Author: विनोद जायसवाल

कोरबा – नई दिल्ली में आयोजित सत्रहवें सहकारिता महासम्मेलन 2023 में सम्मिलित होने देवेंद्र पांडेय तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर है। माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उद्घाटित महासम्मेलन में उन्होंने हिस्सा लिया। दिल्ली प्रवास के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय आज केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपला जी से उनके निवास में मिले। मुलाकात में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत गौवंश संवर्धन एवं उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता वाली शत प्रतिशत मादा संतति (बछिया) पैदा करने की योजना के विषय में चर्चा हुआ।…

Read More

जगदलपुर में हिंदू संगठन के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के लोगों का कहना है कि, शहर के गंगानगर वार्ड में आजादी से पहले स्थापित किया गया मंदिर तोड़ा जा रहा है। इसे तोड़कर वहां स्वास्थ्य केंद्र बनाने की तैयारी है। मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी है। यदि मंदिर तोड़ा जाता है तो अनर्थ हो जाएगा। संगठन के लोगों ने कहा कि, प्रशासन अपना निर्णय वापस ले। हिंदू संगठन बजरंग दल के सदस्यों ने कहा कि, जिस जगह पर मंदिर स्थापित है वह तीन वार्डों का प्रमुख केंद्र है। कोई भी धार्मिक कार्यक्रम…

Read More

रायपुर। महाराष्ट्र की सियासत में रविवार को उस वक्त खलबली मच गई जब अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। अजित पवार एक घंटे के भीतर नेता विपक्ष से डिप्टी सीएम बन गए। राजभवन में अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। साथ ही अजीत के साथ 9 विधायकों ने भी मंत्रीपद की शपथ ली है। इसी बीच छग के नए डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह घटना एनसीपी का अंदरूनी मामला है। अजित पवार ना जाते तो बेहतर होता। एनसीपी नेता अजित पवार महाराष्ट्र…

Read More

कटघोरा— कांग्रेस के बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीवास्तव, महामंत्री मिश्राजी व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव लखनपाल के साथ वरिष्ठ कांग्रेस ने नेता गण कटघोरा विधानसभा के विभिन्न बूथों में जाकर बूथ कमेटियों की बैठक लिया। बैठक में बूथ पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि अपने बूथ में कांग्रेस के प्रत्याशी को बहुमत दिलाकर राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना है। विकास और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की जो अभियान 2018 से शुरू हुआ है वह आने वाले वर्षों में अनवरत चलता रहे इसलिये…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं, इससे पहले की राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पीएम मोदी के साथ सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर निमंत्रण मिला तो जरूर स्वागत करने जाएंगे और प्रोग्राम में भी शामिल होंगे। सीएम ने कहा पिछली बार रावघाट और वंदे भारत ट्रेन की हरी झंडी पीएम ने दिखाई लेकिन हमें सूचना नहीं मिली। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि बुलाया तो शैतान के घर भी जाएंगे और नहीं बुलाया तो भगवान के घर भी नहीं जाएंगे। सीएम के…

Read More

छ ग जिला कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा विद्यालय आत्मानंद में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया था जिसे धूमधाम से मनाया गया, जिसमें प्राथमिक माध्यमिक शाला के छात्र छात्राओं को टीका चंदन माल्यार्पण कर साला प्रवेश कराया गया साथ ही पुस्तक वितरण भी की गई कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं अरपा पैरी के धार गीत से प्रारंभ की गई, कार्यक्रम में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा एवं मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जायसवाल की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संचालन किया गया जिसमें आत्मानंद विद्यालय के 10वीं 12वीं के तेजस्वी छात्र‌ जिन्होंने…

Read More

रतनपुर ///——–+++ रतनपुर में अदूरदर्शिता पूर्ण निर्णय लेकर किसी गुप्त एजेंडे के तहत 18 परिवारों को इस बरसात के मौसम में बेघरबार कर दिया गया। उनके सर से उनकी छत अकारण छीन ली गई। शनिचरी बाजार के पास सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़ा जाना था 40 फीट, लेकिन अतिरिक्त 20 फीट तोड़ दिया गया। और ऐसा सिर्फ एक तरफ किया गया, जिससे यह पूरी कार्यवाही ही संदिग्ध हो गई। इस मामले में एक बार फिर पीड़ित पक्षकारों ने कलेक्टर से मिलकर तहसीलदार की शिकायत की है। बताया गया कि 50 वर्षों से काबिज लोगों के दुकान और मकान तोड़…

Read More

छ,ग कोरबा जिला पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत घोसरा मे पूर्व सरपंच श्रीमती राधाबाई पति सुरेश सिंह निर्वाचित हुई थी, जिनका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयन होने पर उनके द्वारा संबंधित पंचायत विभाग को सरपंच पद से इस्तीफा दिया गया था, उसके कुछ महीने पश्चात आज दिनांक 27 जून 2023 को जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विधिवत चुनाव कराया गया जिसमें कौशिल्या बाई आयम को 500 मत प्राप्त हुए हैं एवं सुन्नीबाई बिंझवार को 380 मत प्राप्त हुए हैं, जिसमें पीठासीन अधिकारी द्वारा निष्पक्ष निर्वाचन कराकर श्रीमती कौशल्या बाई को 130 मतों से जीत की घोषणा करते हुए निर्वाचन…

Read More

छ,ग कटघोरा– श्रम निरीक्षक पद् की परीक्षा मे व्यापम द्वारा प्रश्न क्रमांक 48 मे राउत नृत्य को आदिवासी समुदाय का बताया गया है जिसके विरोध में यादव समाज के अध्यक्ष राजेश समाज यादव बंधुओ ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा को ज्ञापन सौंपा। यादव समाज अवगत करा रहा है कि राउत नृत्य यादव समाज की जातीय नृत्य है,संस्कृति है, धरोहर है जिसे जानबूझकर छत्तीसगढ़ व्यवसायिक मंडल (व्यापम) द्वारा 24 जून 2023 को हुए श्रम निरीक्षक पद की परीक्षा में प्रश्न क्रमांक 48 में राउत नृत्य को आदिवासी समुदाय का बताया गया है। इस प्रकार जानबूझ…

Read More

कोरबा। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद ऋतु चौरसिया ने महापौर राजकिशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए पूर्व में शिकायत की थी। शिकायत के बाद भी जाति प्रमाण पत्र की जांच नहीं होने से अब आक्रोश भडक़ने लगा है। अब पार्षद ने पुन: मामला कलेक्टर के संज्ञान में लाते हुए लंबित शिकायत की जिला स्तरीय प्रमाण पत्र जांच समिति से जांच कराने की मांग की है। पार्षद ऋतु चौरसिया ने बताया कि उनके द्वारा 12 फरवरी 2021 को महापौर राजकिशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र की कूटनीतिक रूप से बनवाए जाने संबंधित शिकायत कलेक्टोरेट…

Read More