What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
कोरबा। धरमजयगढ़ वन मंडल से 38 हाथी फिर वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में पहुंच गए हैं। सोमवार को बरपाली पंचायत के सरनीडेरा गांव के पास पहुंचते ही सायरन बजने लगा। आस-पास के गांवों में लोगों को अलर्ट कर दिया है। हाथियों के आगे बढ़ने की संभावना को देखते हुए वन अमले को निगरानी करने कहा गया है। हाथियों का झुंड 15 दिन पहले वापस धरमजयगढ़ की ओर लौट गया था। इससे ग्रामीणों और वन अमले ने राहत की सांस ली थी, लेकिन रविवार की रात 38 हाथी मांड नदी पार कर कुदमुरा रेंज पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया…
मरवाही:- क्षेत्र में बिजली की अवैध कटौती को लेकर किसानों एवँ जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से जनपद सदस्य आयुश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बिजली विभाग का लालटेन एवँ चिमनी मोमबत्ती लेकर घेराव कर दिया। मिश्रा ने बताया हमारी 7 सूत्रीय मांग है जिसको अगर जल्द पूरा नही किया गया तो अति उग्र आंदोलन किया जाएगा।उमस भरी गर्मी और ऊपर से लगातार हो रही बिजली की कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।बिजली गुल होने के बाद पता नहीं होता है कि बिजली दोबारा कब आएगी। दिन हो या रात बस लोगों को अघोषित बिजली कटौती का ही…
रायगढ़ /लैलूंगा :- छ ग सर्व आदिवासी समाज जिला रायगढ़(छ.ग.) ब्लाक इकाई लैलूँगा के करवारजोर में जिला स्तरीय आदिवासी सम्मेलन एवं वीरांगना महारानी का बलिदान दिवस 24 जुन दिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में नव छ ग स्वप्नदृष्टा स्व. सोहन पोटाई एवं आदिवासी समाज के वीरांगना रानी दुर्गावती को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। आदिवासियों के 32% आरक्षण , पदोन्नति में आरक्षण, आदिवासी एकता एवं ताकत विषयो के साथ साथ विश्व आदिवासी दिवस के तैयारियों के सम्बंध में चर्चा किया गया। श्री सुभाष परते प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रभाग का कहना है कि हमारा समाज गरीब…
छ,ग कोरबा पोडीउपरोडा विकासखंड अंतर्गत संकुल सिरमीना के प्रा शा कुदरी कला की छात्रा कु *प्रियंका मरावी पिता जोतराम* का चयन नवोदय विद्यालय *छुरी* में चयन हुआ है. चयन से शाला परिवार में हर्ष का माहौल है. चयन में शाला के शिक्षक *लालचंद पेंद्रो, अजय साहू , सुनील खांडेकर* CACका विशेष मार्गदर्शन रहा,,,
रायपुर )। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रवेश हो गया है और मानसून प्रवेश होते ही गर्मी से बड़ी राहत मिली है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार सुबह से झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन भारी से अति भारी वर्षा की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में अब प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जून का आखिरी सप्ताह लोगों…
उत्तराखंड । केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने मंदिर को दान में मिला 23.78 किलो सोना चोरी होने का आरोप लगाया है। यह सोना मंदिर के गर्भगृह की दीवारों पर परत के रूप में लगाया गया था, जिसे मुंबई के एक व्यापारी ने दान किया था। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, त्रिवेदी का आरोप है कि मंदिर के गर्भगृह में पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में सोने की परत चढ़ाने का काम हुआ था। जब सोने की प्लेटें लगाई गईं थीं, तो अब उन्हें पॉलिश करने की क्या जरूरत थी। लिहाजा इसकी जांच जरूरी है। वहीं,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस्तर दौरा कैंसिल हो गए हैं। अब सीएम भूपेश वर्चुअली सुकमा और जगदलपुर के कार्यक्रम में जुड़ेंगे। बता दे कि बस्तर जी संभाग के जिलों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अलग-अलग कार्यक्रम था। यहां कई विकास कार्यों के लोकार्पण, कार्यक्रम, आमसभा और स्व राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण के लिए सीएम भूपेश रवाना होने वाले थे। लेकिन मौसम में बदलाव की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस्तर दौरा कैंसिल हो गया है अब वे वर्चुअली इन कार्यक्रमों…
गौरेला पेंड्रा मरवाही। कस्टम मिलिंग का चावल समय पर भारतीय खाद्य निगम और नागरिक आपूर्ति निगम में जमा करने में लापरवाही बरतने वाले जिले के 9 राइस मिलरों पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी श्रीमती श्वेता अग्रवाल ने बताया कि तहसीलदार, सहकारिता विस्तार अधिकारी, खाद्य निरीक्षको और मार्कफेड के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा राईस मिलों में भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन में पाये गये धान की मात्रा का मिलान ऑनलाईन रिपोर्ट से करने पर कम पाए जाने पर कुल 2 लाख 5 हजार 229.20 क्विंटल धान जप्त की गई। खाद्य अधिकारी ने बताया कि…
छ,ग सरगुजा– छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर केन्द्रीय जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला कैदी ने जेलर और मुख्य प्रहरी पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं. आरोप में कहा कि अंबिकापुर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया जाता है. इन सब मामलों का खुलास तब हुआ, जब एक युवक अपनी मौसी से मिलने जेल पहुंचा था, जहां युवक की मौसी ने जेल में जो शर्मनाक कांड हो रहा है, उसकी पूरी जानकारी दी. छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर के सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला बंदियों…
गरियाबंद जिले के वन परीक्षेत्र मैनपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक बढ़ने लगा है. दरअसल, हाथी ने एक 50 वर्षॉय महिला को पटक कर मौत के घाट उतार दिया है.। मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम ज़ीडार में आज सुबह 06 बजे दो महिलाएं गांव के नजदीक ही वनोपज का संग्रहण कर रहे थे कि अचानक एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से महिला महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कौशील्या नेताम पति विष्णु नेताम लउम्र 50वर्ष…
