What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
कोरबा कटघोरा — मतदाता जनचेतन मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ एवं जन-जन की आवाज डिजिटल मीडिया परिवार की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर आप सभी प्रदेश एवं जिले के आम जनमानस के साथ-साथ पत्रकार साथी व समाजसेवी संगठनों को दीपो की त्यौहार दीपावली की ढेरो शुभकामनाओ,, सनातन सभ्यता का महापर्व – दीपावली प्रति वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर सनातन सभ्यता के महापर्व दीपावली का उत्सव मनाया जाता है. पौराणिक आख्यानों के अनुसार इसी तिथि पर श्री महालक्ष्मी जी की दूध सागर (केसर सागर) से उत्पत्ति हुई थी. सनातनी इतिहास में इसी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का…
दीपावली में सावधानियो का रखें ध्यान, कोरबा पुलिस की अपील,, कोरबा कटघोरा—– जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा की जनता को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए उनसे अपील करते हुए कहा की सभी ये त्यौहार सावधानी और सतर्कता से मनाए।इस अवसर पर कोरबा पुलिस के द्वारा पाम्पलेट जारी कर सभी से इसका पालन करने आग्रह किया। # जारी दिशा-निर्देश के अनुसार क्या करें * एक बाल्टी पानी, एक नली और एक प्राथमिक चिकित्सा किट रखे अपने पास * आतिशबाजी जलाने के लिए झुकने की बजाय लंबी मोमबत्ती का करें प्रयोग * बच्चों पर हर समय रखें निगरानी *…
बेघर बुजुर्ग महिला मुआवजे के हथ में हाथी ने तोड़ा मकान, 5 माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा कोरबा। कटघोरा वन मंडल अंतर्गत ऐतमानगर रेंज के ग्राम बंजारी के आश्रित ग्राम कटमोरगा की एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर को 5 माह पूर्व हाथियों ने तोडकऱ तबाह कर दिया था। बुजुर्ग महिला बेघर हो गई। उसके बाद महिला अपने बेटे के घर मे रहने लगी, जहाँ हाथियों ने उसके बेटे के भी घर की दिवार तोडकऱ खोखला कर दिया। मगर महिला को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। महिला का नाम मथनकुंवर है। जो कटमोरगा में रहती है।उसका कहना…
रायपुर। पॉल्यूशन बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बाबत छत्तीसगढ़ पॉल्यूशन बोर्ड के सचिव ने आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कारणों को सस्पेंशन की वजह बताया गया है। हालांकि अंदरखाने की खबर यही है कि दिवाली को लेकर मंत्री ओपी चौधरी के नाम से एक होर्डिंग लगाया गया था। जानकारी के मुताबिक होर्डिंग्स के लिए मंत्री से अनुमति नहीं ली गयी थी, जिसके बाद ये निलंबन की गाज गिरी है। आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक वजहों से अमर प्रकाश सावंत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
चुनाव में OBC आरक्षण पर बड़ा निर्णय ,जानें मंत्रिपरिषद के बैठक की महत्वपूर्ण नि रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 👇 खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु स्वीकृत शासकीय प्रत्याभूति राशि (14 हजार 700 करोड़ रूपए) की वैधता अवधि को एक वर्ष बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर 2025 तक पुनवैधिकरण करने का निर्णय लिया है। त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के…
कोरबा । राज्य शासन के निर्देशानुसार कोरबा जिले में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन एवं विभागीय स्टालों की तैयारी के संबंध में कलेक्टर के दिशा निर्देशन में अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग ने अधिकारियों की बैठक ली और कार्यक्रम स्थल डॉ.भीमराव अम्बेडकर ओपन आडिटोरियम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर श्री नाग ने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारी मंच निर्माण, लाईट, साउंड, वेरिकेटिंग, व्हीआईपी बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, कलाकारों के ठहरने, भोजन, आवास, पुरस्कार, प्रतीक चिन्ह, प्रचार-प्रसार तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक…
कच्ची महुआ शराब बनाने का बर्तन एवं भारी मात्रा में पाये गये महुआ पास को किया गया नष्ट कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में लगातार जुआ, सट्टा आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई है। 27.10.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम चीतापाली बरभौना नाला किनारे जंगल में अवैध रूप से भारी मात्रा में महुआ शराब ब्रिकी हेतु बनाया जा रहा है। सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहो के साथ मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां…
कोरबा । कटघोरा के शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय के दो छात्रों संदीप और श्रवण का राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी टीम में चयन हुआ है। ये दोनों 28 और 29 अक्टूबर 2024 को तखतपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में कोरबा जिले की टीम के साथ खेलेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मदनमोहन जोशी के नेतृत्व में छात्रों को शैक्षिक और शैक्षिणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। संदीप और श्रवण के चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, और अन्य अधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में डॉ मदनमोहन जोशी, गंगाप्रसाद पटेल, राजकुमारी मरकाम, डॉ पूनम…
दिल्ली । दिवाली से पहले राजधानी की आबोहवा जहरीली हो गई है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन महसूस हो रही है। हवाओं की दिशा बदलने व गति कम होने से आसमान में स्मॉग की चादर छाई नजर आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 356 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब है। यह शनिवार की तुलना में 101 सूचकांक अधिक है। उधर, सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि सोमवार से दो दिन तक यही स्थिति बनी रह सकती है। साथ ही, बुधवार से हवा गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका…
कोरबा। नदी संरक्षण और समर्थन की भावना से कोरबा में नमामि हसदेव संगठन काफी समय से काम कर रहा है। उसने कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर यहां हसदेव तट पर वृहद अनुष्ठान करना निश्चित किया है। पिछले लगभग एक वर्ष से नमामि हसदेव के द्वारा हर महीने की अमावस्या और पूर्णिमा को हसदेव आरती की जा रही है। इसमें अधिकारियों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोग यजमान बनाए गए। इनकी उपस्थिति में शाम 5 बजे से पूजा अर्चना और हवन पूजन आदि कार्य संपन्न किए गए। इसके पश्चात् गंगा तट पर विभिन्न…
