What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
ब्रह्मा बाबा की 55 वा स्मृति दिवस मनाया ब्रह्मा बाबा त्याग, तपस्या, विश्व सेवा की प्रतिमूर्ति थे-भगवान भाई त्रिवेंद्रम (केरल) 19 जनवरी ब्रह्मा बाबा त्याग, तपस्या व विश्व सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने सन 1936 में ईश्वरीय शक्ति से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना की। उस समय जब भारत में अनेक कुप्रथाएं जैसे सती प्रथा, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि थीं उन्होंने नारी को आध्यात्मिक रूप से सशक्त करने का महान कार्य किया। उनकी यह दूरदर्शिता ही थी कि आज ब्रह्माकुमारी संस्थान महिलाओं द्वारा संचालित विश्व का सबसे बड़ा संस्थान है। उक्त उदगार माउंट आबू से ब्रह्माकुमारीज के…
मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा राशनकार्ड का नवीनीकरण,, *प्रचलित राशनकार्डों का 25 जनवरी से 29 फरवरी तक चलेगा नवीनीकरण अभियान* कोरबा 23 जनवरी 2024 /प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, निःशक्तजन तथा सामान्य राशनकार्डों का नवीनीकरण के लिए अभियान 25 जनवरी 2024 से प्रारंभ किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्डधारियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राशनकार्डों के समयबद्ध नवीनीकरण हेतु नया मोबाईल ऐप तैयार किया गया है जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाइल, उचित मूल्य दुकानों में संधारित टेबलेट,…
मानव-हाथी द्वन्द रोकने हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई आयोजित, *मानव-हाथी द्वन्द रोकने की दिशा में उठाएं प्रभावी कदम : कलेक्टर* कोरबा 23 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मानव-हाथी द्वन्द्व रोकने हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथी-मानव द्वंद को कम करने तथा जंगली हाथियों से किसी तरह की जनहानि न हो, इस संबंध में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पीएम, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, विद्युत,…
राशन वितरण की अनियमितता पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें सुनिश्चित – कलेक्टर *कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक* *विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ ही कार्य प्रगति की ली जानकारी* *अधिकारियों को फील्ड विजिट कर संस्थाओं के संचालन व योजनाओं की प्रगति पर निगरानी रखने के दिए निर्देश* *सभी पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु लगाए जाएंगे शिविर* कोरबा 23 जनवरी 2024/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति एवं विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में गणतंत्र दिवस…
अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली पल के साक्षी बनें जिलेवासी श्री राम जानकी मंदिर बुधवारी में प्राण प्रतिष्ठा का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित* *श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का एलईडी स्क्रीन पर हुआ सीधा प्रसारण* *कोरबा हुआ राममय, विभिन्न भक्तिमय व मानस गायन कार्यक्रमों का आयोजन* कोरबा 22 जनवरी 2024/ अयोध्या के श्री राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संपूर्ण जिले में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के इस गौरवशाली पल के पूरे जिलेवासी साक्षी बने। कोरबा में बुधवारी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में श्री…
रायपुर। कोल लेवी वसूली और मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू के पति आईएएस अफसर जयप्रकाश मौर्य ने जेल के अंदर लड़ाई की खबरों को भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि जेल में उनकी पत्नी का झगड़ा हुआ है। उन्होंने ऐसे समाचार को पूर्णतः गलत बताते कहा है कि जिस दिन उनकी पत्नी का बेल पीटिशन की कोर्ट में सुनवाई होती है उस दिन कतिपय शरारती तत्वों द्वारा भ्रमात्मक समाचार प्रकाशित किया जाता है, ताकि माननीय न्यायाधीश के दिमाग पर असर पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायपालिका…
कोरबा। जिलान्तर्गत कटघोरा नगर जिला तो नहीं बन पाया, और बन पाएगा कि नहीं इनकी संभावना भी कम ही है। लेकिन एसडीएम के बाद अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की भी नियुक्ति जरूर हो गई है। वही कटघोरा अनुविभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की घोषणा बहुत पहले हो गई थी। लेकिन अब तक पहले अधिकारी की पोस्टिंग का इंतजार था। उक्त पद पर महिला पुलिस अधिकारी नेहा वर्मा मिली है। कोरबा पहुंचकर उन्होंने दोपहर में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला से मुलाकात की और उसके बाद कटघोरा पहुंचकर पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रभार संभाला ली है। इस तरह कटघोरा…
डॉक्टर को लोग भगवान मानते हैं, इसलिए मरीजों के साथ जनता का विश्वास बना रहे: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री ने स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण,, *अस्पताल में मरीजों के लिए टोकन सिस्टम लगाने के दिए निर्देश* कोरबा 19 जनवरी 2024/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय व संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को समय पर…
बुधवारी स्थित राम जानकी मंदिर में होगा जिला स्तरीय श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कोरबा 20 जनवरी 2024/ धार्मिक नगरी अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल हेतु चयनित राम जानकी मंदिर, बुधवारी बाजार का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अयोध्या से श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधा प्रसारण हेतु राम जानकी मंदिर परिसर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था एवं…
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करें- कलेक्टर *तृतीय किश्त प्राप्त हितग्राहियों के आवास एक माह में पूर्ण कराने के दिए निर्देश* *मैदानी अमला सतत फील्ड का दौरा करें* कोरबा 20 जनवरी 2024/ ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सबसे महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत पात्र हितग्राहियों के आवास सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करायें ताकि मानसून के पूर्व हितग्राही अपने पक्के आवासों में निवास कर सके। उक्त निर्देश कलेक्टर अजीत वसंत ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद पंचायत के सीईओ को दिए। कलेक्टर ने कहा कि पांचों…
