Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश, संचालक की बहादुरी से नाकाम हुए बदमाश, कट्टा-बाइक छोड़कर भागे,
    Uncategorized

    दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश, संचालक की बहादुरी से नाकाम हुए बदमाश, कट्टा-बाइक छोड़कर भागे,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल01/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश, संचालक की बहादुरी से नाकाम हुए बदमाश, कट्टा-बाइक छोड़कर भागे,

    कटघोरा/छुरी (कोरबा)। छत्तीसगढ़ में सराफा कारोबारियों पर लगातार हो रहे हमलों के बीच कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका छुरी में बुधवार दोपहर एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया गया। हालांकि दुकान संचालक की बहादुरी के चलते बदमाश अपने मंसूबों में पूरी तरह सफल नहीं हो सके और हथियार व बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।
    राज ज्वैलर्स में दोपहर करीब 1 बजे तीन नकाबपोश युवक ग्राहक बनकर पहुंचे। अंगूठी देखने के बहाने उन्होंने कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया और लूट की कोशिश की। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
    घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि बदमाशों में से एक सलवार-सूट पहनकर आया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह महिला थी या किसी पुरुष ने पहचान छिपाने के लिए महिला का वेश धारण किया था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

    दुकान संचालक राजकुमार अग्रवाल ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों का जमकर मुकाबला किया। हाथापाई के दौरान एक आरोपी ने उनके हाथ पर दांत से काट लिया। विरोध और आसपास लोगों के जुटने से घबराए आरोपी वारदात में इस्तेमाल किया गया कट्टा तथा अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर पैदल भाग निकले। भागते समय उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे सामने के एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल भी कर दिया।ए

    घबराहट में बदमाश दुकान के शोकेस से नकली आभूषणों को असली समझकर उठा ले गए, जिससे उन्हें कोई बड़ी सफलता नहीं मिल सकी।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद दो आरोपी कोरबा मार्ग की ओर भागे, जबकि तीसरा छुरी तालाब की दिशा में फरार हुआ। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। घटनास्थल पर छोड़ी गई बाइक के आधार पर भी आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।गौरतलब है कि हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सराफा कारोबारियों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। कुछ दिन पहले जीपीएम जिले के कोटमी बाजार में सराफा व्यापारी अनिल सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसी जिले के ग्राम उषाढ़ में एक किराना व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026

    नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का तांडव: फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,,

    28/08/2026

    नेपाल प्राकृतिक आपदा: ताज़ा स्थिति और यूपी-बिहार पर प्रभाव

    28/08/2026

    रक्षाबंधन (28 अगस्त 2026): विशेष न्यूज़ और मुहूर्त

    28/08/2026
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026

    नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का तांडव: फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,,

    28/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.