Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कटघोरा साईं मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, राज्यसरीय डांस प्रतियोगिता स्थगित भारी बारिश के कारण डांस प्रतियोगिता आगे बढ़ी, अब दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना,,

    30/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » कटघोरा : कटघोरा राजा जयदेव गणेशोत्सव में 121 फिट में आकर्षक वृंदावन के प्रेम मंदिर पंडाल का किया भूमिपूजन.. इस वर्ष भव्य प्रेम मंदिर पंडाल में विघ्नहर्ता होंगे विराजित.
    Uncategorized

    कटघोरा : कटघोरा राजा जयदेव गणेशोत्सव में 121 फिट में आकर्षक वृंदावन के प्रेम मंदिर पंडाल का किया भूमिपूजन.. इस वर्ष भव्य प्रेम मंदिर पंडाल में विघ्नहर्ता होंगे विराजित.

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल07/08/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा कटघोरा : इस वर्ष जय देवा गणेशोत्सव समिति कटघोरा द्वारा कटघोरा का राजा के आगमन से लेकर विसर्जन तक के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है बतादें की समिति ने जिसके लिए अभी से तैयारियों में जुट गई है। जय देवा गणेशोत्सव समिति द्वारा 5 अगस्त को स्थापना स्थल की साफ सफाई के पश्चात भव्य प्रेम मंदिर पंडाल निर्माण को लेकर भूमिपूजन किया। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भी भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए ।और कलकत्ता से आये कारीगरों द्वारा प्रेम मंदीर के पंडाल बनाने का कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। पंडाल के साथ साथ आकर्षक झांकियों के लिए भी तैयारियां की जा रही है।

    कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भी भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए

    जय देवा गणेशोत्सव समिति कटघोरा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश पूजा को लेकर अभी से भव्य तैयारियां शुरू कर दी है। बतादें की जय देवा गणेशोत्सव समिति ने कटघोरा का राजा को इस वर्ष विशेष आकर्षण के साथ आगमन व विसर्जन भी बड़े भव्य तरीके से करने का निर्णय लिया है।

    121 फिट के आकर्षक प्रेम मंदिर पंडाल से सजेगा का विघ्नहर्ता का दरबार

    समिति द्वारा इस वर्ष कटघोरा शहीद वीर नारायण चौक समीप रैन बसेरा के सामने मैदान में बंगाल के कारीगरों द्वारा 121 फिट के आकर्षक प्रेम मंदिर का स्वरूप में पंडाल तैयार किया जाएगा जोकि काफी आकर्षक और भव्य होगा। जिसके लिए अभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। समिति द्वारा 5 अगस्त 2024 को भूमिपूजन के बाद पंडाल का कार्य प्रारम्भ हो गया है। जिसके लिए कलकत्ता से आये विशेष कारीगरों द्वारा भव्य वृंदावन के प्रेम मंदिर का प्रतिरूप देना प्रारम्भ कर दिया है।

    थनौद गांव के मिट्‌टी के गणेश की पांच राज्यों में रहती है मांग

    जयदेवा गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष आकर्षक व ऊँचे कद के विघ्नहर्ता की मूर्ति स्थापित करते आ रहे हैं लेकिन इस वर्ष समिति द्वारा 121 फिट ऊंचे प्रेम मंदिर में 21 फिट के कद के भगवान गणेश जी की मूर्ती स्थापित करने का निर्णय किया गया है। जिसके निर्माण की प्रक्रिया काली मूर्तीकला केंद्र थनौद में अपने अंतिम चरण की ओर है। भिलाई से 25 किमी दूरी पर स्थित शिल्पग्राम थनौद की आबादी करीब तीन हजार है। पूरे गांव का मुख्य पेशा मिट्टी के गणेश बनाना है। यह काम पिछले तीन पीढ़ियों से जारी है। यहां मिट्टी के गणेश की डिमांड इस बार बढ़ी है 40 साल पहले थनौद में मूर्तियां बनाने का काम शुरू हुआ था। यहां की मूर्तियों की मांग छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में रहती है। । समिति ने बताया कि इस वर्ष 21 फिट ऊंचे होंगे कटघोरा का राजा। जिनका स्वरूप आकर्षक व मनमोहक होने के साथ साथ राम मंदिर भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र जोगा। जिसके लिए समिति ने भगवान श्री गणेश के आगमन से लेकर विसर्जन तक नित प्रतिदिन महा आरती के साथ विसर्जन में महा शोभायात्रा का आयोजन होना है। शोभा यात्रा में देश के अनेक राज्यों से आये कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियों के साथ साथ अपनी कला का भी प्रदर्शन करेंगे। जिसके लिए अभी से शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए सोशल मीडिया के जरिये अपील की जा रही है।

    देश के कई राज्यों से आई झांकिया लोगों के रहेगी आकर्षण का केंद्र.

    जय देवा गणेश उत्सव समिति कटघोरा 07 सिंतबर से प्रारम्भ गणेश चतुर्थी से प्रत्येक दिन गंगा आरती बनारस व राधा कृष्ण नित्य की प्रस्तुति के द्वारा की जाएगी साथ ही भव्य विसर्जन शोभा यात्रा 21 सिंतबर को आयोजित है। जिसमें विशेष आकर्षण लगभग सभी प्रदेश की झांकियां इस विसर्जन शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

     

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कटघोरा साईं मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, राज्यसरीय डांस प्रतियोगिता स्थगित भारी बारिश के कारण डांस प्रतियोगिता आगे बढ़ी, अब दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना,,

    30/08/2026

    मुख्य न्यायाधीश ने परखी कटघोरा अदालत की व्यवस्थाएं, बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर,,

    30/08/2026

    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, अगले 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश और बिजली का अलर्ट उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, नदी-नाले उफान पर,,

    30/08/2026

    सूरजपुर: जंगल में काम करने गए ग्रामीण पर जंगली हाथी का हमला, कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के जजावल गांव की घटना, इलाके में फैली दहशत,,,

    30/08/2026
    Editors Picks

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कटघोरा साईं मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, राज्यसरीय डांस प्रतियोगिता स्थगित भारी बारिश के कारण डांस प्रतियोगिता आगे बढ़ी, अब दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना,,

    30/08/2026

    मुख्य न्यायाधीश ने परखी कटघोरा अदालत की व्यवस्थाएं, बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर,,

    30/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.