What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी 145 कर्मचारी- अधिकारी संगठनों ने एक साथ हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। हड़ताल की तारीख तय करने के साथ ही उन्होंने सरकार को भी नोटिस थमा दिया है। वहीं, हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी नेता प्रदेशभर में सक्रिय हो गए हैं। इस हड़ताल में राज्य के सरकारी अधिकारियों- कर्मचारियों के सभी संगठन शामिल हो रहे हैं। इनमें तृतीय चतुर्थ और द्वितीय श्रेणी के सभी कर्मचारी और अधिकारी शामिल है। इससे सरकार का पूरा कामकाज ठप होने की आशंका है। विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने की शेष है, ऐसे में कर्मचारियों…
इंदौरः Girl Cheat With Boyfriend पहले वो बिछाती है हुस्न का जाल…फिर कालित अदाएं दिखाकर करती है करीब आने की कोशिश और फिर अचानक थाने से आता है कॉल…हाजिर हों जनाब रेप की शिकायत दर्ज हुई है आपके खिलाफ। इसके बाद इस जालसाज युवती की ओर से लाखों रुपयों की डिमांड की जाती है और शुरू होता धमकी और प्रताड़ना का दौर, जो तब तक जारी रहता है जब तक इस ब्लैकमेलर हसीना की ख्वाहिश पूरी नहीं हो जाती। ये वो ब्लैकमेलर युवती है, जो अपने हुस्न और अदाओं का जाल बिछाकर पहले तो युवक को अपने करीब लाने की कोशिश…
यूपी। लखनऊ की एक अदालत ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी निलंबित आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। यह आदेश सोमवार को लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने दिया। परिवादी नीतीश पांडेय की ओर से अधिवक्ता मनीष कुमार त्रिपाठी कोर्ट में पेश हुए और जमानत अर्जी का विरोध किया। सरकारी अधिवक्ता ने भी याचिका का विरोध किया था। पाटीदार सितंबर 2020 में महोबा जिले के पुलिस अधीक्षक थे, जब पत्थर की खदान के मालिक इंद्रकांत त्रिपाठी ने आत्महत्या कर ली थी। पीपी पांडे इंफ्रास्ट्रक्च र के निदेशक…
मध्य प्रदेश: रतलाम पिपलौदा पुलिस ने ग्राम सुखेड़ा स्थित कृषि मंडी तिराहे से कार में स्मैक लेकर जा रही इंदौर के एक युवती व दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 ग्राम स्मैक व कार जब्त की गई है। आरोपित महिला ने स्मैक राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के ग्राम होरी (हनुमान मंदिर) क्षेत्र से एक युवक से लाना बताया है। उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार रात मुखबिर…
पुण्यतिथि पर ओपी ने बताया कि मुखर्जी ने किया था कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का किया खुलकर विरोध रायगढ़ :- आजाद भारत से धारा 370 खत्म करने की मांग करने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा उन्होंने सबसे एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा दिया था। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर ओपी चौधरी ने कहा कि वे भारतीय जन संघ संस्थापक थे। डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अगुवाई में जनसंघ ने देश के बंटवारे का विरोध किया।…
छ,ग कोरबा– कटघोरा के मोहलाईन भांठा में निवासरत श्री हुलास जायसवाल जी (चिकनी पाली वाले) की सुपुत्री कु. नेहा जायसवाल जी विगत दिनों बेसबॉल प्रतियोगिता के एशिया कप में टीम इंडिया के तरफ से प्रतिभागी रही जहाँ उनकी टीम ने 6 वां स्थान प्राप्त किया बता दें यह दूसरा अवसर रहा जब नेहा जायसवाल जी ने भारतीय टीम की तरफ से बेसबॉल के एशिया कप में प्रतिभागी रहकर अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया है आगामी दिनों में उनकी टीम संभवतः बेसबॉल के प्रस्तावित वर्ल्ड कप स्पर्धा का हिस्सा बनेगी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को वाइल्ड कार्ड एंट्री…
भुवनेश्वर। ओडिशा विजिलेंस को शुक्रवार को अतिरिक्त उप-कलेक्टर की संपत्तियों पर छापेमारी के दौरान तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी का पता चला। सतर्कता पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. राधाकृष्ण ने कहा, विजिलेंस की टीमें नबरंगपुर के अतिरिक्त उप-कलेक्टर प्रशांत कुमार राउत के नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा, अब तक विजिलेंस अधिकारियों ने राउत के भुवनेश्वर आवास से 2.25 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि उनके नौरंगपुर आवास से 77 लाख रुपये मिले हैं। एसपी ने कहा, आगे तलाशी अभियान जारी है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा। छापेमारी भुवनेश्वर के कानन विहार…
नेहा केशरवानी, रायपुर. छत्तीसगढ़ वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बुधवार देर रात हुई बारिश ने कुछ राहत दी. देर रात रायपुर में लगातार बारिश हुई. जिससे मौसम में बदलाव आया है. वहीं तापमान में भी गिरावट आई है. प्रदेश के कई संभाग में मौसम बदला है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है. प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा के हालात बन सकते हैं. पश्चिम, मध्य और उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है. जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल…
भागलपुर: हत्या के प्रयास में जेल में बंद पति से मुलाकात करने गई पत्नी ने जैसे ही पति को चेहरा देखा तो वह बेहोश हो गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया. महिला 8 महीने की प्रेग्नेट थी और 27 जून को उसकी डिलीवरी होने वाली थी. देवर ने भाभी की मौत का जिम्मेदार पुलिस प्रशासन को ठहराया है. घटना बिहार के भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा (जेल) की है. दरअसल, रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना 6 जून को भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में हुई. भागलपुर के घोघा गोविंदपुर…
भोपाल । मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। सियासत का रूख पूरी तरह चुनावी समीकरणों और वोट बैंक के हिसाब तय हो रहा है। आदिवासी वोट बैंक को लेकर भी बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सजग हैं । गोंडवाना बेल्ट में आने वाले आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बालाघाट में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के मौके पर BJP ने आज गौरव यात्रा का आगाज किया। जिसका समापन PM मोदी की मौजूदगी में 5 दिन बाद होगा। बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने आम सभा में हुंकार भरी। फोकस आदिवासी वोट बैंक पर है। ऐसे में मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव…
