What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
कोरबा । भारत सरकार द्वारा सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 योजनांतर्गत 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक जिला/विकासखण्ड, ग्राम स्तर एवं प्रत्येक केन्द्र स्तर पर ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह’’ का आयोजन किया जाना है। इस हेतु जिले में जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जन आंदोलन के रूप में ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह’’ मनाया जाएगा। पोषण माह हेतु शासन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग व सहयोगी समस्त विभागों द्वारा 01 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक प्रतिदिन आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों हेतु कैलेण्डर तैयार किया गया है। इनमें मुख्य रूप से…
मुंगेली । शासकीय सेवा में रहते हुए भी कोचिंग सेंटर का संचालन कृषि विस्तार अधिकारी को भारी पड़ गया । सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन पर मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने कोचिंग संचालक कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित कर दिया है।कार्रवाई से महकमे में हड़कम्प मचा है। मिली जानकारी के अनुसार गुलाब सिंह राजपूत कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर मुंगेली जिले में पदस्थ हैं। उनके द्वारा शासकीय सेवा में रहते हुए भी बिलासपुर एवं रायपुर में साईं कृषि इंस्टीट्यूट कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। जिसकी जानकारी लगने पर कलेक्टर राहुल देव ने जांच करवा दस्तावेजी साक्ष्य संकलित…
सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में और बेहतर होगी स्वास्थ्य सुविधाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के पास बनाये जाएंगे आवास 8 पीएचसी में आवास के लिए लगभग नौ करोड़ रूपए प्राक्कलन तैयार कोरबा 26 अगस्त 2024/आवास नहीं होने की बात कहकर सुदूरवर्ती क्षेत्रों के अस्पतालों में समय पर उपस्थित नहीं होने वाले और लंबी दूरी से आना जाना करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का यह बहाना आने वाले समय में नहीं चलेगा। जिला प्रशासन द्वारा जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में भवनविहीन विद्यालयों के लिए भवन स्वीकृत करने तथा शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने के बाद अब स्वास्थ्य सुविधाओं पर…
कोरबा कटघोरा– छ,ग कोरबा कटघोरा में डांस प्रतियोगिता का महासंग्राम का आयोजन हुआ संपन्न, जिसमें जिले के कोने-कोने से होन हर कलाकारों ने खूब पसीना बहाया एवं अपने अनेक विधाओ अपनी प्रस्तुति दी जिसमें कटघोरा नगर के अलावा आसपास के दर्शकों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कलाकारों के प्रतिभा को देखा साथ ही क्षेत्र वासियों ने उन कलाकारों का उत्साह वर्धन करते हुए खूब ताली बजाई, कार्यक्रम प्रारंभ शाम 8:00 बजे से कर दी गई थी मुख्य अतिथि विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल जी की धर्मपत्नी शांति देवी जी के गर्मियों मय उपस्थिति में कार्यक्रम का शुरूआत किया…
रायपुर– छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग द्वारा प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समुदाय के कल्याण को ध्यान में रखते हुए उनके आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक भागीदारी पर अध्ययन करने का निर्णय लिया गया है। आयोग अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा की अध्यक्षता में 12 अगस्त 2024 में सर्वे का काम प्रारंभ हो गया है। आयोग द्वारा पिछड़ा वर्ग में शामिल जाति-समूह के संदर्भ में यदि कोई शोध अध्ययन करना चाहते हो तो ऐसे शोधार्थी 30 सितम्बर तक आयोग को आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग समुदाय के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग…
रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 26 अगस्त को राज्य सरकार ने प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया है. इस अवसर पर प्रदेश भर में शराब की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा. साथ ही जो भी व्यक्ति उल्लंघन करता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी साझा की है. सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा की, छत्तीसगढ़ शासन की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 26 अगस्त को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के लिए ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है. इस दौरान प्रदेश में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर…
कोरबा कटघोरा- ब्रेकिंग :- 3 साल बाद बांगो बांध के गेट खोलने की स्थिति बन रही है, बांध में 95% तक जल भराव की जानकारी है इसलिए बांध प्रबंधन के द्वारा सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया गया है, बांध प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक या कल सुबह गेट खोला जा सकता है, वही नगर निगम एवं जिला प्रशासन के द्वारा निचली बस्तियों में देर शाम मुनादी कराकर लोगों को सचेत रहने की सलाह दी जा रही है, कोरबा जिले में हो रही लगातार बारिश से इस वर्ष बांगो बांध का जलस्तर बढ़ गया है, इससे…
रायपुर ।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और ,विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू सहित छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद के सदस्यगण, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित
रायपुर। अब तोता पालना और पालकर बेचना लोगों को महंगा पड़ सकता है और न ही पाले हुए तोते को घर में रख सकते हो। अगर आपके घर भी तोता या अन्य पक्षी हैं, तो ये खबर आपके लिए है। नहीं तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि कानूनी संरक्षण मिलने वाली वन्यजीव तोता या अन्य पक्षियों की अवैध खरीदी, बिक्री या फिर घरों में पालने पर रोक लगाई जाए। प्रदेश में तोता…
कोरबा। जिले के सरहदी ग्राम पंतोरा के छाता जंगल में डेरा जमाए दंतैल हाथी को खदेड़ने की सारी कोशिश नाकाम रही। ना तो दंतैल का लोकेशन तलाश पाए और ना ही उसे छाता जंगल से खदेड़ा जा सका। ऐसे में 10 दिन से अधिक इंतजार के बाद कुमकी हाथी राजू को वापस अपने आशियाने के लिए लौटना पड़ा। अपने दल से भटका दंतैल हाथी ने करीब 2 सप्ताह पहले कोरबा जिले के हरदीबाजार, कुसमुंडा व उरगा थाना क्षेत्र के गांव में उत्पात मचाया था। हरदीबाजार व उरगा क्षेत्र में उसने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। किसी…
