Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्टर ने लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन व मताधिकार का प्रयोग करने दिलाई शपथशासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित,,
    Uncategorized

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्टर ने लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन व मताधिकार का प्रयोग करने दिलाई शपथशासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल25/01/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्टर ने लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन व मताधिकार का प्रयोग करने दिलाई शपथशासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित,,

    *नवीन युवा मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड का किया गया वितरण*

    *मतदाता जागरूकता व निर्वाचन गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारी किए गए सम्मानित*

    कोरबा 25 जनवरी 2024/ 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कोरबा के शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने की।
    इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों अधिकारी एवं कर्मचारियों महाविद्यालय के प्राध्यापक व नए मतदाता छात्र छात्राओं को निष्ठापूर्वक शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए स्वतंत्र निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।
    कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के नवीन युवा मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड का वितरण किया और आगामी निर्वाचन में मतदान के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रत्येक मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि यह निर्वाचन का वर्ष है इसे देखते हुए भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी श्री जितेंद्र शुक्ला ने भी उपस्थित लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अपने मत का प्रयोग करने कहा। इस अवसर पर मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय स्वीप टीम की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। कोरबा जिला को स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाता जागरूकता के साथ ही निर्वाचन गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक करने छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू व श्री दिनेश कुमार नाग, प्राचार्य महाविद्यालय डॉ. एम.एम. जोशी एवं डॉ. साधना खरे उपस्थित थीं।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.