Author: विनोद जायसवाल

कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा विभिन्न प्रभार,, कोरबा 16 दिसंबर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिला मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त दायित्वों का प्रभार सौंपा गया है। इसके अंतर्गत संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज बंजारे को सार्वजनिक उपक्रमों के समन्वय संबंधी दायित्व एवं कलेक्टर द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर को सिटी मजिस्ट्रेट नजूल शाखा व कलेक्टर द्वारा सौंपे गए दायित्व तथा सुश्री रूचि शार्दुल को परियोजना समन्वयक, जिला खनिज संस्थान न्यास व कलेक्टर…

Read More

जिला पंचायत सीईओ ने सुनी जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं,, कोरबा 16 दिसंबर 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इसके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में सीमांकन रोजगार स्थापित करने लोन, पोड़ी बहार में अतिक्रमण हटाने, ब्लास्टिंग पर रोक लगाने, राशनकार्ड, रकबा संशोधित, सोलर पंप लगाने, शासकीय चांवल की खरीदी-बिक्री होने की शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त…

Read More

परम्परागत व्यवसाय को मिली संजीवनी, प्रोत्साहन के बाद कुम्हार रामकुमार की बढ़ी आमदनी,, *पीएम विश्वकर्मा योजना में प्रशिक्षण के साथ रामकुमार को मिला औजार* कोरबा 16 दिसम्बर 2024/मिट्टी के घड़े, सुराही, गुल्लक सहित बच्चों के खेल-खिलौने तैयार करने वाले कुम्हार रामकुमार प्रजापति अपने जिस परम्परागत व्यवासाय से जुड़कर पैरों पर खड़े थे, एक दिन तेज आंधी ने उनके पैरों को ऐसा जख्म दिया कि उनका व्यवसाय ही चौपट नहीं हुआ अपितु इस व्यवसाय से किनारा कर सदा के लिए मुख्य मोड़ लेने का भी मन बन गया। समय के साथ मिट्टी के बर्तन तैयार करने वाले कुम्हारों की पूछ-परख न…

Read More

महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता व सामाजिक सशक्तिकरण के अवसर कर रही प्रदान,, *विद्या ध्रुव, संतोषी कश्यप जैसी लाखों महिलाएं महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर* कोरबा 16 दिसम्बर 2024/छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण के अवसर प्रदान करती है। जिससे वे स्वावलंबन की पथ पर अग्रसर हो सकें। यह योजना न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन रही है, बल्कि पूरे समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कोरबा नगरीय क्षेत्र के बालको निवासी श्रीमती संतोषी कश्यप,…

Read More

छत्तीसगढ़ में न्यूज पोर्टल के लिए खुशखबरी, नए पोर्टलों को भी सरकार दे रही 40-50 हज़ार रुपये महीने का विज्ञापन हो रहा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन, यहाँ भेजें डिटेल रायपुर – छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को एक वर्ष पूर्ण हो चुके हैं इसलिए शायद न्यूज़ पोर्टलों के लिए सरकार अपनी तिजोरी एकदम से खोल के रख दी है। प्रदेश में पहली बार यह देखा जा रहा है कि आपके न्यूज़ पोर्टल में ट्रेफिक नहीं है कोई बात नहीं, आपका न्यूज़ पोर्टल एकदम से नया है कोई बात नहीं, आपको शासकीय विज्ञापन जरूर मिलेगा क्यूंकि सरकार ने पुराने नियमों को शिथिल कर…

Read More

जिले में शीघ्रता से हो रहा धान का उठावजिले में अब तक समितियो से कुल 140736.40 क्विंटल धान का हुआ उठाव, 27746.40 क्विन्टल धान का आज किया गया है उठाव,, *कुल धान खरीदी का 22 प्रतिशत धान का हो चुका है उठाव* *धान उठाव कार्य मे जिला प्रदेश में पहले स्थान पर* कोरबा 15 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा…

Read More

*राजपथ दिल्ली में परेड करेगी कोरबा की सुषमा* पोस्ट मैट्रिक् अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास कोरबा की छात्रा कु. सुषमा बंजारे का चयन दिल्ली राजपथ में होने वाले परेड में चयन हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत ने इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यस्तरीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन कैंप के लिए नवोदय विद्यालय कोरबा छात्र आयुष्यमान का चयन,, स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा, कोरबा के कक्षा 6 के छात्र मास्टर आयुष्मान चौरसिया का चयन राज्यस्तरीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा में किया गया है। यह जानकारी विद्यालय की प्राचार्या शान्ति मोहंती ने दिया बताया की छात्र आयुष्यमान चौरसिया कक्षा…

Read More

कवर्धा । फर्जीवाड़ा कर बीईओ बने दयाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पिछले दिनों दयाल सिंह को गिरफ्तार भी किया गया था। जानकारी के मुताबिक दयाल सिंह व्याख्याता शासकीय हाईस्कूल बेंदरची विकासखंड बोड़ला कबीरधाम पर आरोप था कि उन्होंने शिक्षा विभाग के अवर सचिव के फर्जी पत्र जारी कराकर बीईओ बने थे। जब इस मामले की पड़ताल की गई, तो पता चला कि ये पत्र फर्जी है। विवादित बीईओ दयाल सिंह के इस फर्जीवाड़ा के खुलासा होने के बाद डीईओ ने मामले में एफआईआर दर्ज करायी थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद अब 6 दिसंबर…

Read More

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में नशा तस्करी से गिरोह की सरगना गिन्नी जांगड़े ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, पुलिस ने किया जप्त,, बिलासपुर। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो से संबंधित अवैध गतिविधियों को समाप्त करने की दिशा में, एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध मामलो में एंड टू एंड एवं फायनेंसियल इंवेस्टिगेशन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में एक मामले में छानबीन के बाद नशे की तस्करी करने वाले गिरोह की सरगना गिन्नी जांगड़े की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपिया सृष्टि कुर्रे मिनी बस्ती जरहाभाठा को नशीली दवाई…

Read More

सर्दी का सितम ,दिल्ली -यूपी में सता रही शीतलहर ,जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी,, दिल्ली। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के प्रभाव से दिल्ली, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सर्दी के तेवर और तीखे हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिल्ली के कई इलाकों में शीत लहर की चेतावनी जारी की थी। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में ठंड का प्रकोप जारी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है।…

Read More