Author: विनोद जायसवाल

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा कोरबा 26 जनवरी 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने शांति के प्रतीक गुब्बारे भी छोड़े। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व अपने शासकीय उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। श्री वसंत ने देश के संविधान में उल्लेखित नियमों और प्रावधानों को आधार मानकर राज्य में बने नियमों तथा कानूनों से ही शासकीय कार्यों के…

Read More

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवसकैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया ध्वजारोहण शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित *आकर्षक मार्च पास्ट सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन* कोरबा 26 जनवरी 2024/कोरबा जिला मुख्यालय में आज 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे। श्री देवांगन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री…

Read More

केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का दौरा कार्यक्रम कोरबा 25 जनवरी 2024/वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन 26 जनवरी को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। वे प्रातः 08ः15 बजे प्राथमिक शाला चारपारा कोहड़िया में गणतंत्र दिवस समारोह पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 08ः59 बजे फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा में गणतंत्र समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री देवांगन शाम 04ः10 बजे फुटबॉल ग्राउंड में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में, 05ः00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल बल्गी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, शाम 06ः00 बजे…

Read More

शत-प्रतिशत प्रसव संस्थागत कराया जाए, गृह प्रसव शून्य होना चाहिए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी मरीजों से करें सौहार्दपूर्ण व्यवहार कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की मासिक समीक्षा बैठक,, कोरबा 25 जनवरी 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्याे की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन.केशरी, समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विशेषज्ञ, आयुष विभाग के अधिकारी, डी.पी.एम.,समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित…

Read More

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्टर ने लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन व मताधिकार का प्रयोग करने दिलाई शपथशासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित,, *नवीन युवा मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड का किया गया वितरण* *मतदाता जागरूकता व निर्वाचन गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारी किए गए सम्मानित* कोरबा 25 जनवरी 2024/ 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कोरबा के शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने की।…

Read More

26 जनवरी को केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियों का होगा प्रदर्शन,, कोरबा 25 जनवरी 2024/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कोरबा जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड कोरबा में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल…

Read More

कोरबा तुमान। श्री राम जन्मभूमि सेवा समिती के आह्वान पर पुरे देश में निमंत्रण स्वरूप अक्षत आबंटित किया गया। जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच पाए उन्होंने अपने अपने ग्राम और शहर स्तर पर श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी को विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करके मनाया । इसी कड़ी में ग्राम तुमान में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूजा अर्चना कर भोग प्रसाद वितरण भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री विकास महतो जी उपस्थिति हुए, और ग्राम वासियों को इस शुभ अवसर…

Read More

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर के तहत भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित *इच्छुक आवेदक 06 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन* कोरबा 23 जनवरी 2024/भारतीय वायुसेना द्वारा अविवाहित युवाओं एवं युवतियों को अग्निवीर के तहत सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 17 जनवरी से 06 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर वायुसेना भर्ती में सम्मिलित होने के लिए आवेदक की जन्मतिथि 02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 के मध्य होना अनिवार्य है। आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था अथवा बोर्ड से गणित,…

Read More

कलेक्टर द्वारा टी.बी. मरीजों को प्रदान किया गया फूड बास्केट,, कोरबा 23 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त अभियान के तहत जिले के विकासखण्डों में चिन्हांकित टीबी मरीजों को आवश्यक पोषण सहायता (फूड बास्केट) प्रदान किया। साथ ही मरीजों का स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ एस. एन. केशरी, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ जी. एस. जात्रा, डब्लूएचओ कंसल्टेंट डॉ. रितु कश्यप, डीपीएम डा अशरफ अंसारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा जिले में…

Read More

स्वायल हेल्थ कार्ड योजनांतर्गत प्रशिक्षण का किया गया आयोजन केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी व लखनपुर के विद्यार्थियों को मिट्टी परीक्षण के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण* कोरबा 23 जनवरी 2024/शासन की महत्वाकांक्षी स्वायल हेल्थ कार्ड योजना के तहत ’पायलेट प्रोजक्ट ऑन स्कूल स्वायल हेल्थ’ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के जवाहर नवोदय विद्याालय सलोरा, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी एवं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 गोपालपुर स्कूल का चयन किया गया है। कार्यक्रम के द्वारा चयनित स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों को मृदा नमूना संग्रहण एवं विश्लेषण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग कोरबा…

Read More