नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में मिलेगी नई पहचान, 16 एकड़ में लगा अभियान* विकसित भारत संकल्प पार्क में 2,500 से अधिक पीपल और 500 स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगे,,
नवा रायपुर बनेगा ‘पीपल सिटी’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया अभियान का शुभारंभ विकसित भारत संकल्प पार्क में 2,500 से अधिक पीपल, 500 स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
*नवा रायपुर।* नवा रायपुर को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल की है। अभियान के तहत *विकसित भारत संकल्प पार्क* को पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और सतत विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
*केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने पीपल का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।* इस दौरान उन्होंने पौधे में खाद डालकर उसके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प दिलाया।
भारतीय संस्कृति में पीपल के वृक्ष का विशेष आध्यात्मिक और पर्यावरणीय महत्व है। इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधरोपण करना नहीं, बल्कि नागरिकों को पौधों के संरक्षण, संवर्धन और नियमित देखभाल से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना है।
*16 एकड़ में हरियाली की नई पहचान*
लगभग 16 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस पार्क में अब तक *2,500 से अधिक पीपल और 500 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं।* यह पार्क नवा रायपुर को *’पीपल सिटी’* के रूप में नई पहचान दिलाने के साथ ही शहर की हरियाली और पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह पहल आधुनिक शहरी विकास और प्रकृति के बीच संतुलन का उदाहरण प्रस्तुत करेगी और आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी। यह पार्क पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी देगा।
इस अवसर पर *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, वन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा कौशल विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।*