What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
मीडिया सम्मान संगठन का बैठक सपन्न, हुआ निर्णय संगठन समूह में नहीं होंगा कोई पदाधिकारी, 20 सदस्यों की बनेगी निर्णायक मंडल, पत्रकारों के हित मे होंगे निष्पक्ष निर्णय,,, रायपुर छ,ग ——- मीडिया सम्मान संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा आज वर्चुअल मीटिंग में दर्जनों पत्रकार साथियों द्वारा पत्रकार हित मे अनेक महत्वपूर्ण चर्चा की गई, जिसमें पूरे प्रदेश के पत्रकारों ने खुले मन से अपना समर्थन दिया, जिसमें संगठन के सम्मानित पत्रकारों ने इस संगठन को निष्पक्ष और निर्विवाद संचालन करने की बात कही, संगठन द्वारा सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि जितेंद्र कुमार जयसवाल उर्फ कुमार जितेंद्र जी वर्तमान में…
दुर्ग। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उसमें एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षक शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक सभी पुलिसकर्मी अलग-अलग थानों में पदस्थ हैं। जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उसमें मोहन नगर और स्मृति नगर थाने में पदस्थ प्रधान शाहिद खान समेत आरक्षक बेदराम बंदे, आरक्षक तारकेश्वर साहू व आरक्षक संतोष सोनी शामिल हैं। आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों का नशे के कारोबार से जुड़े पुलिसकर्मियों के साथ संबंध थे। पुलिस अधीक्षक SP जितेंद्र शुक्ला ने…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कर्मचारियों के हित में नई पहल करते हुए शासन द्वारा कर्मचारियों के मासिक भत्तों में संशोधन किया गया है। इससे कर्मचारियों का कार्य प्रदर्शन बेहतर हो सकेगा। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा संशोधित भत्ते के लिए राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा के क्षेत्र सहायक,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हैंड पंप तकनीशियनों के वर्तमान दर 350 रुपए प्रति माह को संशोधित कर 1200 रुपए प्रति माह यात्रा भत्ता दिया जाएगा। इसी तरह…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में नए थाने खोले जाएंगे। इसके लिए पुलिस अधीक्षकों को पुलिस विभाग ने स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, नए थाने खोले जाने वाले जिलों की सूची में रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, बालौद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, जशपुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिले शामिल हैं। इसके अलावा, राजधानी रायपुर के राजातालाब नूरानी चौक स्थित नूरानी चौकी को अब थाना में परिवर्तित कर दिया जाएगा।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के सात आठ जिले में 48 हजार महिला ठगी का शिकार हुई हैं। रोजगार और समृद्धि का सपना दिखाकर फ्लोरा मैक्स कंपनी ने एक बड़ा घोटाला कर दिया है। निजी बैंकों और माइक्रो फाइनेंस कंपनी के जरिए महिलाओं को लोन दिलवाकर उनकी राशि को फ्लोरा मैक्स कंपनी में इन्वेस्ट करवाया गया। अब जब कंपनी ने ठगी कर दी, तो महिलाएं भारी कर्ज के बोझ तले दब गई हैं। महिलाओं ने लोन माफी की मांग की है। अन्यथा जीवन समाप्त कर लेने की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री, महिला आयोग और कलेक्टर से झूल बाई, अनिता यादव, रजनी, रानी निर्मलकर,…
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र चिकनीपाली का किया निरीक्षण धान खरीदी कार्य मे नियमों का पालन नही करने हेतु समिति प्रबंधक एवं तौल प्रभारी को खरीदी कार्य से पृथक करने के दिए निर्देश,, कोरबा 27 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज विकासखंड करतला के धान उपार्जन केन्द्र चिकनीपाली का निरीक्षण कर धान खरीदी की जानकारी ली। कलेक्टर ने उर्पाजन केन्द्र में पंजीकृत किसानों की संख्या, जारी टोकन अब तक हुए धान खरीदी, राशि भुगतान एवं केंद्र में उपलब्ध बारदानों के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में धान भंडारण, स्टैकिंग व्यवस्था का भी अवलोकन करते हुए नए-पुराने बारदाना…
जिला पंचायत में सुशासन दिवस मनाया गया विष्णु की पाती किया गया वाचन,, कोरबा—— 25 दिसंबर 2024/ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती जिला पंचायत कोरबा में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारियों ने शासन की योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन करने और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने की शपथ ली। जिला पंचायत के लेखाधिकारी श्री सुबीर भट्टाचार्य ने विष्णु की पाती का वाचन कराया।कार्यक्रम में ग्रामीण एवं पंचायत विभाग की योजनाएं – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान,प्रधामनंत्री आवास योजना ग्रामीण,महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना…
कलेक्टर ने आवास निर्माण का निरीक्षण करने और आवास मित्रों से सहयोग लेने के दिए निर्देश ,नवीन सत्र प्रारंभ होने से पहले स्कूल भवन निर्माण को पूर्ण करने के दिए निर्देश कोरबा । कलेक्टर अजीत वंसत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी जनपद सीईओ के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जनपद सीईओं को निर्देशित किया कि समय-सीमा वाले प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से हो इस दिशा में कार्य करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जनपद अतंर्गत मनरेगा, पीएम आवास, पीएम जनमन के कार्य, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्य के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर…
कोरबा 25 दिसम्बर 2024/ उम्र के साथ कमजोर होती शरीर और पकते हुए बालो के बीच आँखों में अनगिनत ख़्वाब लिए विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा गुरुवारी बाई को लगता था कि अब उनकी जिंदगी भी मिट्टी के टूटते मकानों की तरह एक दिन ऐसी ही ढह जाएगी। उन्होंने पक्के मकान की जो उम्मीद लगा रखी थीं वह भी कभी पूरा नहीं होगा ! पति के मौत के बाद अलग-थलग पड़ी गुरुवारी बाई को इस बात का भी मलाल था कि वह अपने बेटे के लिए भी कुछ नहीं कर पाई। जो आशियाना है वह भी मिट्टी का है और…
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के चार विधानसभा के अंतर्गत कुल 24 मंडलों में से गुरुवार को 20 मंडलों की घोषणा कर दी गई । जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे के मार्गदर्शन में कोरबा जिले के बूथ अध्यक्षों के चुनाव के पश्चात द्वितीय चरण में मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई । जिले एवं प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी ने नवीन दायित्व प्राप्त मंडल अध्यक्षों को अपनी शुभकामनाएं दी है साथ ही नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अपने मंडल के अधीन संगठन के विभिन्न कार्यों को गति प्रदान करेंगे ।
