Author: विनोद जायसवाल
घर-घर गूंजेगी हनुमान चालीसा: बांकी मोंगरा में धर्मसेना का धार्मिक जनजागरण अभियान तेज, मातृ शक्ति का हुआ गठन सामूहिक हनुमान चालीसा एवं आरती के माध्यम से सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प, गायत्री साहू बनीं मातृ शक्ति अध्यक्ष कोरबा/बांकी मोंगरा। सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धर्मसेना द्वारा “घर-घर हनुमान चालीसा, हर घर हनुमान चालीसा” अभियान को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में बांकी मोंगरा के जंगल साइड क्षेत्र में धर्मसेना के हिन्दू वीरों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: चर्रा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने किया योग, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश,, योग प्रशिक्षक मनराखन अगरिया ने कराया प्राणायाम, योगासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास,, कोरबा/कटघोरा। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के आश्रित ग्राम चर्रा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा योग के महत्व को समझते हुए विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक एवं ब्लॉक संयुक्त सचिव पोड़ी उपरोड़ा मनराखन अगरिया ने उपस्थित बच्चों…
नशा मुक्ति की अलख: ब्रह्माकुमारीज का जन-जागरण अभियान गांव-गांव पहुंचा, चौपालों में दिखाई जा रही प्रेरणादायक झांकी और वीडियो,, कटघोरा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में चल रहा विशेष अभियान, ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का दिया जा रहा संदेश, कोरबा/कटघोरा। समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज प्रजापिता नशा मुक्ति अभियान के तहत कोरबा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति रथ, प्रेरणादायक झांकियों तथा वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित* कटघोरा के संस्कृतिक भवन में हुआ राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन,, कोरबा 21 जून 2026/ बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों के साथ विभिन्न योगासन एवं…
छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, मानसून की दस्तक के आसार,, रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। 18 जून (गुरुवार): प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ उमस बनी रहेगी। दोपहर में तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह…
मुख्यमंत्री निवास में समीक्षा बैठक सम्पन्न, मंत्रिमंडल बदलाव की अटकलों पर फिलहाल विराम रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में बुधवार देर शाम आयोजित उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न हो गई। बैठक को लेकर दिनभर राजनीतिक गलियारों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं और अटकलें चलती रहीं। कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और राजनीतिक सूत्रों के हवाले से मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव अथवा सामूहिक इस्तीफे जैसी बातें सामने आई थीं, लेकिन बैठक समाप्त होने के बाद ऐसी किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य सरकार के लगभग ढाई वर्षों के कार्यकाल के दौरान संचालित योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों तथा आगामी…
कोरबी हाई सेकेंडरी स्कूल को मिला पांचवां प्रभारी प्राचार्य, एस.के. दिनकर ने संभाली कमान,एक वर्ष में पांच बार बदला नेतृत्व, अब शिक्षा व्यवस्था में स्थिरता की उम्मीद,, कोरबा/कोरबी चोटिया—— पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी स्थित शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। विद्यालय में पिछले एक वर्ष के दौरान लगातार प्राचार्यों के बदलने का सिलसिला जारी रहा, जिसके कारण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती रही। अब 16 जून 2026 से वरिष्ठ शिक्षक एस.के. दिनकर को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व सौंपा गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में…
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,, रायपुर —– 30 मई: दिनभर आसमान मुख्य रूप से साफ रहा और चिलचिलाती धूप रही। अधिकतम तापमान 44°C से 45°C के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिससे भीषण लू की स्थिति बनी रही। शाम को धूल भरी आंधी चलने की संभावना बनी। 31 मई: मौसम शुष्क रहेगा। दोपहर में गर्म हवाएं (लू) चलेंगी। अधिकतम तापमान 44°C के आसपास रहने का अनुमान है। 1 जून: आंशिक रूप से बादल छा सकते…
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,, भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कटघोरा किया गया मुख्यालय कोरबा, 30 मई 2026 कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री प्रदीप मिश्रा को रिश्वतखोरी के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा रंगे हाथ की गई गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई है। 40,000 रुपये की घूस…
खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,, कोरबा, 30 मई 2026 कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के किसानों को रासायनिक उर्वरकों (खाद) की सुचारु और पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। सहकारी समिति प्रबंधकों और निजी उर्वरक विक्रेताओं की इस बैठक में कलेक्टर ने खाद के भंडारण और विक्रय संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने के साफ निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मूल्य पर ही खाद मिलनी…

