 50 बालिकाओं को गुरूकुल में मिलेगा मुफ्त आवासीय कम्प्युटर शिक्षा जिला प्रशासन कोरबा और जशपुर के बीच हुआ एमओयू 01 सितम्बर को मेगा सेमिनार एवं प्रवेश परीक्षा का होगा आयोजन,, कोरबा 29 अगस्त 2024/ जिला प्रशासन कोरबा तथा जशपुर के सौजन्य से जिले की 50 बालिकाओं को जशपुर के नव गुरूकुल शिक्षण संस्थान में निःशुल्क कम्प्युटर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन कोरबा तथा नवगुरूकुल संस्था के बीच एक एमओयू भी किया गया है। नवगुरूकुल संस्था द्वारा बालिकाओं को डेढ़ वर्ष तक निःशुल्क आवासीय सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग/बिजनेस कोर्स कराया जाएगा। इस दौरान भोजन, आवास, लैपटॉप,…
कृषि स्थायी समिति की बैठक 04 सितंबर को कोरबा 29 अगस्त 2024/कृषि स्थायी समिति की बैठक 04 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सभापति कृषि स्थायी समिति श्री गणराज सिंह कंवर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभा कक्ष में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में कृषि विभाग की सभी योजनाओं, उद्यान विभाग तथा मछली पालन विभाग सहित अन्य विषयों पर प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मछली पालन विभाग के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। /सुरजीत/
मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत मापदण्ड के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं कराए जाने वाले सचिव और उप अभियंताओं पर वसूली की कार्यवाही करने कलेक्टर ने पाली एसडीएम को दिए निर्देश करतली के सरपंच-सचिव से होगी 50-50 प्रतिशत राशि की वसूली बतरा, पोलमी और बुड़बुड़ के सरपंच-सचिव सहित उप अभियंता से भी होगी शासकीय राशि की वसूली पाली तानाखार विधायक के आवेदन का परीक्षण कर कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश कोरबा 29 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत सीसी सड़क निर्माण कार्यों में मापदण्ड के अनुसार कार्य नहीं कराए जाने एवं त्रुटि पूर्ण माप दर्ज करने के संबंध में…
