Author: विनोद जायसवाल

कोरबा। अपने कैरियर की शुरुआत करने की कड़ी में वनरक्षक भर्ती में शामिल हुए युवक की शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ने के दौरान मौत हो गई। यह घटना परिवार के लिए वज्रपात से कम नहीं। उनका दुःख तो कम नहीं किया जा सकता किन्तु छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी संवेदना से प्रयास जरूर किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 10 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान कोरबा में युवक सुख सिंह की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है। संकट की इस…

Read More

पोडीउपरोडा ब्लाक के झिनपुरी माध्यमिक शाला प्रांगण में बाल मेला का आयोजन संपन्न,, एस्पायर की सराहनी योगदान,, कोरबा पोडीउपरोडा—- शिक्षा की अलग जगाने को लेकर कोरबा जिला के पोडीउपरोडा ब्लॉक में एस्पायर संस्था द्वारा विगत सालों से ईमानदारी पूर्वक विकास खंड के दूरस्थ ग्राम के अलावा पहुंच विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विद्यालय संचालक कराया जा रहा है साथ ही शासन द्वारा संचालित प्राथमिक शालाओं में एफ एल एन नियुक्त कर विद्यालय के शिक्षा गुणवत्ता एवं दर्जसंख्या को बढ़ाने के उद्देश्य से संपूर्ण प्रयास किया जा रहा है इसी परिपेक्ष में झिनपुरी  सेक्टर के एफ सिमरिया मरकाम द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर…

Read More

डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर में होगा राज्योत्सव का आयोजन मंत्री श्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ी गायक श्री सुनील सोनी सहित अन्य कलाकार देंगे प्रस्तुति कलेक्टर-एसपी ने किया आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण,, कोरबा 3 नवम्बर 2024/जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 का आयोजन शहर के डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर घण्टाघर चौक में 5 नवम्बर को अपराह्न 3 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन,उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। जिसमें स्थानीय कलाकारों को मौका दिए जाने के साथ ही छत्तीसगढ़ के…

Read More

कोरबा। कोरबा जिले के जंगल वन विभाग के चंद मैदानी और भ्रष्ट कर्मचारियों के लिए चारागाह बन गए हैं। कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में मामले अक्सर उजागर होते रहे हैं। कालांतर में हुए घोटाले की फाइल तो दबाई जाती रही है वहीं पौधरोपण,बोर खनन घोटाला की जांच के नाम पर लीपापोती एसडीओ स्तर के अधिकारी भी कर रहे हैं। ताजा तरीन मामला पाली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुरली बीट के जंगल का उजागर हुआ है। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि वित्तीय वर्ष में मुरली के जंगल में तीन तालाबों के निर्माण/खनन की स्वीकृति मिली थी। वन्यप्राणियों…

Read More

कोरबा-कटघोरा। ग्राम हुंकरा की पहाड़ी से लगे इलाके में मिली अधजली लाश की पहचान उसके साइकिल के माध्यम से हो गई है।मृतक की शिनाख्त कोरबा जिला मुख्यालय में समग्र शिक्षा कार्यालय में पदस्थ ADPO, कटघोरा निवास के.जी. भारद्वाज के पुत्र अभिषेक के रूप में हुई है। 18 वर्षीय अभिषेक कक्षा 12 वीं का छात्र था। वह कल शनिवार रात कथित तौर पर दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से साइकिल लेकर निकला था फिर लौटा नहीं। मृतक अभिषेक श्री भारद्वाज का इकलौता पुत्र था। इस घटना ने भारद्वाज परिवार को शोक में डुबा दिया है। परिजनों सहित सहकर्मियों,…

Read More

कोरबा। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि ग्राम बांधाखार नुनेरा के रहने वाले खिलेन्द्र चौबे आज तड़के अपनी बाइक से दीपका जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम तिवरता कोसाबाड़ी के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Read More

बालोद। पुलिस के डर से भागे युवक की कुएं में डूबकर मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। दरअसल पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारा था, जहां पुलिस को देखकर युवक भागने लगा और फिर कुएं में जा गिरा। घटना गोवर्धन पूजा के दिन गुरुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टेंगनाबरपारा में घटी। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय एक युवक की कुएं में गिरने से हुई मौत। ग्रामीणों के मुताबिक घटना उस समय हुई जब शुक्रवार की रात मृतक युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने ताश खेलते हुए देख, जिसके बाद मृतक युवक अंधेरे में घबराकर…

Read More

सुकमा । जिले के जगरगुंडा के साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम ने ड्यूटी में तैनात दो जवानों पर हमला कर उनके हथियार लूट लिए हैं. दोनों जवानों का इलाज किया जा रहा है.जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में जवान अपनी नियमित ड्यूटी निभा रहे थे. नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने इस हमले को अंजाम दिया है. इस हमले के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई, और पुलिस ने इलाके को घेर लिया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. फिलहाल, घायल जवानों का जगरगुंडा अस्पताल में इलाज…

Read More

मुंबई। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सऐप नंबर पर एक और धमकी भरा संदेश आया है और इस बार धमकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई है। मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल नंबर पर अज्ञात नंबर से यह मैसेज आया है। मैसेज में लिखा है, अगर योगी आदित्‍यनाथ ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया, तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में सीएम योगी के नाम ये धमकी भरा मैसेज शनिवार शाम…

Read More

कोरबा कटघोरा—- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव-2024 के अवसर पर राम की पौढ़ी, अयोध्या में दीप प्रज्ज्वलित किया। मंत्रोच्चार के साथ सरयू की आरती एवं पूजन किया। दीपोत्सव-2024 में दो विश्व कीर्तिमान रचे गए। पहला 1,121 लोग एक साथ सरयू की आरती कर और दूसरा राम की पौढ़ी पर 25 लाख 12 हजार 585 दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की ओर से मुख्यमंत्री को इस कीर्तिमान का प्रमाण-पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव का यह कार्यक्रम हमें…

Read More