Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    NH-130 राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेसहारा मवेशियों का कब्जा! कटघोरा से तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा और चोटिया तक सड़क पर मवेशियों का डेरा, हर दिन हादसों का खतरा!

    17/11/2026

    तानाखार धान उपार्जन केंद्र में बदहाल व्यवस्था, न चबूतरा, न शेड… खुले आसमान के नीचे धान की सुरक्षा भगवान भरोसे,,

    17/11/2026

    कटघोरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, समारोह हुआ संपन्न “समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है” – राज जायसवाल,,

    17/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » कटघोरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, समारोह हुआ संपन्न “समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है” – राज जायसवाल,,
    Uncategorized

    कटघोरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, समारोह हुआ संपन्न “समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है” – राज जायसवाल,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल17/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कटघोरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, समारोह हुआ संपन्न,

    “समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है” – राज जायसवाल,,

    ,,विधायक प्रेमचंद पटेल ने सामाजिक भवन विस्तार के लिए 30 लाख और ठाकुर दहिया मंदिर के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की जानकारी दी,,

    कोरबा-कटघोरा। भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के पावन अवसर पर कटघोरा स्थित जायसवाल भवन में जायसवाल समाज द्वारा भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान सहस्त्रबाहु जी की पूजा-अर्चना की तथा समाज के उत्थान, शिक्षा, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल सहित मंचासीन अतिथियों ने भगवान सहस्त्रबाहु जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    सामाजिक भवन के विस्तार के लिए 30 लाख, मंदिर के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा

    समारोह के दौरान जायसवाल समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक भवन की मरम्मत एवं विस्तार की आवश्यकता को प्रमुखता से रखते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल से सहयोग की मांग की।

    इस पर विधायक श्री पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा अधोसंरचना योजना के तहत सामाजिक भवन के निर्माण एवं विस्तार के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा की गई है। उक्त राशि से अपूर्ण सामाजिक भवन का विस्तार कराया जाएगा।

    इसके साथ ही ठाकुर दहिया मंदिर की मरम्मत एवं विस्तार के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की गई है। विधायक ने भगवान सहस्त्रबाहु जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि समाज के साथ-साथ सर्वसमाज का भी निरंतर उत्थान हो और क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारा बना रहे।

    समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत – राज जायसवाल

    नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल ने अपने उद्बोधन में भगवान सहस्त्रबाहु जी को नमन करते हुए समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि कलचुरी कलार समाज की दृष्टि से कटघोरा एक बहुसंख्यक क्षेत्र माना जाता है, लेकिन समारोह में उपस्थित लोगों की संख्या को देखकर उनके मन में कहीं न कहीं पीड़ा महसूस हुई।

    उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि समाज की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब हमारा सामाजिक संगठन मजबूत होगा, तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा।

    उन्होंने सभी स्वजातीय बंधुओं से आग्रह किया कि व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर सामाजिक हितों को प्राथमिकता दें तथा आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा और संगठन को मजबूत बनाएं।

    बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

    समारोह में समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में समाज के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं वरिष्ठजनों ने भी अपने विचार रखे। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बच्चे एवं स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

    भगवान सहस्त्रबाहु जयंती का यह आयोजन सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    NH-130 राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेसहारा मवेशियों का कब्जा! कटघोरा से तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा और चोटिया तक सड़क पर मवेशियों का डेरा, हर दिन हादसों का खतरा!

    17/11/2026

    तानाखार धान उपार्जन केंद्र में बदहाल व्यवस्था, न चबूतरा, न शेड… खुले आसमान के नीचे धान की सुरक्षा भगवान भरोसे,,

    17/11/2026

    कटघोरा में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही सहस्त्रबाहु जयंती, जायसवाल भवन में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम,,

    16/11/2026

    NH-130 के जंगलों में हाथियों की हलचल से मचा हड़कंप, मदनपुर-मोरगा क्षेत्र में अलर्ट जारी, सूरजपुर से पहुंचे 12 हाथियों का दल केंदई वन परिक्षेत्र में सक्रिय, पसान क्षेत्र में भी हाथियों की मौजूदगी से किसानों की बढ़ी चिंता; व्हाट्सएप ग्रुप बन रहा ग्रामीणों के लिए सुरक्षा का माध्यम,,

    15/11/2026

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कटघोरा में गूंजा जनजातीय स्वाभिमान का संदेश , गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन का भव्य आयोजन, विधायक तुलेश्वर मरकाम ने आदिवासी अस्मिता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर रखे विचार,,

    15/11/2026

    कोरबी आत्मानंद स्कूल में शिक्षा व्यवस्था तार-तार! शिक्षकों के आपसी विवाद की भेंट चढ़ रहा हजारों विद्यार्थियों का भविष्य कभी क्षेत्र का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान माना जाने वाला विद्यालय अब अव्यवस्थाओं के घेरे में, कलेक्टर तक पहुंचीं छात्राओं की शिकायतें तो हरकत में आया शिक्षा विभाग, 22 नवंबर तक शिक्षक और भृत्य की व्यवस्था के निर्देश

    14/11/2026
    Editors Picks

    NH-130 राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेसहारा मवेशियों का कब्जा! कटघोरा से तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा और चोटिया तक सड़क पर मवेशियों का डेरा, हर दिन हादसों का खतरा!

    17/11/2026

    तानाखार धान उपार्जन केंद्र में बदहाल व्यवस्था, न चबूतरा, न शेड… खुले आसमान के नीचे धान की सुरक्षा भगवान भरोसे,,

    17/11/2026

    कटघोरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, समारोह हुआ संपन्न “समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है” – राज जायसवाल,,

    17/11/2026

    कटघोरा में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही सहस्त्रबाहु जयंती, जायसवाल भवन में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम,,

    16/11/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.