What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
कोरबा कटघोरा– पोडीउपरोडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुडरुमुंडा जो विकासखंड में शिक्षा स्वास्थ्य की दृष्टिकोण को देखते हुए, यहां के वृद्धजन स्वास्थ्य योजनाओं से वंचित देखे जा रहे थे, जिसे गंभीरता से लेते हुए मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में एकदिवासी नेत्र जांच ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी जरूरतमंद वृद्ध बच्चे युवा युक्ति इस शिविर का लाभ उठाते हुए, अपने आंखों की जांच कराऐ, जिसमें 55 ग्रामीणों का नेत्र जॉच किया गया एवं बीस मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित किए गए, जिनका ऑपरेशन श्री गणेश जी नायक विजन हॉस्पिटल कोरबा में होगा, इस शिविर…
सीएमएचओ ने कटघोरा के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं निजी क्लीनिकों का किया औचक निरीक्षण कोरबा 29 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने कटघोरा विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं नर्सिंग होम एक्ट के तहत कटघोरा के प्राइवेट नर्सिंग होम, प्राइवेट क्लीनिक, प्राइवेट पैथोलॉजी, सोनोग्राफी सेंटर, कलेक्शन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केंद्रों में आवश्यक दस्तावेजों की जांच करते हुए संस्थानों को नर्सिंग होम एक्ट के तहत संचालित करने एवं कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूद्रपाल सिह कवर, जिला कार्यक्रम…
अग्निवीर भर्ती की तैयारी हेतु जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क कोचिंग आज से,, कोरबा भारतीय थल सेना मे अग्निवीर भर्ती हेतु जिला प्रशासन द्वारा इच्छुक आवेदकों को लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क आवासीय कोचिंग की व्यवस्था की गई है, लाईवलीहुड कॉलेज में 01 मार्च 2024 से अग्निवीर भर्ती हेतु तैयारी कराई जाएगी। प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में आवेदकों को फिजिकल ट्रेनिंग कराई जाएगी, जिसमें 5 किलोमीटर दौड़, लम्बी कूद, पुल अप आदि का भी प्रशिक्षण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में कुल 200 छात्रों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान…
कोरबा कटघोरा– पोडीउपरोडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुडरुमुंडा में शिक्षा स्वास्थ्य की दृष्टिकोण को देखते हुए, यहां बिरहोर जनजाति के अलावा अन्य जाति धर्म के लोग निवास करते हैं, जो वृद्धजन स्वास्थ्य योजनाओं से वंचित देखे जा रहे हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में एकदिवासी नेत्र जांच ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें श्री गणेश विनायक आइज हॉस्पिटल कोरबा के विशेषज्ञों द्वारा निरीक्षण एवं आधुनिक मशीनों से जांच की जाएगी, आप सभी जरूरतमंद वृद्ध बच्चे युवा युक्ति इस शिविर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में अपने…
कोरबा/कटघोरा 27 फरवरी 2024 : कटघोरा थाना क्षेत्र के चंदनपुर के पास कोसाबाडी में एक ग्रामीण का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक की पहचान दिनेश कुमार सागरी 48 वर्ष पिता पवन साय के रूप में की गई है। कोरबा जिले के कोरबी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले पाली दर्रीपारा का यह निवासी बताया गया है। उसकी मानसिक स्थिति बेहतर नहीं होने की जानकारी शुरुआती तौर पर मिली है। परिजनों के द्वारा उसे एक दिन पहले ही कटघोरा स्थित हरि कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां…
कटघोरा– छत्तीसगढ़ में पूर्व चेतावनी के अनुसार एकाएक मौसम शाम के वक्त बदला और आंधी-तूफान के बाद बिजली की चमक के मध्य मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। शाम लगभग 6 बजे हुई बारिश ने कटघोरा नगरी एवं आसपास क्षेत्र भी तर-बतर कर दिया। कई इलाकों में ओले गिरने की भी खबर मिलती रही जिसमें पड़ोसी जिला कोरिया में बड़े-बड़े ओले गिरे जो कौतुहल का विषय भी रहे। घरों के आंगन ओला वृष्टि से पट गए तो सडक़ों व खेतों में भी ओले की चादर बिछ गई। बच्चों और युवाओं के लिए ये ओले कौतुहल बने रहे और हाथ में लेकर…
पीएम-किसान उत्सव दिवस 28 फरवरी को किसान सम्मान निधि की 16 वीं किस्त जारी करेंगे प्रधानमंत्री पीएम के संबोधन का शाम 4 बजे होगा लाइव प्रसारण,, कोरबा, 27 फरवरी/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 फरवरी को शाम 4 बजे यवतमाल, महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त की राशि जारी की जायेगी। जिसका लाइव प्रसारण शाम 4 बजे से वेबकास्ट के माध्यम से जगह जगह किया जाएगा। उक्त दिवस को पीएम-किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कोरबा जिले में सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुख्यालय में तथा जिला स्तरीय उत्सव कृषि विज्ञान…
रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के पूर्व तबादलों का दौर जारी है । राज्य शासन ने सोमवार को 3 जिलों के कलेक्टर सहित 6 आईएएस का तबादला किया है। इनमें हाल ही में नायब तहसीलदार के गम्भीर आरोपों के बाद सुर्खियों में रहीं गौरेला -पेंड्रा -मरवाही जिले की कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ,सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर कुमार लाल चौहान ,बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के कलेक्टर चंदन कुमार भी शामिल हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच की आईएएस श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया संचालक पंचायत के पद पर पदस्थ की गई हैं। 2016 बैच के ही…
रायपुर । प्रदेश की भाजपा सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए राज्य बोर्ड परीक्षाएं एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार आयोजित करने का फैसला किया। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। लेकिन अभी तक यह नहीं बताया गया कि यह फैसला किस शैक्षणिक वर्ष से लागू होगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कराता है। विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि अंतिम बोर्ड परीक्षाओं का पहला चरण…
रायपुर/कोरबा। कोरोनाकाल में केंद्रीय भण्डार ,नेफॉक एवं एन. सी.सी.एफ के माध्यम से सूखा राशन सामग्री खरीदी में राज्य भंडार क्रय नियमों को नजरअंदाज कर करोड़ों रुपए का बंदरबाट राज्य सरकार ने तीन जिला शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। जिन तीन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया गया है उनमें बीजापुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रहे प्रमोद ठाकुर, मुंगेली के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज और सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय को निलंबित किया गया है। प्रमोद ठाकुर को जहां बस्तर जेडी कार्यालय अटैच किया गया है। वहीं जीपी भारद्वाज को निलंबित कर जेडी…
