Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    छतीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग में लागू होगा WAMIS (वमिस): पारदर्शिता, गति और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के साथ बदलेगी कार्य-संस्कृति,,

    24/08/2026

    भाजपा नेता अकबर तिगाला पर गंभीर आरोप: चिटफंड फर्जीवाड़े, फर्जी लेटरपैड और आय से अधिक संपत्ति की ACB से शिकायत

    24/08/2026

    कलचुरी समाज ने किया वृक्षारोपण: ‘हरिहर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही’ अभियान के तहत सकोला में रोपे गए पौधे

    24/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,
    Uncategorized

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल07/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    ​कोरबा (पोड़ी-उपरोड़ा) | जन जन की आवाज़
    ​कोरबा/कोरबी-चोटिया। जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम छिंदिया स्थित एक गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस वारदात में करीब 70 हजार रुपये से अधिक मूल्य के सामान की चोरी और आगजनी से नुकसान होने का आकलन किया गया है।

    ​बंद प्लांट का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम

    ​जानकारी के अनुसार, ठेकेदार हरिशंकर राठौर के गिट्टी क्रेशर प्लांट में कार्यरत सुपरवाइजर सुरेश कुमार राज (47) ने कोरबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से प्लांट का कार्य बंद होने के कारण वहां कोई श्रमिक या स्टाफ नहीं रह रहा था, लेकिन वे समय-समय पर प्लांट की देखरेख के लिए चक्कर लगाते थे।
    ​शिकायत के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे जब सुपरवाइजर प्लांट पहुंचे, तो उन्होंने गांव के ही शिव कुमार सरुता, देव सिंह सरुता, अनिल कुमार ओरकेरा और बिहारी लाल कोराम को लेबर क्वार्टर की छत से लोहे की चादर निकालते देखा। मौके पर टोकने और पूछताछ करने पर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।
    ​सामान समेटा और कमरे में लगा दी आग
    ​इसके बाद जब स्टाफ रूम की जांच की गई, तो वहां का ताला टूटा हुआ मिला। आरोपियों ने न सिर्फ चोरी की, बल्कि कमरे के अंदर रखे कपड़े, बिस्तर और अन्य सामान को आग के हवाले कर दिया था। इसके साथ ही कमरे में भारी तोड़फोड़ भी की गई थी।
    ​चोरी और क्षतिग्रस्त हुए सामानों की सूची:
    ​5 नग पंखे
    ​1 लकड़ी का दीवान और 1 तख्त
    ​2 लोहे की आलमारियां
    ​रसोई के बर्तन
    ​3 लोहे के दरवाजे और लेबर क्वार्टर के 4 लोहे के दरवाजे
    ​10 लोहे की चादरें व अन्य सामग्रियां
    ​पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी पहुंचे जेल
    ​मामले की सूचना मिलते ही कोरबी चौकी पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी की गई लोहे की चादरों के कुछ हिस्से, आलमारी के टुकड़े तथा एक लोहे का दरवाजा बरामद कर लिया है।
    ​पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले की विवेचना अभी जारी है, जिसमें शेष सामान की बरामदगी और घटना में किसी अन्य बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    छतीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग में लागू होगा WAMIS (वमिस): पारदर्शिता, गति और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के साथ बदलेगी कार्य-संस्कृति,,

    24/08/2026

    भाजपा नेता अकबर तिगाला पर गंभीर आरोप: चिटफंड फर्जीवाड़े, फर्जी लेटरपैड और आय से अधिक संपत्ति की ACB से शिकायत

    24/08/2026

    कलचुरी समाज ने किया वृक्षारोपण: ‘हरिहर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही’ अभियान के तहत सकोला में रोपे गए पौधे

    24/08/2026

    कटघोरा के आयुर्वेदिक औषधालय में पंचकर्म थेरेपी ठप, जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत से भटक रहे मरीज,,,

    24/08/2026

    कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर राधा सागर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, , ,

    23/08/2026

    कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन ठप: दर-दर भटकने को मजबूर ग्रामीण मरीज, प्राइवेट सेंटरों की मनमानी से बढ़ा आर्थिक बोझ,,

    22/08/2026
    Editors Picks

    छतीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग में लागू होगा WAMIS (वमिस): पारदर्शिता, गति और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के साथ बदलेगी कार्य-संस्कृति,,

    24/08/2026

    भाजपा नेता अकबर तिगाला पर गंभीर आरोप: चिटफंड फर्जीवाड़े, फर्जी लेटरपैड और आय से अधिक संपत्ति की ACB से शिकायत

    24/08/2026

    कलचुरी समाज ने किया वृक्षारोपण: ‘हरिहर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही’ अभियान के तहत सकोला में रोपे गए पौधे

    24/08/2026

    कटघोरा के आयुर्वेदिक औषधालय में पंचकर्म थेरेपी ठप, जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत से भटक रहे मरीज,,,

    24/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.