Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » जिले की लचर शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने कलेक्टर ने थामी कमान, प्राचार्यों की ली बैठक ,कहा -विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए सुधार लाएं परीक्षाओं के परिणाम, कमजोर बच्चों पर दें विशेष ध्यान
    Uncategorized

    जिले की लचर शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने कलेक्टर ने थामी कमान, प्राचार्यों की ली बैठक ,कहा -विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए सुधार लाएं परीक्षाओं के परिणाम, कमजोर बच्चों पर दें विशेष ध्यान

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल14/01/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित समस्त शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्याे की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले के सभी स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा गुणवत्ता मूलक सलेक्टिव स्टडी पर ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने व्याख्याताओं सहित भृत्य, सफाई कर्मियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।

    बैठक में कलेक्टर ने गतवर्ष की हाईस्कूल स्तर के परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए औसतन कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों पटपरा, पाली, पीडब्ल्यूडी रामपुर, भिलाईबाजार एवं गोढ़ी के प्राचार्याे को परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्तम परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों तिलकेजा, पिपरिया, पठियापाली, छुरी, अरदा एवं नोनबिर्रा के प्राचार्याे से अच्छे परीक्षा परिणाम हेतु उनके द्वारा किये गये प्रयासों एवं उपचरात्मक शिक्षण के संबंध में चर्चा परिचर्चा कर निर्देशित किया कि कमजोर बच्चों को कोचिंग एवं विशेष कक्षा संचालित कर शतप्रतिशत परीक्षाफल लाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि गतवर्ष हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम पर समीक्षा करते हुए औसतन कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालय चैतमा, करतला एवं सिघिंया को विशेष प्लान बनाकर बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए कमजोर बच्चों को कोचिंग एवं विशेष कक्षा संचालित कर शतप्रतिशत परीक्षाफल लाने का प्रयास किया जाए। इसके अतिरिक्त चूंकि परीक्षाएं निकट है अतः परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार हेतु सलेक्टिव स्टडी एवं महत्वपूर्ण प्रश्नों पर फोकस करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने जिले में संचालित शासकीय विद्यालयों मे बोर्ड परीक्षा (10वीं एवं 12वीं) का पाठ्यक्रम अविलम्ब पूर्ण करते हुए पुनरावृत्ति का कार्य करने के निर्देश देते हुए वर्तमान सत्र में जिले में संचालित विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पद के विरूद्ध 28 फरवरी 2024 तक अतिथि व्याख्याताओं की सेवा हेतु प्राचार्याे को अधीकृत कर निर्देशित किया गया कि स्थानीय स्तर पर पढ़े लिखे युवकों की इस संबंध मे सेवा ली जा सकती है। इनके मानदेय की व्यवस्था स्थानीय मद से की जाएगी। उन्होंने जिले में संचालित विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पद पर स्थानीय मद डीएमएफ द्वारा अतिथि व्याख्याताओं की अंशकालीन सेवा लेने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी भारद्वाज को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों के रिक्त पदों की जानकारी मंगवाकर निर्धारित मापदण्ड (दर्ज संख्या) अनुसार संस्थावार रिक्त पदों की जानकारी दें। आगामी सत्र मे किसी भी विद्यालय का अध्यापन व्याख्याताओं की कमी से प्रभावित ना हो।
    कलेक्टर ने कहा कि जिले में संचालित ऐसे विद्यालय जहां कोई भी भृत्य/सफाईकर्मी न हो ऐसे विद्यालयों मे भी 01 अंशकालीन भृत्य/सफाईकर्मी की व्यवस्था स्थानीय मद डीएमएफ द्वारा की जाएगी। ऐसे विद्यालय जो भवन विहीन है/जर्जर है का प्रस्ताव अविलम्ब जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने समस्त विद्यालयों में शिक्षक एवं व्याख्याताओं की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें इसके लिए प्राचार्याे को टीम भावना से संस्था के संचालन हेतु निर्देशित किया गया।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.