Author: विनोद जायसवाल
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, नई दिल्ली। अचल संपत्ति के मालिकाना हक को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण कानूनी व्याख्या प्रस्तुत की है। शीर्ष अदालत ने अपने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि राजस्व रिकॉर्ड (Revenue Records) में म्यूटेशन, दाखिल-खारिज या नामांतरण से किसी संपत्ति का मालिकाना हक (Title) न तो बनता है और न ही खत्म होता है। अदालत ने जोर देकर कहा कि किसी संपत्ति के स्वामित्व का फैसला केवल राजस्व प्रविष्टियों के आधार पर नहीं किया जा सकता, बल्कि इसके लिए स्वतंत्र…
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का तांडव: फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,, रायपुर —– नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां फंसे प्रदेशवासियों की मदद के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया है। नेपाल में मौजूद नागरिक या उनके परिजन त्वरित सहायता और जरूरी जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन नंबर 1070 और +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित वापसी…
नेपाल और तिब्बत सीमा (विशेषकर त्रिशूली और भोटे कोशी नदी क्षेत्र) पर हाल ही में ग्लेशियर टूटने की वजह से भयानक फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) और भूस्खलन हुआ है। आपदा का ताज़ा अपडेट: यह एक बहुत बड़ी त्रासदी साबित हुई है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 390 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 1,460 से ज्यादा लोग लापता हैं। लापता लोगों में 177 से अधिक भारतीय भी शामिल हैं, जिनमें से कई कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे। बाढ़ ने नेपाल के कई पुलों, सड़कों और प्रमुख हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को पूरी तरह तबाह कर दिया…
इस वर्ष रक्षाबंधन की तारीख (27 या 28 अगस्त) को लेकर लोगों में काफी भ्रम था, लेकिन पंचांग के अनुसार यह पर्व आज, 28 अगस्त को ही मनाया जा रहा है। भद्रा काल की समाप्ति: सबसे अच्छी ख़बर यह है कि अशुभ माना जाने वाला ‘भद्रा काल’ आज सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो गया है। इसलिए आज बहनें बिना किसी चिंता के राखी बांध सकती हैं। शुभ मुहूर्त: आज सुबह का समय राखी बांधने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में यह मुहूर्त सुबह लगभग 5:57 AM से 9:48 AM तक…
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दानिकुंडी में पटवारी से मारपीट का मामला सामने आया है। हल्का नंबर 26 में पदस्थ पटवारी शुद्धू राम कोल अपने कार्यालय में शासकीय काम कर रहे थे, तभी प्रकाश गोंड नाम का युवक वहां पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी के बाद युवक ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से पटवारी के सिर पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पटवारी के सिर पर गंभीर चोट आई और वे घायल होकर गिर पड़े। कार्यालय में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और घायल पटवारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना का वीडियो…
छतीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग में लागू होगा WAMIS (वमिस): पारदर्शिता, गति और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के साथ बदलेगी कार्य-संस्कृति रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में निर्माण कार्यों और लेखा प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए वर्क एण्ड अकाउंट्स MANAGEMENT इंटीग्रेशन सिस्टम (WAMIS – ‘वमिस’) लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 5 अगस्त को आयोजित कैबिनेट बैठक में इस महत्वाकांक्षी डिजिटल प्रणाली को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है। सी-डैक (C-DAC), पुणे द्वारा विकसित यह प्रणाली छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के…
भाजपा नेता अकबर तिगाला पर गंभीर आरोप: चिटफंड फर्जीवाड़े, फर्जी लेटरपैड और आय से अधिक संपत्ति की ACB से शिकायत बालोद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंत्रियों, अफसरों और दिग्गज राजनेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर और उनके अधिकारों का गलत इस्तेमाल करने के गंभीर आरोपों के तहत तिगाला के खिलाफ मुख्यमंत्री, बालोद कलेक्टर, एसपी और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)/ईओडब्ल्यू (EOW) में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ताओं ने नेता पर करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले, फर्जीवाड़े और शासकीय राशि के निजी फर्मों में दुरुपयोग के संगीन आरोप…
कलचुरी समाज ने किया वृक्षारोपण: ‘हरिहर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही’ अभियान के तहत सकोला में रोपे गए पौधे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘हरिहर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही’ अभियान के अंतर्गत कलचुरी (कलार) समाज द्वारा सकोला (कोटमी) में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत यह कार्यक्रम समाज के जिलाध्यक्ष संदीप जायसवाल (मंजू भैया) के निर्देशन में संपन्न हुआ। भगवान सहस्त्रबाहु के जयकारों के साथ स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी के तैलचित्र पर नमन और जयकारों के साथ हुई। इस अवसर पर…
कटघोरा के आयुर्वेदिक औषधालय में पंचकर्म थेरेपी ठप, जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत से भटक रहे मरीज,,, कटघोरा (कोरबा) नगर पालिका परिषद कटघोरा स्थित वर्षों पुराने आयुर्वेदिक औषधालय की व्यवस्थाएं बीते 6 महीनों से पूरी तरह चरमरा गई हैं। कभी क्षेत्र के ग्रामीण और नगरवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने वाला यह प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र आज खुद बदहाली के आंसू बहा रहा है। अस्पताल में जीवन रक्षक दवाइयों की भारी कमी और पंचकर्म जैसी महत्वपूर्ण थेरेपी सेवा बंद होने के कारण जरूरतमंद मरीजों को खाली हाथ और निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। ,,भवन और जगह की कमी बनी…
कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, राधा सागर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार,,, कटघोरा कोरबा—– कटघोरा के जाने-माने और निर्भीक वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल जी का (73) वर्ष के आयु में अकस्मिक निधन हो गया है। वे अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों का हँसता-खेलता परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। स्वास्थ्य बिगड़ने से हुआ निधन पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, जायसवाल जी हाल ही में रामेश्वरम की धार्मिक यात्रा से वापस लौटे थे। वे मोतियाबिंद के इलाज…

