What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
भ्रष्ट अफसरों होशियार ,एक्शन में साय सरकार ,चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन, नवीनीकरण कार्य में गुणवत्त की अनदेखी पड़ी भारी , पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सब इंजीनियर सस्पेंड ,2 को नोटिस मचा हड़कम्प ….. रायपुर/कोरबा। लोकसभा चुनाव से पूर्व छत्तीसगढ़ में साय सरकार एक्शन मोड में हैं । सड़क उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर भारी पड़ गई । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव ने कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य पर बड़ी कार्रवाई की है। पीडब्ल्यूडी,कोरबा के…
सांस्कृतिक धरोहरों को पहचान दिलाने होगा दो दिवसीय पाली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने हेतु जिले के कलाकारों से मंगाए गए आवेदन कोरबा। जिले के प्रतिष्ठित/ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति दे सकते हों। वही ऐसे कलाकारों से आगामी पाली महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि जिले में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 7 से 8 मार्च तक किया जाएगा। जिसमें स्थानीय संस्कृति…
जिले में 956 प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य हुए प्रारम्भ सीईओ ने ग्रामीण आवासों को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण कराने के दिये निर्देश मानसून के पहले कराये सभी आवासों को पूर्ण,, कोरबा 27 फरवरी 2024 /जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 956 ग्रामीण हितग्राहियों के आवास निर्माण के कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं. सीईओ जिला पंचायत ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों का निर्माण कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है. मानसून आने के पूर्व सभी आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये जाये. कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा…
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायक ग्रेड-तीन एवं भृत्य के पदों हेतु लिखित परीक्षा 10 मार्च को,, कोरबा 27 फरवरी 2024/ बिलासपुर/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ स्थापनाओं के लिए विभिन्न रिक्त पदों पर की जा रही भर्ती के अनुक्रम में सहायक ग्रेड-तीन/आदेशिका लेखक/कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा दिनांक 10 मार्च 2024 को बिलासपुर के विभिन्न स्कूलों में दो पालियों में आयोजित होगी। प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं चयन समिति के अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि सहायक ग्रेड-तीन/आदेशिका लेखक/कम्प्यूटर आपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक…
अवैध रूप से ईंट निर्माण पर राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही,, कोरबा 27 फरवरी 2024/ एसडीएम पाली एवं राजस्व अमला के साथ खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सरायपाली में अवैध रूप से कच्चे ईंट निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही की गई। मौके पर काफी मात्रा में ईंट पाया गया है, जिसको लेकर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। मौके पर बृजलाल पिता मुकुंद से लगभग 20 हजार ईंट, बुधवार पिता गोरेलाल से 10 हजार ईंट और जानकुंवर पति पवन सिंह के ईंट भट्ठे से 25 हजार ईंट जब्त करने की कार्यवाही की गई है।…
जिले के दिव्यांग बच्चों को आवश्यकतानुसार मिलेगी विशेष शिक्षा निःशुल्क आवासीय बाधारहित विशेष विद्यालय सह छात्रावास का किया जाएगा संचालन संबंधित विद्यार्थियों के पालक/अभिभावकों से मंगाए गए आवेदन,, कोरबा 27 फरवरी 2024/ जिले में दिव्यांग (मानसिक मंदता श्रवण/वाणी बाधित, दृष्टि बाधित, प्रमस्तिष्क पक्षाघात, बहु दिव्यांग) बच्चों को आवश्यकतानुसार विशेष शिक्षा प्रदान की जाएगी। कोरबा के डिंगापुर में 50 सीटर बाधारहित आवासीय छात्रावास का संचालन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यार्थियों के पालकों तथा अभिभावकों से 05 मार्च तक आवेदन मंगाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की शासकीय संस्थाओं में अध्ययनरत कक्षा 01 से 08 तक विशेष आवश्यकता…
अवैध रेत उत्खनन और ईंट भट्ठों पर करें कार्यवाही : कलेक्टर समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा,, कोरबा 27 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले में कोई भी ईंट भट्ठा अवैध रूप से संचालित न हो। उन्होंने स्वीकृत रेतघाटों के अतिरिक्त होने वाले अवैध रेत उत्खनन पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने…
रायपुर— विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकारी विभागों में फर्जी जाति प्रमाणपत्र से नौकरी मामले को आशाराम नेताम ने उठाया. भाजपा विधायक आशाराम नेताम के सवाल पर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि अलग-अलग अफसरों के खिलाफ केस मिले हैं, इस संबंध में कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.
कटघोरा– जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की सभाकक्ष में 26 फरवरी सोमवार को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में सभी विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के विभागीय गतिविधि के संबंध में जानकारी दिये। जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोषी पेंन्द्रो ने विकासखण्ड स्तर पर चल रहे निर्माण कार्यों को निधारित समय-सीमा पर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से अगामी बैठक में विभागवार कार्यों की जानकारी सभी जनपद सदस्यों को फोल्डर बनाकर बैठक के पूर्व देने हेतु सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सामान्य सभा कि बैठक में वन विभाग ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई…
Toggle navigation रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पीजी कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन , पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न , कलेक्टर ने आईएस बनने के बच्चों को दिए टिप्स Bhuvneshwar Mahto February 17, 2024 WhatsAppEmailFacebookTwitterShare कोरबा। शासकीय ईविपीजी कॉलेज में शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिक स्नेह सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्य अतिथि कलेक्टर अजित वसंत(IAS) ने बच्चों से टू वे संवाद किया। उन्होंने करियर और परीक्षाओं से संबंधित सवाल किए, जिनका बच्चों ने बखूबी उत्तर दिया और अपनी जिज्ञासाएं भी दूर की। कलेक्टर को अपने बीच पाकर कॉलेज के छात्र भी…
