Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » केजीबीवी कटघोरा की बालिकाओं पर अधीक्षिका का सितम ! मजदूर की तरह काम कराती हैं ,कहती हैं राक्षस …..
    Uncategorized

    केजीबीवी कटघोरा की बालिकाओं पर अधीक्षिका का सितम ! मजदूर की तरह काम कराती हैं ,कहती हैं राक्षस …..

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल07/09/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    केजीबीवी कटघोरा की बालिकाओं पर अधीक्षिका का सितम ! मजदूर की तरह काम कराती हैं ,कहती हैं राक्षस …..

    कोरबा
    केजीबीवी कटघोरा की बालिकाओं पर अधीक्षिका का सितम ! मजदूर की तरह काम कराती हैं ,कहती हैं राक्षस …..

    कोरबाकटघोरा—। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कटघोरा की छात्राओं के साथ सितम ढाए जा रहे हैं। छात्राओं ने
    अधीक्षिका गायत्री खांडे पर खुद यह गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि अधीक्षिका उनसे मजदूर की तरह काम करवाती हैं। घास काटने के लिए फावड़ा चलाना, टाइल्स ढोना, अपने घर में झाड़ू-पोछा और बर्तन साफ करवाना जैसे काम करवाती है।

    नाम न उजागर करने की शर्त पर वीडियो और फोटो मीडिया से साझा करती हुईं छात्राओ का कहना है कि अधीक्षिका उनसे पढ़ाई के समय में भी ये काम करवाती हैं , जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। यह कोई पहली बार नहीं है बल्कि यह अक्सर उनके साथ होता है। पिछले साल 13 जनवरी 2023 को क्षेत्र के जनपद सदस्य पूर्व उपाध्यक्ष राम प्रसाद कोराम ने भी ने भी कलेक्टर से जनदर्शन में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय छात्रावास की अधीक्षिका गायत्री खाण्डे के संबंध में लिखित शिकायत की थी लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से उसके मनोबल बढ़े हुए हैं। यहां की पीड़ित छात्राओं ने अपना नाम उजागर न करने की शर्त पर पीड़ा व्यक्त किया है।

    उनसे किस तरह मजदूर की तरह काम लिया जाता है, इसकी वीडियो और फोटो मीडिया तक पहुंचाई गई है। इन छात्राओं पर अधिक्षिका के द्वारा दबाव बनाया जाता है कि यदि कोई भी अधिकारी या कोई भी व्यक्ति जांच के लिए आता है तो उनके सामने मुंह नहीं खोलना है। छात्राओं से गाली-गलौज की जाती है और उनके लिए राक्षस, बेशर्म जैसे शब्दों का उपयोग अधिक्षिका करती है। पिछले शिकायत के बाद भी आदत में कोई सुधार नहीं आया है और यहां अध्ययन-अध्यापन करने के लिए भेजे जाने वाली छात्राओं से मजदूर की तरह काम लिया जा रहा है।

    तत्काल कार्रवाई की दरकार

    कन्या छात्रावासों में छात्राओं से संचालन व्यवस्था की फीड बैक लेने की जगह किस तरह जांच अधिकारी जांच के नाम पर औपचारिकताओं का निर्वहन कर रहे हैं इसका इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है। पूरा प्रकरण राज्य शासन के संज्ञान तक पहुंच चुकी है। अर्से बाद किसी कन्या छात्रावास से इस तरह के गम्भीर मामले प्रकाश में आए हैं। जिला प्रशासन को तत्काल इस दिशा में उचित कार्रवाई करने की दरकार है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.