Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का बिगुल! माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानिए कब से शुरू होंगे पेपर,, 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च और 10वीं की 13 मार्च से होंगी शुरू, सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी परीक्षा,,

    18/11/2026

    जीपीएम जिले के कोटमी स्कूल संचालक का गंभीर आरोप: शिक्षक ने चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, परिवार को प्रताड़ित करने का भी दावा; एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,,

    18/11/2026

    भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती पर कलचुरी समाज का भव्य आयोजन, वरिष्ठजनों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,,

    17/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » जीपीएम जिले के कोटमी स्कूल संचालक का गंभीर आरोप: शिक्षक ने चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, परिवार को प्रताड़ित करने का भी दावा; एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,,
    Uncategorized

    जीपीएम जिले के कोटमी स्कूल संचालक का गंभीर आरोप: शिक्षक ने चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, परिवार को प्रताड़ित करने का भी दावा; एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल18/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जीपीएम जिले के कोटमी स्कूल संचालक का गंभीर आरोप: शिक्षक ने चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, परिवार को प्रताड़ित करने का भी दावा; एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,,

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।——  जिले के कोटमी क्षेत्र में एक स्कूल संचालक ने शासकीय शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की मांग की है। नवचेतना केरला इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन करने वाले लिजो जॉन ने आरोप लगाया है कि स्कूल एवं आवास खाली कराने के दबाव में उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं, चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।

    इस संबंध में लिजो जॉन ने 13 नवंबर 2026 को चौकी कोटमी एवं पुलिस अधीक्षक, जिला गौरेला-पेंड्राओ-मरवाही के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत कर मामले में कार्रवाई तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

    10 साल के लीज समझौते के बाद शुरू हुआ विवाद

    शिकायतकर्ता के अनुसार, स्कूल संचालन को लेकर नवचेतना आदिवासी विकास समिति कोटमी कला, लिजो जॉन एवं उनके भाई सिजो जॉन के बीच 15 जून 2026 को नोटरी के समक्ष लीज अनुबंध किया गया था। शिकायत में अनुबंध की अवधि 15 जून 2036 तक यानी 10 वर्ष बताई गई है।

    बताया गया है कि अनुबंध के तहत प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये किराया निर्धारित किया गया था, साथ ही हर वर्ष एक लाख रुपये की वृद्धि का प्रावधान भी रखा गया था। संचालक का दावा है कि उन्होंने स्कूल को व्यवस्थित रूप से स्थापित किया और विद्यार्थियों की संख्या में भी वृद्धि हुई। उनका आरोप है कि इसके बाद स्कूल परिसर खाली कराने को लेकर विवाद बढ़ने लगा।

    दीपावली के दिन चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप

    शिकायत में 8 नवंबर 2026 की घटना का उल्लेख करते हुए लिजो जॉन ने आरोप लगाया है कि दीपावली के दिन उन्हें चाकू दिखाकर स्कूल और निवास स्थान खाली करने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्हें जान से खत्म करने की बात भी कही गई। उन्होंने इस घटना से संबंधित वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध होने का दावा किया है।

    परिवार की महिलाओं से अभद्रता और पीछा करने का आरोप

    स्कूल संचालक ने अपनी शिकायत में परिवार की निजता भंग करने और पत्नी के साथ अशोभनीय व्यवहार किए जाने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि पत्नी का पीछा करना, खिड़की से घर के भीतर झांकना तथा बाथरूम जाते समय पीछे आने जैसी हरकतों से परिवार भयभीत है। विरोध करने पर गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

    इसके अलावा शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पूर्व में 8 से 10 लोगों के साथ रात के समय घर पहुंचकर मकान खाली करने का दबाव बनाया गया था।

    छह महीने से भय के माहौल में जी रहा परिवार

    आवेदक का कहना है कि पिछले करीब छह महीनों से उनका परिवार मानसिक तनाव और भय के माहौल में जीवन बिताने को मजबूर है। लगातार विवाद और कथित धमकियों के चलते परिवार की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इसका असर स्कूल के संचालन पर भी पड़ रहा है।

    शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई गंभीर अप्रिय घटना घट सकती है।

    एसपी से कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग

    लिजो जॉन ने पुलिस अधीक्षक एवं कोटमी पुलिस चौकी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित धमकियों और प्रताड़ना के आरोपों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का बिगुल! माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानिए कब से शुरू होंगे पेपर,, 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च और 10वीं की 13 मार्च से होंगी शुरू, सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी परीक्षा,,

    18/11/2026

    भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती पर कलचुरी समाज का भव्य आयोजन, वरिष्ठजनों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,,

    17/11/2026

    NH-130 राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेसहारा मवेशियों का कब्जा! कटघोरा से तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा और चोटिया तक सड़क पर मवेशियों का डेरा, हर दिन हादसों का खतरा!

    17/11/2026

    तानाखार धान उपार्जन केंद्र में बदहाल व्यवस्था, न चबूतरा, न शेड… खुले आसमान के नीचे धान की सुरक्षा भगवान भरोसे,,

    17/11/2026

    कटघोरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, समारोह हुआ संपन्न “समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है” – राज जायसवाल,,

    17/11/2026

    कटघोरा में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही सहस्त्रबाहु जयंती, जायसवाल भवन में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम,,

    16/11/2026
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का बिगुल! माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानिए कब से शुरू होंगे पेपर,, 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च और 10वीं की 13 मार्च से होंगी शुरू, सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी परीक्षा,,

    18/11/2026

    जीपीएम जिले के कोटमी स्कूल संचालक का गंभीर आरोप: शिक्षक ने चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, परिवार को प्रताड़ित करने का भी दावा; एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,,

    18/11/2026

    भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती पर कलचुरी समाज का भव्य आयोजन, वरिष्ठजनों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,,

    17/11/2026

    NH-130 राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेसहारा मवेशियों का कब्जा! कटघोरा से तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा और चोटिया तक सड़क पर मवेशियों का डेरा, हर दिन हादसों का खतरा!

    17/11/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.