रायपुर, 14 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए धान खरीदी का बहुप्रतीक्षित अभियान 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ देने की व्यवस्था की है।











