Author: विनोद जायसवाल

मडई में आंगन मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान,, कोरबा पोडीउपरोडा, —-    ग्राम पंचायत मड़ई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों, माताओं, कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के बीच संवाद और सहभागिता को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा एवं संस्कार के लिए सेवाएं दे रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवाभाव को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को तिलक लगाकर स्वागत के साथ हुई। इस दौरान गर्भवती माताओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी कराया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी…

Read More

कला के रंगों से गरिमा ने दिया सशक्त भारत का संदेश, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,, कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय माध्यमिक शाला गुडरूमुड़ा की कक्षा आठवीं की छात्रा कु. गरिमा सिंह ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है। गरिमा का चयन अब राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर गरिमा द्वारा तैयार चित्र में शिक्षा, समान अवसर, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।…

Read More

कटघोरा के पूछापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने की मंच निर्माण की घोषणा,, महाकाल गणेश उत्सव समिति के आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, मोहल्लेवासियों की मांग पर विधायक ने दिया स्थायी सांस्कृतिक मंच का आश्वासन,, कोरबा/कटघोरा।   कटघोरा नगर पालिका परिषद के पूछापारा मोहल्ले में महाकाल गणेश उत्सव समिति द्वारा गत रात्रि भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मधुरानी आर्केस्ट्रा की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल की गरिमामय उपस्थिति रही और उनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल…

Read More

गांधी जयंती पर पुष्प वाटिका चौपाटी में चला स्वच्छता अभियान,, मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन ने दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश, स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,, कोरबा/कटघोरा।—–  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा कटघोरा स्थित पुष्प वाटिका एवं चौपाटी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों एवं स्कूली बच्चों ने परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य रतन कुमार दास ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को…

Read More

तहसील दुर्गा उत्सव समिति के 44वें वर्ष में नई कार्यकारिणी गठित देवेश यादव ‘गोलू’ अध्यक्ष, युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारियां,, कोरबा/कटघोरा। कटघोरा तहसील दुर्गा उत्सव समिति के 44वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति द्वारा प्रतिवर्ष तहसील प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नवरात्रि को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह रहता है। बैठक में देवेश यादव उर्फ गोलू को अध्यक्ष, आकाश यादव उर्फ बबलू को उपाध्यक्ष, आकाश यादव को सचिव, वर्तमान पार्षद हरीश यादव उर्फ गोलू को कोषाध्यक्ष तथा संपत पटेल…

Read More

गौवंशों की दुर्दशा को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का बड़ा आयोजन, 17 दिसंबर को रायपुर में जुटेंगे गौसेवक और गौप्रेमकटघोरा में हुई बैठक में सड़क पर बेसहारा गौवंश, दुर्घटनाओं और गौ संरक्षण को लेकर जताई गई चिंता; विशाल जनसभा के लिए प्रदेशभर के लोगों से रायपुर पहुंचने का आह्वान,, कोरबा/कटघोरा।  छत्तीसगढ़ में बेसहारा गौवंशों की बढ़ती समस्या, सड़क दुर्घटनाओं मे की मौत तथा गौ संरक्षण को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत कटघोरा के गायत्री मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान से पहुंचे संत श्री भरत दास महाराज की उपस्थिति में बड़ी…

Read More

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जगमगाया कटघोरा, 11 हजार दीपों से दिया सेवा और जनभागीदारी का संदेश सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद ने किया भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,, कटघोरा  ——  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कटघोरा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर 11 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से नगर पालिका परिसर सहित आसपास का क्षेत्र देर शाम तक जगमगाता रहा। नगर पालिका कार्यालय…

Read More

कटघोरा में गणेश उत्सव का भव्य नजारा: ‘कटघोरा के राजा’ और ‘महाराजा’ बने आकर्षण का केंद्र,,101 फीट ऊंचे महाकाल मंदिर थीम के पंडाल से लेकर भव्य लेजर लाइट तक, गणेश उत्सव में उमड़ा जनसैलाब,, कटघोरा—  गणेश उत्सव के अवसर पर कटघोरा नगर इन दिनों पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर सजे भव्य गणेश पंडाल श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खास तौर पर ‘कटघोरा के राजा’ और ‘कटघोरा के महाराजा’ के भव्य आयोजन की चर्चा अब नगर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक हो रही है।…

Read More

NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,, पेंड्रा मरवाही की रपोर्ट—-  NH45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक पेंड्रा/कोटमी। पेंड्रा–कोटमी क्षेत्र से जुड़े केवंची–रतनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त से 30 सितंबर तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रखने का निर्णय लिया गया है। निर्माण और सुधार कार्य में तेजी लाने के लिए करीब 40…

Read More

कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,, कोरबा कटघोरा—- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक दंपती के बीच सड़क पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा अब पुलिस की फाइलों में दर्ज हो गया है। आरोप है कि एक शिक्षिका ने अपने व्याख्याता पति को किसी अन्य युवती के साथ कार में देख लिया, जिसके बाद बीच सड़क पर ही दोनों के बीच तीखी बहस, गाली-गलौज और मारपीट…

Read More