What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
कटघोरा— गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन जिला इकाई कोरबा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 09/07/2023 दिन – रविवार को जिला स्तरीय बैठक रखा गया था, बैठक में विभिन्न बिंदु पर चर्चा हुआ जैसे कि सदस्यता अभियान चलाने को लेकर चर्चा हुआ, विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर चर्चा हुआ एवं नवीन कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल पोया को फिर से एक बार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, वही पसान ब्लॉक अध्यक्ष उदय वाकरे को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जी एस यू के सक्रिय सदस्य अजय उर्रे को जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया,छिंदिया के ग्रामीण अध्यक्ष दीपक…
गौ हत्या और गौ मांस बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन,कृत्य में संलिप्त लोगों पर तत्काल व कठोर कार्यवाही की मांग,सनातन संघर्ष समिति ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
दिल्ली। आईपी एक्सटेंशन में चल रही बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा शुक्रवार को जैसे ही समाप्त हुई वे अनुयायियों के साथ दरबार लगाने पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए। बाबा से मिलने व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी तक मौजूद रहे। बाबा ने यहां करीब एक घंटा बिताया। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भविष्य के बारे में पूछने का प्रयास किया तो बाबा ने भी निराश नहीं किया। हालंकि, पुलिस सूत्रों का दावा है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान वीडियोग्राफी और फोटो खींचने के लिए सख्त मना किया था। सूत्रों ने बताया कि…
कोरबा जिले के विकासखण्ड करतला अंतर्गत कनकेश्वरधाम में अर्धरात्रि से सावन के पहले सोमवार भक्तों का रेला उमडे़गा। बड़ी संख्या में पहुंचने वाले शिवभक्तों एवं कांवड़ियों के द्वारा शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाएगा। मनोकामना पूरी करने पूजा-अर्चना का सिलसिला सावन के पहले दिन से ही शुरू हो चुका है। ग्राम कनकी जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ग्राम कनकी छत्तीसगढ़ में कनकेश्वरधाम के नाम से प्रसिद्ध है। यहां भगवान शिव का पुराना मंदिर स्थित है, जहां सावन में हजारों श्रद्धालु कनकेश्वर महादेव के दर्शन पूजन के लिए आते हैं। यह ग्राम शिव मंदिर के अलावा…
रायपुर। छग के तीन बड़े शराब निर्माताओं पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसा है। विभाग ने उन पर नकली होलोग्राम बनाकर कारोबार करने के मामले में नोटिस जारी किया है। यही नहीं, विभाग के दो दर्जन आबकारी अफसरों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। सीएम भूपेश बघेल ने भी शनिवार को मीडिया से चर्चा में डिस्टलर्स को नोटिस देने की पुष्टि की थी। बताया गया कि जिन तीन डिस्टलर्स को नोटिस जारी किया गया है उनमें नवीन केडिया (डगलस कैसल), अमोलक सिंह भाटिया (वेलकम डिस्टलरी), और चुन्नू जायसवाल हैं। ये तीनों देशी शराब का निर्माण करते हैं।…
रायपुर। वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर बड़ा बयान देकर सभी को चौका दिया है। साय ने कहा कि “इसके किसी को कोई नुकसान नहीं है, रहा सवाल आदिवासियों की संस्कृति, परंपरा और मूलभूत रुढ़ियों पर प्रभाव पड़ने का, तो मुझे नहीं लगता है कि इसका कोई प्रभाव पड़ेगा।” अब साय के इस बयान से कांग्रेस के खेमे में खलबली मची हुई है। दरअसल भाजपा से हाल ही कांग्रेस में शामिल हुए आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने धमतरी प्रवास के दौरान UCC को लेकर अपनी राय रखी। मीडिया से चैचा के दौरान उन्होंने…
यूपी। SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक का मामला अभी थमा भी नहीं कि यूपी के कानपुर देहात से भी ऐसा मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने आरोप लगाया है कि उसने पढ़ाई के प्रति पत्नी की मेहनत और लगन को देखकर उसे आगे पढ़ाने का फैसला किया. कर्ज लेकर उसको नर्सिंग का कोर्स करवाया. इसके बाद मेडिकल लाइन में उसे नौकरी मिली. अगर अब वो तलाक लेना चाहती है. दरअसल, जिले के शिवली कोतवाली के मैंथा रविंद्रपुरम गांव निवासी अर्जुन सिंह की शादी 2017 में बस्ती जिले की रहने वाली सविता मौर्या के साथ हुई थी.…
रायपुर। किसानों के लिए खुशखबरी है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं क़िस्त का इंतजार अब ख़त्म होने वाला है. जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई तक 4वीं क़िस्त किसानों के खाते में आने वाली है, जिसकी चर्चा भी काफी तेज हो चली है. सीमांत किसानों को 14वीं क़िस्त से काफी लाभ होगा. बारिश के इस मौसम में 14वीं क़िस्त का आना किसानों के लिए बेहद लाभदायक माना जा रहा है. अब तक सरकार किसान सम्मान योजना के तहत 13 क़िस्त किसानों को दे चुकी है, लेकिन अब माना जा रहा है कि सरकार 15 जुलाई तक 14वीं क़िस्त किसान…
कोरबा । विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही पार्टी संगठनों में रणनीतिक तैयारी शुरू होने के साथ-साथ अंदरूनी कलह भी होने लगी है। कुछ बातें अंदरूनी तौर पर ही चल रही हैं तो कुछ मसले सतह पर उभर कर सामने आए हैं। ऐसा ही एक मामला रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक कांग्रेस में पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर सामने आया है। पिछले दिनों संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में करतला के सद्भावना भवन में बैठक आहूत की गई, इस बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण के द्वारा पदाधिकारियों की सूची जारी की गई जिसे लेकर बैठक…
नई दिल्ली। यूपी की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद की खबर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल है। उन्हें लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं अब उनके नाम स भोजपुरी गाने भी बनने शुरु हो गए हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रहा है कि ज्योति मौर्य को पद से हटा दिया गया है। खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल खबर के अनुसार, सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ज्योति मौर्य का कई वीडियो सामने…
