Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » महाराष्ट्र की सियासत को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान
    Uncategorized

    महाराष्ट्र की सियासत को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल02/07/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। महाराष्ट्र की सियासत में रविवार को उस वक्त खलबली मच गई जब अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। अजित पवार एक घंटे के भीतर नेता विपक्ष से डिप्टी सीएम बन गए। राजभवन में अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। साथ ही अजीत के साथ 9 विधायकों ने भी मंत्रीपद की शपथ ली है। इसी बीच छग के नए डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह घटना एनसीपी का अंदरूनी मामला है। अजित पवार ना जाते तो बेहतर होता। एनसीपी नेता अजित पवार महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल हो गए। उन्होंने राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसको लेकर राजनीतिक जगत से तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM टी एस सिंहदेव ने कहा है कि अब आगे फैसला जनता करेगी। टीएस सिंहदेव से जब इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि लोगों की कुछ व्यक्तिगत महत्वकांक्षा रहती है। लेकिन अब आगे फैसला मतदाता करेगा। इससे पार्टी को नुकसान तो होगा लेकिन अब इसका फैसला जनता ही करेगी। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, “महाराष्ट्र में पहले शिवसेना को तोड़ा गया और अब NCP को तोड़ा गया। पहले डबल इंजन की सरकार थी अब ट्रिपल इंजन हो गई। यह सरकार नहीं ऑटो रिक्शा हो गई है, तीन चक्के वाली। मैंने देखा कि शपथ ग्रहण में फडणवीस और पवार दोनों एक तरफ बैठे मुस्कुरा रहे हैं और दूसरी तरफ शिंदे बैठे हैं जिनका चेहरा उतरा हुआ है। आज की घटना आने वाले समय में होने वाले घटनाक्रम का संकेत दे रही है। शरद पवार ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं।” वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि भाजपा केंद्र में बैठकर शक्ति का इस्तेमाल कैसे करती है, ये स्पष्ट हो चुका है। आज महाराष्ट्र में जो तमाशा भाजपा ने बनाया है, वो सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है, किसी का भी घर तोड़ सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारा उद्देश्य सत्ता नहीं है, जैसे 2019 में सत्ता की लालच में शिवसेना ने महाराष्ट्र की जनता के जनमत को ठुकराया और बाला साहेब ठाकरे के विचार को तोड़ मरोड़ दिया और कुर्सी पर बैठ गए। ऐसी सत्ता की लालच हमें नहीं है। हमारा एजेंडा है कि महाराष्ट्र की जनता को न्याय मिले।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026

    ​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि; कहा- ‘वे राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे’

    23/06/2026

    रिश्वत मांगने के आरोप में कटघोरा तहसील की सहायक ग्रेड-02 निलंबित; कलेक्टर कोरबा की बड़ी कार्रवाई, पोंड़ीउपरोड़ा रहेगा नया मुख्यालय,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में 24 जून को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा; ‘आवास प्लस 2.0’ की प्रतीक्षा सूची का होगा वाचन,,

    23/06/2026
    Editors Picks

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026

    ​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि; कहा- ‘वे राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे’

    23/06/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.