What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
समय पर संचालित हो आंगनबाड़ी केन्द्र और योजनाओं का मिले बच्चों, महिलाओं को लाभ कलेक्टर ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और नोनी सुरक्षा योजना मेें प्रगति लाने के दिए निर्देश* कोरबा 20 जनवरी 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की गहल समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में सभी आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित समय अनुसार संचालित हो और शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन अनुसार योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रो के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, किशारी…
ओवरलोड वाहन पर लगा अर्थदण्ड, लगभग 20 हजार रूपए की राशि की वसूल एसडीएम कटघोरा व आरटीओ की संयुक्त कार्यवाही बीते 15 दिन में ढाई लाख रूपए से अधिक का किया जा चुका जुर्माना,, कोरबा 19 जनवरी 2024/ राखड़ उड़ाते चलते हुए वाहनों, रात्रि में सड़क किनारे राखड़ डंप कर पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले वाहनों, राखड़ ओवरलोड वाहनों पर विगत 15 दिनों से आरटीओ कोरबा और राजस्व विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। ऐसा ही मामला एसडीएम कटघोरा रिचा सिंह ने दौरा से लौटते समय देखा कि एक हाईवा सीजी 12 बीएफ़ 9733 नाममात्र का तिरपाल लगाए सड़क पर…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार दोपहर दो बजकर 18 मिनट पर भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 रही। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई है। भूकंप से कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 12.55 से 1 बजे के बीच गौरेला-पेंड्रा मरवाही समेत मध्य प्रदेश के अमरकंटक और अनूपपुर जिले की सीमा से लगे गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बिलासपुर से करीब 50 किलोमीटर उत्तर में सिलपहरी, डांडजमड़ी के बीच था। यह भूकंप…
पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजातियों तक पहुंच रही है विकास की रोशनी: श्री गिरिराज सिंह एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला में पीएम जनमन कार्यक्रम का हुआ आयोजन प्रधानमंत्री ने पीएम जनमन कार्यक्रम को किया वर्चुअल संबोधित योजना के तहत पीएम आवास की पहली किश्त की राशि का हुआ डिजिटल हस्तांतरण कोरबा 15 जनवरी 2024/ प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन योजना) के दो माह पूरे होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय (पीवीटीजी) वर्ग के 01 लाख लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त के लिए राशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। इसी तरह…
शजिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत आयोजित किया गया विशेष शिविर सभी मतदान केंद्रों सहित स्कूल कॉलेजों में भी लगाया गया शिविर शिविर के माध्यम से 3100 नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया व 1400 मतदाताओं का नाम किया गया संशोधित,, कोरबा 14 जनवरी 2024/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के अंतर्गत 13 तथा 14 जनवरी 2024 को जिले के चारों विधानसभा के…
विकसित भारत संकल्प यात्रा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराजग्राम ढोंगदरहा व रंजना में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में केंद्रीय मंत्री हुए शामिल लोगों को जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील,, कोरबा 14 जनवरी 2024/ भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कोरबा विकासखण्ड के ग्राम ढोंगदरहा एवं कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम रंजना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिविर में आयोजित गतिविधियां देखी और विभिन्न विभागों…
कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित समस्त शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्याे की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले के सभी स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा गुणवत्ता मूलक सलेक्टिव स्टडी पर ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने व्याख्याताओं सहित भृत्य, सफाई कर्मियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने गतवर्ष की हाईस्कूल स्तर के परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए औसतन कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों पटपरा, पाली, पीडब्ल्यूडी रामपुर, भिलाईबाजार एवं…
गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश,, कोरबा 13 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत बसंत ने आज पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में सीएसईबी ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गाड़ियों की पार्किंग, झांकी के एंट्री-एक्जिट प्लान एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी तैयारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस के संबंध…
आयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित,, कोरबा 12 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आगामी अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होने जा रहे कार्यक्रम हेतु 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को शुष्क दिवस घोषित करते हुए उक्त समयावधि में सभी प्रकार की मदिरा दुकानें आदि बंद रखने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर श्री वसंत ने छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 22 जनवरी 2024 को होने वाले अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शुष्क…
भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह का कोरबा प्रवास 13 जनवरी से जिले में केन्द्र सरकार की योजनाओं की करेंगे समीक्षा विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में होंगे शामिल कोरबा 10 जनवरी 2024/भारत सरकार के अंतर्गत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह 13 जनवरी से 15 जनवरी तक कोरबा प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह का 13 जनवरी को कोरबा आगमन होगा। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह 13 जनवरी को शाम 6 बजे से एनटीपीसी गेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे 14 जनवरी को प्रातः 10 बजे मंदिर में स्वच्छता…
