Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर में होगा राज्योत्सव का आयोजन मंत्री श्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ी गायक श्री सुनील सोनी सहित अन्य कलाकार देंगे प्रस्तुति कलेक्टर-एसपी ने किया आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण,,
    Uncategorized

    डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर में होगा राज्योत्सव का आयोजन मंत्री श्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ी गायक श्री सुनील सोनी सहित अन्य कलाकार देंगे प्रस्तुति कलेक्टर-एसपी ने किया आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल03/11/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर में होगा राज्योत्सव का आयोजन मंत्री श्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ी गायक श्री सुनील सोनी सहित अन्य कलाकार देंगे प्रस्तुति कलेक्टर-एसपी ने किया आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण,,

    कोरबा 3 नवम्बर 2024/जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 का आयोजन शहर के डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर घण्टाघर चौक में 5 नवम्बर को अपराह्न 3 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन,उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। जिसमें स्थानीय कलाकारों को मौका दिए जाने के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक श्री सुनील सोनी,अंतरराष्ट्रीय कथक कलाकार सुश्री प्रीति चंद्रा,अश्विक साव द्वारा कथक, पार्थ यादव द्वारा तबला, अनीश म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा सुगम संगीत प्रस्तुति दी जायेगी।
    आज कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसन्त और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, एडिशनल एसपी श्री यूबीएस चौहान, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए मंच पर अतिथियों की बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, विभागीय स्टॉल, लाइट एवं साउंड व्यवस्था, आमनागरिको के आवागमन, बेरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, कलाकारों के लिए आवश्यक व्यवस्था आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के स्थानीय कलाकारों को भी अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्यस्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में रंगोली बनाने, दीप जलाने के संबंध में भी निर्देशित किया। कलेक्टर ने एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश तथा कलाकारों के रुकने एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। एसपी द्वारा पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में निर्देशित किया गया। यहाँ विभागीय स्टालों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
    स/कमलज्योति

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.