कोरबा (कटघोरा)। कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई एवं पसान वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर सूरजपुर जिले की तरफ से पहुंचे 12 हाथियों का दल केंदई वन परिक्षेत्र के जंगलों में विचरण कर रहा है, वहीं दूसरी ओर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले की सीमा से हाथियों का एक बड़ा दल पसान वन परिक्षेत्र में वापस लौट आया है। हाथियों की आवाजाही से वनांचल के गांवों में दहशत का माहौल है।











