What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
कोरबा । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले पाली महोत्सव में इस बार बॉलीवुड एवं छालीवुड का संगम देखने को मिलेगा। जहां सुप्रसिद्व बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर एवं सोना महापात्रा की सुरीली आवाज से शाम सजेगी,तो वहीं छत्तीसगढ़ के गायक अनुराग शर्मा अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा भी अपने अभिनय का जलवा बिखरेंगी। पद्म श्री हास्य कवि सुरेंद्र दुबे अपने साथियों के साथ हंसगुल्ले बांट समूचे जिलेवासियों को हंसाएंगे । उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले पाली महोत्सव में इस बार सबके अलग भव्यता दिखेगी बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा सिंगर मोनाली ठाकुर हास्य कवि पद्म श्री…
कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करनेअधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश कोरबा 03 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज पाली के केराझरिया में आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, व्हीआईपी बैठक, बेरिकेडिंग, विभागीय स्टॉल सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम के आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए मंच में आवश्यक व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने…
श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन 4 मार्च को करेंगे दाल भात केंद्र का शुभारंभ,, कोरबा 3मार्च 2024/ उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार 4 मार्च को बालकोनगर में दाल भात केंद्र का दोपहर 1 बजे शुभारंभ करेंगे। शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना अंतर्गत भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल एवं असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों के लिए 5 रुपये में गरम एवं पौष्टिक भोजन प्रदान की जाएगी। बालको के एलुमिना गेट के सामने श्रम मंत्री श्री देवांगन के मुख्य अतिथि एवं विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद…
कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने दो थाना और एक चौकी में प्रभारी की पदस्थापना में फेरबदल किया है। कटघोरा थाना के लिए बांकीमोगरा के टीआई धर्मनारायण तिवारी को पदस्थ किया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ उषा सोंधिया को बांकीमोगरा का नया थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। जिला विशेष शाखा में कार्यरत एस आई विनोद कुमार सिंह को सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि एसपी ने एक दिन पहले ही कटघोरा थाना के प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार यादव को निलंबित किया है, उनके स्थान पर अब डीएन तिवारी पदस्थ होंगे।
रायपुर । भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आज जारी कर दी गयी है। आज छत्तीसगढ़ की 11, यूपी की 51, पश्चिम बंगाल 20 सीट, एमपी 24, गुजरात 15, राजस्थान 15, केरल 12, तेलंगाना 9, असम 11, झारखंड की 11 सीटों सहित 195 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।छत्तीसगढ़ से जारी लिस्ट में एक कैबिनेट मंत्री व 3 महिला नेत्रियों को प्रत्याशी बनाया गया है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी होंगे । कोरबा लोकसभा सीट से राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है , महासमुंद सीट से रूप…
जिला शिक्षा अधिकारी का दायित्व अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू को,, कोरबा 02 मार्च 2024/ वर्तमान में रिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के पदस्थापना होने तक कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू को वर्तमान कर्तव्यों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा का दायित्व सौंपा है।
रविवार को भी खुलेंगे सभी बैंक कोरबा 02 मार्च 2024/ महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का आधार नंबर से बैंक लिंकेज की कार्यवाही करने के लिए 03 मार्च रविवार को कोरबा जिले के सभी बैंक खुले रहेंगे। लीड बैंक मैनेजर श्री नरोत्तम सिंह ठाकुर ने बताया कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र हितग्राही का बैंक लिंकेज की कार्यवाही सभी बैंको में रविवार को भी संपादित की जाएगी। इसके लिए बैंकों को खोलने के निर्देश दिए गए है,,
कार्य ऐसा करें, जिससे आपकी पहचान व प्रतिष्ठा बढ़े : प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव शासकीय योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वयन करने के दिए निर्देश हमेशा उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कार्य करें अधिकारी उपमुख्यमंत्री श्री साव ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक,, कोरबा 02 मार्च 2024/ कोरबा प्रदेश की ऊर्जा धानी है। यहां कार्य करने की असीम संभावनाएं है, संसाधनों की कोई कमी नही है, बहुमूल्य खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिले का नेतृत्व करने वाली ऊर्जावान टीम आपके पास है। सभी अधिकारी नई ऊर्जा व उत्साह के साथ काम करें। सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी…
आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव बुधवारी स्थित आदिवासी शक्तिपीठ के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री कोरबा 02 मार्च 2024/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव और उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखनलाल देवांगन, आज बुधवारी स्थित आदिवासी समाज के शक्तिपीठ के 14वें स्थापना समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आदिवासी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान परिसर में 45.84 लाख रूपए के डोम का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि…
छत्तीसगढ़ महतारी और भारत का गौरव बढ़ाने की दिशा में आगे आएं सभी समाज: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री,, कोरबा 02 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज जिला साहू संघ द्वारा आयोजित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन 2024 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि साहू समाज सभी समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने वाला समाज है। समाज के युवा सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। समाज के युवाओं को सही दिशा की ओर ले…
