Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवसकैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया ध्वजारोहण शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित
    Uncategorized

    हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवसकैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया ध्वजारोहण शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल26/01/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवसकैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया ध्वजारोहण शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

    *आकर्षक मार्च पास्ट सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

    कोरबा 26 जनवरी 2024/कोरबा जिला मुख्यालय में आज 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे। श्री देवांगन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का छत्तीसगढ़ वासियों के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर विशेष सम्मान किया गया और वीर सेनानियों की शहादत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
    मुख्य कार्यक्रम में परेड कमांडर सुबेदार अनंत राम पैंकरा के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्रबल, जिला पुलिस बल पुरूष, छत्तीसगढ़ नगर सेना महिला, छत्तीसगढ़ नगर सेना पुरूष, एनसीसी पुरूष और एनसीसी महिला की टीम ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। हर्ष फायर कर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।

    *परेड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को मिला प्रथम स्थान -*
    मार्च पास्ट में आठ टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रोफेशनल वर्ग में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला को तृतीय स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार जिला पुलिस बल पुरूष को दिया गया। परेड नॉन प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान एनसीसी महिला, द्वितीय स्थान एनसीसी पुरूष और तृतीय स्थान स्काउट गाइड सीनियर रेंजर, भारत गाइड की टीम को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

    *सांस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक शाला एनसीडीसी को मिला प्रथम पुरस्कार-*
    गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल में समा बांध दिया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय एनसीडीसी कोरबा को प्रथम स्थान, डीएव्ही पब्लिक स्कूल एसईसीएल को द्वितीय स्थान, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय को तृतीय पुरस्कार और दिव्य ज्योति विशेष विद्यालय रामपुर, डीपीएस बालको, निर्मला स्कूल सीबीएसई रामपुर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

    *झांकी में वन विभाग रहा प्रथम -*
    गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में आज 16 शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। वन विभाग द्वारा किंग कोबरा एवं वन्य जीव पर प्रस्तुत झांकी को प्रथम स्थान, स्वच्छता पर आधारित नगर पालिक निगम की झांकी को द्वितीय स्थान, कृषि संबंधित कार्यों पर आधारित कृषि विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ झांकी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना पुरस्कार अंतर्गत श्री राम अवतार उरांव को 50 हजार की राशि आईआईटी में चयन होने पर प्रदान किया गया। कार्यक्रम उत्कृष्ट कार्य करने वाले 90 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला स्वसहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ श्री प्रदीप साहू सहित जिला तथा पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.