What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने आरोप लगाया है कि जिला खनिज संस्थान निधि (डीएमएफ) में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ है। उन्होंने कोरबा और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में डीएमएफ और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। सीबीआई-ईडी जांच की मांग- कंवर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डीएमएफ मद के कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने बताया कि कोरबा और दंतेवाड़ा समेत राज्य के सभी जिलों के डीएमएफ कार्यों की जांच सीबीआई और ईडी से कराने की मांग को लेकर वे पहले ही प्रधानमंत्री…
जशपुर । काम के प्रति लापरवाही मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में आदेश जारी कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका लगातार के लगातार अनुपस्थित होने की जानकारी मिल रही थी। मामले की जांच में भी शिकायत सही पायी गयी। जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को कार्य के प्रति लगातार अनुपस्थित होने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त किया गया है। बगीचा जनपद सीईओ और परियोजना प्रशासक महिला बाल विकास विभाग प्रमोद सिंग ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी…
बोर्ड परीक्षा के परिणाम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करें शिक्षा विभाग: कलेक्टर श्री अजीत वसंतपढाई में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देवें शिक्षक सभी शिक्षको को 90प्रतिशत से अधिक परीक्षा परिणाम लाने का प्रयास करने के दिए निर्देश,,, कोरबा 30 दिसंबर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल की बोर्ड परीक्षा में बच्चों के परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी एवं बीईओ को निर्देश दिए कि पढाई में कमजोर बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए उन पर विशेष ध्यान देकर…
घुमंतू पशुओं से दुर्घटना रोकथाम एवं व्यवस्थापन की पहल डीएमएफ अंतर्गत स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के साथ गौआश्रय हेतु राशि स्वीकृति,,, कोरबा 30 दिसम्बर 2024/ छ०ग० शासन एवं माननीय उच्च न्यायालय छ0ग0 बिलासपुर में लंबित प्रकरण जिसमें राष्ट्रीय राजमार्गों में घुमन्तु पशुओं से होने वाली दुर्घटना की रोकथाम एवं पशुओं के समुचित व्यवस्थापन हेतु प्रत्येक जिले को निर्देश प्राप्त हुए हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा पाली एवं पोंड़ी उपरोड़ा विकासखंड के 02 ग्रामों में गौआश्रय खोले जाने का निर्णय लिया गया है। जिस हेतु पशुधन विकास विभाग कोरबा द्वारा रुचि की अभिव्यक्ति का प्रकाशन…
कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के दिए निर्देश,किसान कमल पाटले की समस्या का हुआ त्वरित निराकरण, खसरे का भुइयां सॉफ्टवेयर में हुई एंट्री,, कोरबा 30 दिसंबर 2024/ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले के दूर दराज इलाको से अपने समस्याओं के समाधान के लिए आए आम नागरिकों की परेशानियों को गंभीरता से सुना और तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश…
महतारी वंदन योजना की राशि से घर चलाना होता है आसान सतरेंगा की सावित्री बाई को हर माह मिलती है एक हजार की राशि,, कोरबा 30 दिसम्बर 2024/ यूँ तो सावित्री बाई अब लगभग 65 साल की है लेकिन उन्हें अब भी याद है कि जब वह 47-48 साल पहले इस गाँव में आई थी तब उनके खेती-किसानी की जमीन बाँगो डुबान में समा गई। लगभग पाँच दशक पहले खेत पानी में डूब जाने के पश्चात सावित्री बाई अपने पति के साथ लगभग आधा एकड़ में ही फसल लेती है। वह सतरेंगा में एक छोटा सा होटल भी चलाती है।…
जयसवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ग्राम बि॑झरा में हुआ संपन्न,, कटघोरा बिऺझरा—— कोरबा जिला के पोडीउपरोडा ब्लाक के ग्राम पंचायत बि॑झरा में मुख्य अजमान श्री शत्रुघ्न जायसवाल एवं श्रीमती सुनीता जायसवाल के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 22.12.2024 से प्रारंभ की गई थी , जिसमें पूरे ग्राम के अलावा आसपास के सनातन श्रोताओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर कथा का रसपान किया ,कथावाचक राज पुरोहित श्री मुरारी लाल त्रिपाठी जी के सानिध्य में कथा श्रवण कराया गया इस संगीत में कथा को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए भक्तों द्वारा कथा श्रवण कर…
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन ,राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री,सोनिया ,राहुल समेत देश विदेश के हजारों लोगों ने निगम बोध पहुंच दी अंतिम विदाई ,राजकीय सम्मान के साथ देश ने दी श्रद्धांजलि … दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वे 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री थे। इसके अलावा वे आरबीआई गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष और वित्त मंत्री भी रहे। उन्हें आधुनिक भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। केंद्रीय सरकार ने मनमोहन सिंह के सम्मान में एक जनवरी 2025 तक सात दिनों के…
कोरबा कटघोरा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यह हादसा अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां एक ट्रक और कार की आपस में भिड़ंत हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, और ट्रक कार के ऊपर पलट गया। वहीं, नीचे फंसी कार में दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहगीरों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बांगो पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। साथ ही, इस हादसे…
जिलाकोरबा बिंझिया समाज की बैठक चारपारा पोड़ीखुर्द में हुई सम्मपन, कटघोरा पोडीउपरोडा——- जिला बिंझिया समाज का एक दिवसीय बैठक हुई संपन्न जिला अध्यक्ष श्री चन्दर सिंह उपाध्यक्ष भारत सिंह सरक्षक जयकुमार नोहन सिंह के अगवाई में जिसमें समाज के उत्थान के लिए विभिन्न कई चर्चा कि गई, जिसमें से गोपाल राय सेना का जिला अध्यक्ष श्याम लाल / नोहन लाल ग्राम पोड़ी खुर्द को तथा बिंझिया जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष कुमार / जनम प्रसाद सरपता को सर्वसहमति से निर्विरोध चुने गए और आने वाले 2025 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बारे में कुशल नेतृत्व रणनीति के बारे में विशेष…
