छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का बिगुल! माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानिए कब से शुरू होंगे पेपर,,
12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च और 10वीं की 13 मार्च से होंगी शुरू, सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी परीक्षा,,
रायपुर, 18 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) मुख्य परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी समय-सारणी के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
मंडल के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षा कार्यक्रम सामने आने के बाद विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और विषयवार अध्ययन की योजना बनाने का अवसर मिल गया है।
12वीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम
कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 12 मार्च 2027 को हिंदी विषय के पेपर के साथ शुरू होगी। इसके बाद 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र सहित निर्धारित विषयों की परीक्षा होगी।
विषयवार प्रमुख परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं—
-
12 मार्च: हिंदी
-
15 मार्च: राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र एवं अन्य विषय
-
17 मार्च: संस्कृत
-
19 मार्च: जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं संबंधित विषय
-
24 मार्च: समाजशास्त्र
-
29 मार्च: गणित
-
31 मार्च: अंग्रेजी
-
3 अप्रैल: इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं अन्य विषय
-
5 अप्रैल: भूगोल एवं भौतिक शास्त्र
-
6 अप्रैल: विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं
-
7 अप्रैल: विभिन्न क्षेत्रीय एवं अन्य भारतीय भाषाएं
-
8 अप्रैल: मनोविज्ञान
10वीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम
कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 मार्च 2027 को तृतीय भाषा के प्रश्नपत्र के साथ प्रारंभ होगी। इसके बाद निर्धारित तिथियों पर प्रमुख विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
-
13 मार्च: तृतीय भाषा
-
16 मार्च: अंग्रेजी
-
18 मार्च: सामाजिक विज्ञान
-
20 मार्च: विज्ञान
-
25 मार्च: हिंदी
-
30 मार्च: गणित
-
1 अप्रैल: विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा
-
5 अप्रैल: विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित विषयों की परीक्षा
शारीरिक प्रशिक्षण परीक्षा की समय-सारणी भी जारी
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2027 की शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का कार्यक्रम भी घोषित किया है। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 12 मार्च से 19 मार्च तक तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 13 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा केंद्र में समय का रखें विशेष ध्यान
मंडल की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में अपनी निर्धारित सीट पर बैठना अनिवार्य होगा।
परीक्षा की प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी—
-
सुबह 9:00 बजे: परीक्षा केंद्र में स्थान ग्रहण करना।
-
सुबह 9:05 बजे: उत्तरपुस्तिका का वितरण।
-
सुबह 9:10 बजे: प्रश्नपत्र का वितरण एवं अध्ययन का समय।
-
सुबह 9:15 बजे: उत्तर लिखना प्रारंभ।
-
दोपहर 12:15 बजे: परीक्षा समाप्त।













