What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
सुध लीजिए सीएम साहब :कार्यालय समग्र शिक्षा कोरबा में तत्कालीन कलेक्टर संजीव झा के कार्यकाल के DMF ,CSR के 100 करोड़ रुपए के कार्यों की नस्ती हो गई गायब ,जिम्मेदारों पर आज पर्यंत दर्ज नहीं हुई एफआईआर ,आखिर किसका दबाव ! कोरबा । बीते कांग्रेस शासन काल तत्कालीन कलेक्टर संजीव झा वर्तमान संचालक समग्र शिक्षा के कार्यकाल में वित्तीय वर्ष 2022 -23 एवं 2023 -24 में डीएमएफ एवं सीएसआर मद से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी /हिंदी माध्यम के विद्यालयों एवं शासकीय स्कूलों के लिए तकरीबन 100 करोड़ से अधिक के सामाग्री खरीदी एवं निर्माण कार्यों से जुड़ी फाइल /नस्ती गायब होने…
कोरबा : जिले 6 नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण हुआ तय.. महापौर व अध्यक्षों के आरक्षण पर संशय बरकरार.* कोरबा 19 दिसम्बर 2024 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय का आरक्षण आज तय किया गया। कोरबा जिले के 6 नगरीय निकायों का आरक्षण आज कोरबा कलेक्ट्रेट के नवीन सभाकक्ष में तय किया गया। कोरबा नगर पालिक निगम, कटघोरा, दीपका, बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत छुरी व पाली के सभी वार्डों का आरक्षण लॉटरी से तय किया गया। इस मौके पर जिला कलेक्टर अजीत बसन्त, नोडल अधिकारी आशुतोष पांडे की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की गई। महापौर व…
कोरबाकटघोरा—— नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को बीजेपी ने विश्राम गृह कटघोरा परिसर में संगठन चुनावों को लेकर अहम बैठक की। इसके साथ ही संगठन चुनाव पर भी चर्चा हुई। भाजपा मंडल कटघोरा के नए मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई। चुनाव प्रभारी संतोष देवांगन ने जिला महामंत्री कोरबा से आए लिफाफा खोलकर मंडल अध्यक्ष के लिए अभिषेक गर्ग का नाम घोषणा की। विश्राम गृह कटघोरा में संतोष देवांगन ने जिला महामंत्री कोरबा ने संगठन की सदस्यता अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। नए मंडल अध्यक्ष का पदाधिकारी व सदस्यों…
रायपुर। डीएमएफ मद से सड़क निर्माण मामले में भ्रष्टाचार पर आज तीखी नोंकझोंक हुई। विधानसभा में आज डिप्टी सीएम और पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने एक सड़क निर्माण में गड़बड़ी के मामले में 5 लोगों को निलंबित करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने ठेकेदार से वसूली करने और उसके खिलाफ एफआईआर करने की भी घोषणा की है। मामला दंतेवाड़ा जिला का है। यह मामला सदन में प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया। उन्होंने पूछा था कि जिला निर्माण समिति, दंतेवाड़ा अंतर्गत डीएमएफ मद से स्वीकृत प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत कोरकोट्टी सड़क निर्माण कार्य एवं ग्राम हिरोली…
नई दिल्ली। Riot in Parliament: संसद में अमित शाह के आंबेडकर के ऊपर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान धक्का लगने से बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी हो गए हैं। भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने दावा किया है कि राहुल गांधी धक्का देने से उन्हें चोट लगी है। Riot in Parliament: धक्का मुक्की में प्रताप चंद्र सारंगी को माथे में चोट लगी है। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर इलाज के लिए ले जाया गया। यह घटना संसद में मकर द्वार पर हुई। बता दें कि प्रताप चंद्र सारंगी ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद…
कोरबा-करतला। जिले के कोरबा वन मंडल अंतर्गत आने वाले करतला वन परिक्षेत्र इलाके में हाथियों की मौजूदगी कई दिनों से बनी हुई है। इनमें से एक हाथी जिसके पैर में चोट लगी है और वह चोटिल होकर अपने दल से अलग हो गया है, ग्राम पीडिया से होते हुए यह हाथी करतला के आसपास भटक रहा है। आज इस हाथी को करतला के शासकीय महाविद्यालय भवन के आसपास देखा गया और उसने वहां खड़ी एक बाइक को गिरा दिया। हाथी कॉलेज और इसके पीछे वन विभाग के एक भवन के आसपास विचरण कर रहा है। हाथी को देखने के लिए…
कोरबा। प्रदेश के मुख्यमंत्री का आगमन गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आज कोरबा हुआ इस दौरान नगर निगम के भाजपा पार्षद दल के सदस्यों के द्वारा इमली डुग्गू स्थित गौ माता चौक के समीप गार्डन का नाम पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो के नाम पर एवं उनकी मूर्ति स्थापित करने की मांग को लेकर एक पत्र सौंपा गया। पत्र में पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो के द्वारा कोरबा में भाजपा के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख एवं निस्वार्थ भाव से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती थी उसका जिक्र किया गया,पार्षदों ने मांग की की…
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। राज्य का बलरामपुर जिला सबसे ज्यादा ठंड है। यहां रात का तापमान 3 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले दो दिन शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर का सबसे अधिक असर खैरागढ़ क्षेत्र में रहेगा। अगले 48 घंटे कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट और हो सकती है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे निम्न स्तर है। इसी बीच मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आ रही सर्द हवा से तापमान में गिरावट जारी है।…
मामला-जनपद की जमीन को लीज पर लेने-देने का बिलासपुर/कोरबा। कटघोरा में जनपद पंचायत की जमीन को लीज पर दिए जाने के बाद निरस्त कर देने का मामला लीज लेने वालों के द्वारा हाईकोर्ट में ले जाया गया है। हाई कोर्ट बिलासपुर में प्रकरण विचाराधीन है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में कमिश्नर न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले के विरुद्ध शासन के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के समक्ष की गई अपील पर शुरू की गई कार्रवाई को हाईकोर्ट ने स्थगित करने का आदेश जारी किया है। इससे उक्त व्यवसाईयों को काफी राहत मिली है प्रकरण में याचिकाकर्ता लीज लेने वाले…
