Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पोड़ीउपरोड़ा जनपद पंचायत में VB-G RAM G योजना का शुभारंभ, विकसित भारत 2047 के संकल्प को मिलेगी नई गति,,

    02/07/2026

    40 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रामगोपाल यादव; मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने वृक्षारोपण कर विदाई को बनाया यादगार,

    02/07/2026

    कटघोरा वनमंडल: पसान के जलके में वन प्रबंधन समिति चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों को ‘उठवा लेने’ की धमकी देने वाले डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल

    01/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » अनुशासन और शिक्षा से ही बनता है मजबूत चरित्र : नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन,,
    Uncategorized

    अनुशासन और शिक्षा से ही बनता है मजबूत चरित्र : नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल01/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अनुशासन और शिक्षा से ही बनता है मजबूत चरित्र : नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन,,

    कटघोरा छुरी, कोरबा। नगर पंचायत छुरी के एक विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी देवांगन ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और अच्छे चरित्र के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।

    उन्होंने कहा कि “कल कभी नहीं आता, इसलिए हमें वर्तमान पर ध्यान देते हुए अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने चाहिए। अनुशासन और चरित्र ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं।” उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आग्रह किया।

    कार्यक्रम में 29 नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। साथ ही शासन की ओर से उपलब्ध निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपनी ओर से विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, कंपास सहित अन्य अध्ययन सामग्री भी भेंट की।

    संकुल प्राचार्य मनोज सराफ ने विद्यार्थियों को समय की पाबंदी और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। वहीं सहायक विकासखंड अधिकारी हरिकृष्ण नायक ने शाला प्रवेश उत्सव के उद्देश्य और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी, पार्षद संगीता यादव, जगराम यादव, रमेश श्रीवास, मुरारी सोनी, लोकपाल राजपूत, जगदीश सोनी, हरिओम शर्मा, फिरत पटेल, माया देवांगन, एसएमसी अध्यक्ष धन कुंवर, विद्यालय परिवार, पालकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन ने विद्यार्थियों को न्योता भोजन के तहत पूड़ी, खीर, दाल, चावल, सब्जी, अचार और पापड़ स्वयं परोसकर भोजन कराया। अंत में विद्यालय प्रधान विजय वाजपेई ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    पोड़ीउपरोड़ा जनपद पंचायत में VB-G RAM G योजना का शुभारंभ, विकसित भारत 2047 के संकल्प को मिलेगी नई गति,,

    02/07/2026

    40 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रामगोपाल यादव; मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने वृक्षारोपण कर विदाई को बनाया यादगार,

    02/07/2026

    कटघोरा वनमंडल: पसान के जलके में वन प्रबंधन समिति चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों को ‘उठवा लेने’ की धमकी देने वाले डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल

    01/07/2026

    अयोध्या मंदिर चढ़ावा चोरी कांड: सलाखों के पीछे आपस में भिड़े आरोपी, उगलने लगे एक-दूसरे के राज,,

    01/07/2026

    बैंकों की भूमिका हो और अधिक सक्रिय, शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में लाएं तेजी : कलेक्टर कुणाल दुदावत,, 

    01/07/2026

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    01/07/2026
    Editors Picks

    पोड़ीउपरोड़ा जनपद पंचायत में VB-G RAM G योजना का शुभारंभ, विकसित भारत 2047 के संकल्प को मिलेगी नई गति,,

    02/07/2026

    40 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रामगोपाल यादव; मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने वृक्षारोपण कर विदाई को बनाया यादगार,

    02/07/2026

    कटघोरा वनमंडल: पसान के जलके में वन प्रबंधन समिति चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों को ‘उठवा लेने’ की धमकी देने वाले डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल

    01/07/2026

    अयोध्या मंदिर चढ़ावा चोरी कांड: सलाखों के पीछे आपस में भिड़े आरोपी, उगलने लगे एक-दूसरे के राज,,

    01/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.