बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,
कटघोरा (कोरबा)। कटघोरा वन मंडल से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। विगत कई महीनों की शांति के बाद, क्षेत्र में हाथियों ने एक बार फिर खूनी उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। मोरगा रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पतुरिया डांड में एक जंगली हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे वन परिक्षेत्र में दहशत और संभ्रम का माहौल निर्मित हो गया है।
सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
🚨 मदनपुर वासियों के लिए विशेष चेतावनी: हाथी की मूवमेंट जारी,,
पतुरिया डांड में बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाने के बाद, आरोपित हाथी के मदनपुर गांव की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
मदनपुर के समस्त ग्रामीणों से करबद्ध निवेदन है:
कृपया अत्यंत सतर्क और सावधान रहें।
रात के समय घरों से बाहर निकलने से बचें।
किसी भी स्थिति में अकेले जंगल की तरफ या सुनसान रास्तों पर न जाएं। आपकी थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।


