What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश/निर्देश के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम जारी होते ही सफल अभ्यर्थियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी। पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ था। तब से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। 6 साल पहले एसआई भर्ती हुई थी। तब करीब साढ़े 600 पद थे। बाद में 2021 में संशोधित विज्ञापन आया। तब पदों की संख्या बढ़कर 975 हो गई। शारीरिक मापतौल, लिखित परीक्षा के बाद पिछले साल साक्षात्कार हुआ। इसमें 1378 शामिल हुए।…
कटघोरा भारत भाग्य विधाता भवन में दीपावली मिलन कार्यक्रम संपन्न,, इस दिवाली में घर की तरह मन के कचरे को भी निकल फेके,, पूज्य दीदी मां रुक्मणी,, कोरबा कटघोरा —- 27 अक्टूबर को ब्रह्मा कुमारी भाग्य विधाता भवन कटघोरा में दीवाली स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमे ब्रह्मा कुमारी रुक्मिणी दीदी कोरबा सेंटर संचलिका बी. के. बिंदु संचालिका जमनीपाली बी. के लीना कोरबा उपस्थिति रही. बी. के. रुक्मिणी जी ने दिवाली का अध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि दीवाली मे घर की सफाई करते है इसी प्रकार ज्ञान से मन की सफाई करनी है दीपक जलाना अर्थात भगवान…
कोरबा कटघोरा, छ,ग कोरबा जिला के अध्यात्मिक नगरी कटघोरा में विगत कई वर्षों से शिरडी वाले साईं बाबा जी का मंदिर विराजमान है जहां प्रतेक वर्ष विशाल साईं पालकी यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसे लेकर साईं मंदिर समिति द्वारा बैठक अहुत गई थी जिसमे सर्वसहमति से 28 नवंबर दिन गुरुवार को पालकी यात्रा का आयोजन करने का लिया गया, इसके अलावा मंदिर प्रबंधन को लेकर विश्रित चर्चा की गई, साथ ही दर्जनों झांकियों के टीम को लेकर विभिन्न जिलों से संपर्क करने की बात कही गई है, बैठक उपस्थित घनश्याम अलवानी, रामेश्वर पटेल, राम विशाल जयसवाल, अजय श्रीवास्तव,…
कोरबा । टीपी नगर के राजीव गांधी आडिटोरियम में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मेला समारोह में कल मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव, प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर अजीत वसंत एवं प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई की उपस्थिति में हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया गया। जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय अंतर्गत पहाड़ी कोरवा को 67, बिरहोर को 36 तथा अनुसूचित जनजाति के 303 हितग्राहियों सहित कुल 404 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर…
कलेक्टर ने की मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा,, बिलासपुर, 25 अक्टूबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने राजस्व मामले में शिथिलता बरतने पर बिलासपुर तहसीलदार मुकेश देवांगन, रतनपुर तहसीलदार आकाश गुप्ता और कोटा तहसीलदार प्रकाश साहू को नोटिस जारी किया है। उन्होंने विशेषकर नक्शा बटांकन में ढिलाई बरती है जो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। कलेक्टर अवनीश शरण आज राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा कर रहे थेे। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं में प्रगति लाते हुए और तेज गति से कार्य करें। कलेक्टर ने गिरदावरी का कार्य पूरी…
रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों के लिए ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम बेमेतरा में 16 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने करीब 90 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों क़ा भी लोकार्पण किया। राजस्व मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम में 90 लाख रूपए के जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें 3 टंकी निर्माण, भगत सिंह तालाब में पचरी निर्माण, खोरसी नाला में दो स्थानों पर…
कोरबा– पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) से राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) तक पुलिस झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर, कोरबा जिले के 12 शहीद जवानों को उनके स्कूल/कॉलेज में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की, और बच्चों व शिक्षकों को उनकी वीरगाथा सुनाई। इसके बाद, 2 मिनट का मौन धारण कर शहीद जवानों को याद किया गया। कोरबा पुलिस के अधिकारी ने कहा, “यह कार्यक्रम शहीद जवानों के बलिदान को याद करने और उनकी वीरता को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया…
कटघोरा, 25 अक्टूबर 2024.शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा के चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 25 और 26 अक्टूबर 2024 को पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ी हैं: संजू देवी (बीए द्वितीय),वंदना (बीए प्रथम सेमेस्टर),जागृति (बीए प्रथम सेमेस्टर),मनीषा (बीए प्रथम सेमेस्टर) महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मदनमोहन जोशी ने खिलाड़ियों के चयन पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे छात्राएं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।” महाविद्यालय के शिक्षकों और अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों के…
कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव 23 अक्टूबर 2024 को दोपहर 03 बजे समस्त विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं शाम 4ः30 बजे जिला पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन समिति की बैठक लेंगे। जिला पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन समिति की बैठक में सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, सर्व विधायक, महाप्रबंधक एसईसीएल तथा अन्य सार्वजनिक उपक्रम के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
संविधान के अनुच्छेद मद 275 (1) से स्वीकृत 3 करोड़ के कायों के दस्तावेज गायब! पूर्व अफसरों ने दिया अभयदान, कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बनाई 7 सदस्यीय जांच दल ,नपेंगे जिम्मेदार ,देखें जांच आदेश …. कोरबा। सहायक आदिवासी विकास विभाग के माध्यम से पूर्व सहायक आयुक्त माया वारियर के कार्यकाल में हुई गड़बड़ी और लगभग 3 करोड रुपए के कार्यों से जुड़ी फाइल /दस्तावेजों के गायब होने के मामले में एक बार फिर जांच बिठा दी गई है। तत्कालीन कलेक्टर ने जांच का जिम्मा जिस टीम को सौपा था, उसकी रिपोर्ट तो आज पर्यंत 15 माह बाद भी नहीं आ सकी…
