What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
बालोद। भूपेश सरकार में वन मंत्री रहे मोहम्मद अकबर की अग्रिम ज़मानत याचिका बालोद कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है। जिला सत्र न्यायाधीश एस एल नवरत्न ने आदेश में लिखा है कि आवेदक मोहम्मद अकबर की संलिप्तता प्रथम दृष्टया दर्शित होती है। किए गए। पुलिस के अनुसार मदार खान, हरेंद्र नेताम और प्रदीप ठाकुर मृतक देवेंद्र को पैसा लौटाने के नाम पर घुमाते रहे और प्रताड़ित करते रहे, इस प्रताड़ना की वजह से देवेंद्र ने आत्महत्या की। पुलिस मामले में क्राईम नंबर 53/2024 के तहत एफ़आइआर दर्ज की जिसमें बीएनएस की धारा 108 और 3 (5) प्रभावी की गई।
डीएवी खरमोरा में अलंकरण समारोह। कटघोरा खरमोरा– किसी ने सच कहा है – नेतृत्व, दृष्टि को वास्तविकता में बदलने की क्षमता है। डीएवी पब्लिक स्कूल खरमोरा कोरबा में शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के लिए अलंकरण समारोह बहुत ही जोश और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल श्री हेमंतो मुखर्जी ने किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री मुखर्जी द्वारा विद्यालय के हेड बॉय सुयश कौशिक एवं हेड गर्ल अन्वेषा ठाकुर, सांस्कृतिक प्रतिनिधि, बालक रोहन कुमार बहेरा, बालिका कुमकुम किरन, अनुशासन प्रतिनिधि बालक गोपाल शर्मा, बालिका संस्कृति यादव, सभी हाउस के हाउस कैप्टन तथा सभी कक्षाओं…
कृषि विज्ञान केन्द्र कटघोरा में प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती पर कार्यशाला हुई आयोजित कोरबा 10 सितम्बर 2024/कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय कटघोरा, कोरबा तथा कृषि विभाग व भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र में भगवान श्री बलराम जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती पर कार्यशाला आयोजित की गई। भगवान श्री बलराम की जयंती प्रतिवर्ष भाद्रपद, शुक्ल षष्ठी तिथि को आयोजित की जाती है। इस कार्यक्रम का ऑनलाईन शुभारंभ इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया। जहां कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं सांसद रायपुर श्री…
मिठाई दुकान से सैंपल लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भेजा जांच लेबोरेटरी गणेश उत्सव को देखते हुए की गई जांच,, कोरबा 10 सितम्बर 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले में खाद्य एवं औषधि प्रषासन विभाग को मिठाई में मिलावट की जांच करने तथा आवष्यक कार्यवाही के निर्देष दिए गए हैं। इसी कड़ी में गणेष उत्सव को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रषासन विभाग द्वारा विगत दिवस कोरबा के बीकानेर स्वीट्स हरियाणा से बूंदी लड्डू, कटघोरा के पटेल स्वीट्स एंड नाश्ता सेंटर से बेसन के लड्डू एवं दर्री स्थित सात्विक डेली नीड्स से बूंदी का सैंपल लेकर…
जिले में 30 सितम्बर तक मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण माह प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर पोषण के संबंध मे दी जा रही जानकारी,, कोरबा 10 सितंबर 2024/ जिले में शासन के निर्देशानुसार पोषण माह 30 सितम्बर 2024 तक मनाया जा रहा है। पोषण माह का शुभारंभ 31 अगस्त 2024 को मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, केन्द्र शासन के द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम व उनके ऑनलाईन संबोधन के साथ समस्त जिलों में किया गया। इसी कड़ी में जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 सितम्बर 2024 को पोषण माह प्रारंभ किया गया। पोषण माह हेतु शासन द्वारा…
सहकारी समिति बरपाली में कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी कोरबा 10 सितंबर 2024/सहकारी समिति बरपाली में राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जिसमें धान में लगने वाले कीट व्याधि के नियंत्रण के उपायों के बारे में बताया गया। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी देते हुए किसानों का ई-केवाईसी लैंड सीडिंग व आधार सीडिंग का कार्य किया गया व सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। किसानों को प्रशिक्षण उपरांत…
कोरबा कटघोरा– पोडीउपरोडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसियां में स्वामी आत्मानंद विद्यालय संचालित है जिसमें लगभग 406 छात्राएं अध्यनरत हैं विद्यालय में छात्रों के कक्षाओं को लेकर कक्षा संचालन करने में भवन की कमी से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि नवमी क्लास दो सेक्सन में हुआ है इसी तरह अन्य कक्षाएं भी बैठने के असुविधा के कारण अध्यापन कार्य बाधित हो रहा है प्राचार्य पुरुषोत्तम कवर ने बताया कि शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद का विद्यालय संचालन हेतु विद्यालय स्वीकृत है जो विगत 1 वर्ष अधूरा पड़ा है जिसके कारण कक्षाएं संचालन करने में भारी परेशानी के…
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य ने ली बैठक, पशु कल्याण और भविष्य में गौवंश को सुरक्षित रखने की दिशा में उठाएं कदमः श्री राम के रघुवंशी कोरबा। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री राम के रघुवंशी ने आज जिले में गौशाला संचालित करने वाली समिति के सदस्यों और पशुधन चिकित्सा सेवा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में पशु कल्याण और भविष्य में गौवंश की सुरक्षा को लेकर आवश्यक चर्चा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौवंश की रक्षा और पशुपालन समाज के लिए महत्वपूर्ण है। समाज पशुपालन को अपनाकर समस्याओं का समाधान कर…
कोरबा कटघोरा– तहसील दुर्गा उत्सव समिति कटघोरा में सोमवार संध्याकालीन तहसील प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें दुर्गा उत्सव को लेकर उपस्थित सदस्यों द्वारा अनेक विषयों पर चर्चा की गई, सर्वप्रथम शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा उत्सव के संचालक को लेकर चर्चा किया गया, एवं कार्यक्रम के दौरान गरबा नृत्य के संचालन पर चर्चा की गई, उसके अलावा पिछले वर्ष का हिसाब देते हुए कोषाध्यक्ष राम विशाल जायसवाल ने बताया कि बीते वर्ष जरूरत के सामग्रियों को विधिवत लेनदेन करते हुए कार्यक्रम को संपन्न कराया गया था, इस वर्ष जल्द ही राशि कलेक्शन को लेकर जोर दिया जाएगा…
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में कैबिनेट मंत्री ने लैब ऑन व्हील्स कार्यक्रम का किया शुभारंभ आम नागरिकों के पैसे और समय की बचत के लिए शुरू किया गया है यह कार्यक्रम : कलेक्टर अजीत वसंत कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर लैब ऑन व्हील्स के राइडर्स को किया रवाना कोरबा,कटघोरा– 09 सितंबर 2024/ जिले के सुदूर वनांचलों मे निवासरत ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की पहल से लैब ऑन व्हील्स कार्यक्रम का शुभांरभ आज कोरबा जिले में वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा किया गया। मंत्री श्री देवांगन…
